भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सबौर स्थित बिहार कृषि विवि (बीएयू) में आयोजित राष्ट्रीय आम समागम में आने का तीन माह से इंतजार कर रहा था। काफी अफसोस है कि खराब मौसम की वजह से यह संभव नहीं हो सका। आम प्रकृति की अनुपम देन है, बल्कि इसका ग्रामीण विकास, बागवानी अर्थव्यवस्था, पोषण सुरक्षा और एक्सपोर्ट में भी बड़ा योगदान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 29 जून 2026, 06:40 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल
Photo: UB India News Archive

सबौर स्थित बिहार कृषि विवि (बीएयू) में आयोजित राष्ट्रीय आम समागम में आने का तीन माह से इंतजार कर रहा था। काफी अफसोस है कि खराब मौसम की वजह से यह संभव नहीं हो सका। आम प्रकृति की अनुपम देन है, बल्कि इसका ग्रामीण विकास, बागवानी अर्थव्यवस्था, पोषण सुरक्षा और एक्सपोर्ट में भी बड़ा योगदान है। इसका अपना धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है, जिसका उल्लेख ग्रंथों में भी है। आमों की इतनी वेरायटी का नाम जीवन में पहली बार बिहार में ही आकर देखा और सुना। मेरा अनुभव है कि बिहार का आम देश का सबसे बेहतर आम है।

यह बातें रविवार को बीएयू में आयोजित राष्ट्रीय आम समागम सह कार्यशाला के समापन पर मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने कही। वे कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से लोकभवन से जुड़े थे। खराब मौसम की वजह से वे भागलपुर आने के लिए हवाई अड्डा से उड़े, लेकिन रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। उनके साथ कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा भी थे।

राज्यपाल ने विवि में आयोजित कार्यक्रम को उत्कृष्ट बताया। साथ ही कहा कि अगली बार यह आयोजन आम के मौसम के बीच में कर लिया जाएगा, वे सड़क मार्ग से ही आएंगे जरूर। कृषि मंत्री सिन्हा ने कहा कि प्रत्येक आम के पीछे किसानों की मेहनत और प्रकृति का आशीर्वाद निहित है। भागलपुर का जर्दालू आम विश्वभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है, जिसमें बीएयू के वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि कृषि विभाग उसके सभी प्रगतिशील एवं नवाचार आधारित कार्यों में निरंतर सहयोग करता रहेगा। समापन समारोह के मौके पर अतिथियों का स्वागत अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने किया।

उन्होंने कहा कि आम के विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर यह एक अभूतपूर्व आयोजन है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में बिहार देश का नंबर-1 आम उत्पादक राज्य बनेगा।

कार्यक्रम रद्द होने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की हुई व्यवस्था

समापन कार्यक्रम में मंच पर कुलपति के अलावा आईसीएएआर के सहायक निदेशक डॉ. विश्वबंधु पटेल, भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल, नगर विधायक रोहित पांडेय, पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान, सुल्तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल मौजूद रहे। उनका स्वागत बारी-बारी से कुलपति ने किया। इस अवसर पर जर्दालू आम का पन्ना, लाह की बनी कलम सहित कई सामग्री और अन्य रचनाओं का विमोचन किया गया। सारे कार्यक्रम के दौरान लोकभवन से कुलाधिपति और कृषि मंत्री जुड़े रहे। कुलाधिपति का कार्यक्रम रद्द होने के बाद बीएयू के मीडिया सेंटर की टीम ने तत्काल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सारी व्यवस्थाएं की। इस मौके पर निदेशक प्रशासन डॉ. राजेश कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ. श्वेता शांभवी, कृषि डीन डॉ. एके साह, अनुसंधान निदेशक डॉ. एके सिंह, निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र डॉ. फिजा अहमद, तकीनकी जानकारी देने के लिए केवीके की वैज्ञानिक डॉ. ममता कुमारी, डॉ. अनिता कुमरी, डॉ. रूबी रानी सहित अन्य विभागों के डीन, अध्यक्ष आदि मौजूद थे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰