चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज बिलौटी गांव पहुंचे। उन्होंने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी की फोटो पर फूल चढ़ाए और श्रद्धांजलि दी। परिवार से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने कहा, ‘जिस तरह […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 3 जुलाई 2026, 11:36 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..
Photo: UB India News Archive

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज बिलौटी गांव पहुंचे। उन्होंने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी की फोटो पर फूल चढ़ाए और श्रद्धांजलि दी।

परिवार से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने कहा, ‘जिस तरह से प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने भरत तिवारी की हत्या की, ये लोकतांत्रिक और सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। जिन पर लोगों की रक्षा का जिम्मा है, वहीं ऐसा करेंगे तो लोगों का विश्वास कानून से उठ जाएगा। इसलिए दोषी पुलिस वालों को सजा मिलनी चाहिए।’

चिराग ने कहा, कार्रवाई को दुनिया देखेगीः पिता

चिराग पासवान से मुलाकात के बाद भरत तिवारी की मां आशा देवी ने कहा, उन्होंने न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। कहा है, सबकी जांच होगी। भरत तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी ने बताया कि चिराग पासवान से बहुत अच्छे से बात हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है।

शाह से मिलकर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की

इससे पहले गुरुवार को चिराग पासवान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उनसे भरत तिवारी एनकाउंटर पर बात हुई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने भरत एनकाउंटर के साथ-साथ राजगीर में हुए पासवान समाज के दो युवकों की हत्या का मामला भी उठाया।

चिराग पासवान ने इस मुलाकात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर साझा की। इधर, आज होने वाले उनके दौरे को लेकर गांव और आसपास के इलाके में प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी गई है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के भी उनके साथ पहुंचने की संभावना है।

गुरुवार को दिल्ली में चिराग पासवान ने अमित शाह से मुलाकात की और भरत एनकाउंटर में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की।
गुरुवार को दिल्ली में चिराग पासवान ने अमित शाह से मुलाकात की और भरत एनकाउंटर में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की।

‘गोली मारना पूरी तरह से गलत और कानून के खिलाफ है’

गुरुवार को पटना पहुंचने के बाद पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वर्दी की आड़ में निर्दोष लोगों पर गोली चलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा हथियार कहां से आए ये जांच का विषय है, लेकिन ये एनकाउंटर पूरी तरह गलत है। परिजन और समर्थकों की ओर से शुरू से ही एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

डीएसपी की पोस्टिंग नहीं होनी चाहिए थीः मंत्री मदन सहनी

इधर, भरत तिवारी एनकाउंटर में आरोपी डीएसपी राजेश शर्मा को फिर से पोस्टिंग दिए जाने के सवाल पर मंत्री मदन सहनी ने दरभंगा में कहा, “ये निणर्य तो सरकार को लेना है, हम लोग कैसे कह सकते हैं कि पोस्टिंग सही है या नहीं है, लेकिन किसी भी मामले में कोई आरोपित है, खास कर जब इतनी बड़ी घटना हुई है। देश भर के लोग दुखी हैं, देश-दुनिया से लोग बिलौटी गांव आ रहे हैं, तो कहीं न कहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिस पर इतना बड़ा आरोप है उसकी पोस्टिंग नहीं होनी चाहिए।”

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰