20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं. सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित किया जा सकता है. फिलहाल, आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है. माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में सरकार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 4 जुलाई 2026, 07:46 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….
Photo: UB India News Archive
बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं. सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित किया जा सकता है. फिलहाल, आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है. माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में सरकार सत्र की तारीखों का औपचारिक ऐलान कर सकती है.
जानकारी के मुताबिक, सत्र के पहले दिन सरकार की ओर से अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा. इसके अलावा कई महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश किए जाएंगे. प्रश्नकाल, शून्यकाल और कई विभागों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी. सरकार विकास योजनाओं और उपलब्धियों को सामने रखेगी. जबकि विपक्ष जनहित और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है.
सदन में हो सकती है तीखी नोकझोंक
इस बार सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है. विपक्ष पहले से ही कई मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर है. सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला प्रमुखता से उठाएगा. विपक्ष इस एनकाउंटर को लेकर सरकार से जवाब मांग सकता है. इसके अलावा राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली कराने और 10 सर्कुलर रोड बंगला विवाद को भी सदन में जोर-शोर से उठाने की तैयारी है.

50 हजार करोड़ का पहला अनुपूरक बजट होगा पेश

चालू वित्तीय वर्ष में पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसके जरिए सरकार विभिन्न विकास योजनाओं के लिए अतिरिक्त फंड की मंजूरी देगी। वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट करीब 50 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेक्टर पर विशेष राशि दी जाएगी।

मानसून सत्र के दौरान क्या होगा?

20 जुलाई 2026: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत सदस्यों (MLA/MLC) को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक पहले दिन वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा जा सकता है।

21 और 22 जुलाई: इन दो दिनों में राजकीय कार्य निपटाए जा सकते हैं। विधेयकों पर चर्चा होगी।

23 जुलाई: प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा होगी। सरकार की ओर से जवाब आएगा। विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा।

24 जुलाई (अंतिम दिन): सत्र के अंतिम दिन गैर-सरकारी संकल्पों पर चर्चा होगी। अन्य विधायी कार्य निपटाए जाएंगे।

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र को कैबिनेट की मंजूरी

सम्राट सरकार आगामी मानसून सत्र बुलाए जाने पर हरी झंडी दे चुकी है। सीएम सचिवालय के मुताबिक 1 जुलाई को शाम 5 बजे बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में मंत्री परिषद की मुहर लगी है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 29 एजेंडों पर मुहर लगाई थी। स्टेट हाइवे पर टोल टैक्स का निर्धारण जैसे अहम फैसले लिए गए थे। पर्यटन, सड़क निर्माण, शिक्षा और आपदा प्रबंधन से जुड़ी कई अहम योजनाओं को मंजूरी दी गई थी।

3 फरवरी को पेश किया गया था 2026-27 का बजट

बिहार सरकार ने 3 फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया था। उस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे। बजट आकार 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपए था। यह बिहार का अब तक का सबसे बड़ा बजट है।

बिहार सरकार मूल बजट के बाद सप्लीमेंट्री बजट पेश करती आई है। पिछले पांच सालों के सप्लीमेंट्री बजट इस तरह से हैं।

  • 2025-26: पहला: 21 जुलाई 2025 को 57946.25 करोड़ रुपए का पहला अनुपूरक बजट पेश किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन मद में 8310 करोड़ रुपए और सड़कों व पुलों के निर्माण पर 1200 करोड़ रुपए दिए गए।
  • दूसरा: 3 दिसंबर 2026 को 91,717 करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया गया। राज्य योजना मद के लिए 37498.19 करोड़ में से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए 21000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • तीसरा: 11 फरवरी 2026 को 12,165.43 करोड़ रुपए का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया गया था।
  • 2024-25: बिहार सरकार ने दो अनुपूरक बजट पेश किए थे। पहला जुलाई 2024 में पेश किया गया। यह 47,512 करोड़ रुपए का था। दिसंबर 2024 में पेश किया गया दूसरा अनुपूरक बजट 91,717.11 करोड़ रुपए का था।
  • 2023-24: दो अनुपूरक बजट पेश किए गए थे। जुलाई में पेश हुआ पहला अनुपूरक बजट 43,774 करोड़ रुपए तो नवंबर में पेश हुआ दूसरा अनुपूरक बजट 26,086 करोड़ रुपए का था।
  • 2022-23: अनुपूरक बजट से 43 हजार 264 करोड़ रुपए का आवंटन दिया गया। बिहार सरकार स्वास्थ्य सेक्टर पर जोड़ दे रही थी। स्वास्थ्य क्षेत्र का सुदृढ़ीकरण, कृषि सब्सिडी और ऊर्जा विभाग को राशि आवंटन मे अधिकता दिखी थी।
  • 2021-22: इस वित्तीय वर्ष में पहले सप्लीमेंट्री बजट में 27 हजार 330 करोड़ रुपए का आवंटन था। यह कोरोना महामारी का वक्त था। राहत पैकेज, स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा और जल-जीवन-हरियाली मिशन के लिए राशि अलॉट थी।

विपक्ष कर रहा भरत तिवारी एनकाउंटर पर सरकार को घेरने की तैयारी

मानसून सत्र के दौरान विपक्षी पार्टियों ने भरत तिवारी एनकाउंटर समेत अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी की है। ये हैं…

1- भरत तिवारी एनकाउंटर- विपक्ष की तैयारी भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सरकार को घेरने की है। सदन में राज्य की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाए जाएंगे। इस मुद्दे पर एनडीए के विधायक भी दो खेमे में बंटे दिख सकते हैं।

17 जून को बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस एनकाउंटर में भरत तिवारी को गोली लगी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले के तूल पकड़ने के बाद सम्राट सरकार ने न्यायिक जांच का आदेश दिया था। पटना हाईकोर्ट के रिटायर जज विनोद कुमार सिन्हा जांच कर रहे हैं।

2- राबड़ी आवास- सरकार ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी से 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करा लिया है। राजद इस मुद्दे पर नाराज है। सदन में यह जाराजगी दिख सकती है। राबड़ी विधान परिषद में विपक्ष की नेता हैं। वह आवास मुद्दे पर अपना गुस्सा प्रकट कर सकती हैं।

रोजगार और नौकरी- विपक्ष के नेता रोजगार और नौकरी के मुद्दे पर राज्य सरकार से सवाल करेंगे। टीआरई-4 मुद्दा उठाने की तैयारी है। शिक्षक भर्ती को लेकर पटना में कई बार विरोध प्रदर्शन किए गए। अभ्यर्थी सरकार से टीआरई-4 परीक्षा के डेट घोषित करने की मांग कर रहे हैं।

2025 के चुनाव के समय नीतीश कुमार ने अगले 5 साल में 1 करोड़ नौकरी-रोजगार दिलाने का वादा किया था। अब विपक्ष के नेता पूछेंगे कि कितने लोगों को नौकरी मिली है।

3- रिशु श्री टेंडर घोटाला- रिशु श्री टेंडर घोटाला सामने आने के बाद से सम्राट सरकार परेशानी में है। विपक्षी इस बड़े मुद्दे को जोरशोर से उठाने जा रहा है। तेजस्वी इस मुद्दे के सहारे सरकार को घेरेंगे।

इस मामले में आईएएस अधिकारी संजीव हंस (फरार), पवन कुमार (फरार), रिटायर्ड आईएएस अधिकारी मुमुक्षु चौधरी, रिटायर्ड चीफ इंजीनियर तारणी दास, कार्यपालक अभियंता उमेश कुमार सिंह और संतोष कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।

आईएएस अभिलाषा शर्मा और योगेश कुमार सागर के भी नाम आए, लेकिन एसवीयू ने चार्जशीट में कहा कि दोनों के घर की तलाशी ली गई ताे कोई आपत्तिजनक सामान या डॉक्यूमेंट नहीं मिला। दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं। दोनों को एसवीयू ने जांच से बाहर कर दिया। 27 मई को रिशु श्री की गिरफ्तारी के बाद मामले ने तूल पकड़ा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰