बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला में बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ तौर पर कहा कि हर घर से सालाना 1200 रुपये टैक्स वसूलने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 4 जुलाई 2026, 08:32 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………
Photo: UB India News Archive

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला में बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ तौर पर कहा कि हर घर से सालाना 1200 रुपये टैक्स वसूलने की शर्त को शिथिल या समाप्त किया जाना चाहिए। केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ ने भी इस शर्त को हटाने की पुरजोर मांग की है।

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़

16वें वित्त आयोग की अनुशंसा के तहत बिहार को वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए लगभग 52 हजार करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि मिलनी है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य को 6,670 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। हालांकि, नीति के मुताबिक पूरी राशि प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार को कुल फंड का 20 प्रतिशत हिस्सा (लगभग 1,300 करोड़ रुपये) खुद आंतरिक संसाधनों या टैक्स के जरिए जुटाना होगा।

प्रदर्शन के आधार पर तय होगा फंड

इस योजना के तहत मिलने वाली कुल धनराशि का एक बड़ा हिस्सा सीधे तौर पर काम और सुधारों से जुड़ा हुआ है। आयोग ने फंड जारी करने के लिए परफॉर्मेंस को मुख्य आधार बनाया है।

  • कुल आवंटित राशि का 20 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार और पंचायती राज संस्थाओं के प्रदर्शन को देखकर ही जारी किया जाएगा।
  • मंत्री दीपक प्रकाश ने भरोसा दिया कि आयोग से मिलने वाली राशि का उपयोग ग्रामीणों के हित में पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।
  • इस फंड से ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों को प्रशासनिक और वित्तीय रूप से अधिक सक्षम बनाया जाएगा।
  • राशि का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक सेवाओं की उपलब्धता और स्थानीय विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को तेज करना है।

यूपी-छत्तीसगढ़ से मिला बिहार को समर्थन

ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ बढ़ाने वाली इस नीति का विरोध केवल बिहार तक सीमित नहीं रहा। दिल्ली में आयोजित इस उच्च स्तरीय कार्यशाला में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों ने भी स्पष्ट किया कि 1200 रुपये कर वसूली की यह शर्त व्यावहारिक नहीं है और इसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए।

कार्यशाला में देश भर के दिग्गजों की रही मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यशाला में देश भर के राज्यों के पंचायती राज मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बिहार की ओर से पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार और अपर सचिव डॉ आदित्य प्रकाश सहित कई वरिष्ठ विभागीय अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने राज्य का पक्ष मजबूती से कार्यशाला के समक्ष रखा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰