बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और उनके सामने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर होंगे. लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस चुनाव की एक दूसरी तस्वीर भी उभर रही है. दरअसल, सवाल सिर्फ यह नहीं है कि अभिषेक बंटी चुनाव जीतेंगे या […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 8 जुलाई 2026, 05:38 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………
Photo: UB India News Archive
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और उनके सामने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर होंगे. लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस चुनाव की एक दूसरी तस्वीर भी उभर रही है. दरअसल, सवाल सिर्फ यह नहीं है कि अभिषेक बंटी चुनाव जीतेंगे या नहीं, बल्कि यह भी है कि क्या नितिन नवीन अपनी राजनीतिक विरासत और संगठनात्मक पकड़ को बरकरार रख पाएंगे? वहीं, दूसरी ओर प्रशांत किशोर भी इस सीट को केवल एक विधानसभा चुनाव नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक विश्वसनीयता की पहली बड़ी परीक्षा के रूप में देख रहे हैं. यही वजह है कि राजनीति के जानकारों की नजर में बांकीपुर का मुकाबला अभिषेक बनाम प्रशांत से कहीं अधिक नितिन नवीन बनाम प्रशांत किशोर बनता जा रहा है.

परदे के पीछे की असल जंग की कहानी

बता दें कि बाकीपुर विधानसभा सीट से लगातार ‘कमल’ खिलाने वाले नितिन नवीन अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. उनके राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी. लेकिन, अब जब प्रशांत किशोर यहां से चुनावी मैदान में सामने आ गए हैं तो अपने इस सबसे मजबूत गढ़ को बचाने के लिए स्वयं बीजेपी के राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन पर्दे के पीछे से पूरी कमान संभाल रहे हैं. बता दें कि इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले ने आरजेडी की रेखा गुप्ता की मौजूदगी के बीच बांकीपुर को बिहार का सबसे बड़ा राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है.

चेहरा अभिषेक का, साख नितिन नवीन की

बांकीपुर उपचुनाव के इस पूरे चक्रव्यूह को समझने के लिए क्षेत्र की आंतरिक सामाजिक गणित और राजनीतिक समीकरणों को समझना जरूरी है. बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक बंटी राजनीति में कोई नया नाम नहीं हैं, लेकिन बांकीपुर के संदर्भ में वे नितिन नवीन के सबसे करीबी, विश्वसनीय और उनके दाहिने हाथ माने जाते हैं. नितिन नवीन ने दशकों की मेहनत से बांकीपुर को बीजेपी का एक ऐसा अभेद्य दुर्ग बनाया है, जहां विपक्ष सालों से पैर जमाने की कोशिश में नाकाम रहा है. अब जब नितिन नवीन राष्ट्रीय राजनीति में व्यस्त हैं, तब भी बांकीपुर पर उनकी पकड़ और उनके ही चहेते को टिकट मिलना यह साफ करता है कि जीत और हार का पूरा दारोमदार सीधे तौर पर नितिन नवीन की साख पर टिका है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा आम है कि वोट भले ही अभिषेक के नाम पर मांगा जाएगा, लेकिन परीक्षा नितिन नवीन के संगठनात्मक कौशल और उनके निजी रसूख की होगी.

पीके की सीधी चुनौती, सीधे किलेदार पर ही निशाना

इस चुनावी पटकथा को सबसे ज्यादा गंभीर और आक्रामक बनाया है प्रशांत किशोर के एक अप्रत्याशित फैसले ने. अमूमन किंगमेकर की भूमिका में रहने वाले प्रशांत किशोर ने किसी अन्य मोहरे को आगे करने के बजाय खुद बांकीपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. प्रशांत किशोर की यह सीधी एंट्री बताती है कि वे बिहार की सत्ता के सेमीफाइनल में बीजेपी के सबसे सुरक्षित और शहरी क्षेत्र के प्रबुद्ध वोट बैंक वाले किले को ही ढहाना चाहते हैं. प्रशांत किशोर जानते हैं कि अगर वे नितिन नवीन के इस गढ़ में डेंट लगाने में कामयाब रहे, तो उनकी आगामी राजनीति के लिए जन सुराज का नैरेटिव पूरे बिहार में सबसे मजबूत हो जाएगा. ऐसे में राजनीति के जानकार बी मानते हैं कि पीके का सीधा मुकाबला किसी नए चेहरे से नहीं, बल्कि उस विरासत से है जिसे नितिन नवीन ने यहां खड़ा किया है.

उम्मीदवार अभिषेक, लेकिन दांव नितिन नवीन का

नितिन नवीन ने अभेद्य किले की घेराबंदी शुरू की

बांकीपुर की लड़ाई में बड़ी चुनौती की गंभीरता को देखते हुए बीजेपी और खुद नितिन नवीन ने किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने की रणनीति बनाई है. उपचुनाव की घोषणा के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर 9 जुलाई को नितिन नवीन पटना पहुंच रहे हैं. पटना आते ही उनका पहला कदम प्रसिद्ध महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना करना होगा. इसी दिन स्काउट एंड गाइड मैदान में अभिषेक बंटी के समर्थन में एक विशाल जनसभा आयोजित की गई है, जहां नितिन नवीन खुद मंच संभालेंगे और बांकीपुर की जनता को यह भरोसा दिलाएंगे कि अभिषेक का चुना जाना मतलब खुद नितिन नवीन का क्षेत्र में मौजूद रहना है. इसके साथ ही इसी दिन 9 जुलाई को ही होने वाले नामांकन में भी वे उम्मीदवार के साथ खड़े होकर एकजुटता का बड़ा संदेश देंगे.

मुख्यमंत्री आवास में पीके फैक्टर की काट की कवायद

नितिन नवीन का यह दौरा सिर्फ एक जनसभा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक गहरी रणनीतिक घेराबंदी है. 10 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर एनडीए के सभी जिलाध्यक्षों और प्रमुख नेताओं की एक बेहद महत्वपूर्ण और आपात बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में नितिन नवीन खुद मौजूद रहकर पूरे एनडीए कैडर को बांकीपुर की जमीन पर सक्रिय करेंगे. चूंकि आरजेडी की रेखा गुप्ता भी महिला और व्यापारिक कार्ड खेलकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही हैं, इसलिए एनडीए के पारंपरिक मतों को बिखरने से रोकना और प्रशांत किशोर के नैरेटिव को काटना इस बैठक का मुख्य एजेंडा होगा.

नितिन नवीन क्यों नहीं छोड़ सकते बांकीपुर का चुनाव?

बांकीपुर केवल एक विधानसभा सीट नहीं है. यह वही सीट है जिसने नितिन नवीन को बिहार भाजपा के बड़े नेताओं की कतार में खड़ा किया. यदि भाजपा सीट बरकरार रखती है तो संदेश जाएगा कि नितिन नवीन की राजनीतिक पकड़ आज भी कायम है. लेकिन यदि परिणाम विपरीत होता है तो सवाल सिर्फ अभिषेक बंटी की हार का नहीं होगा, बल्कि उस राजनीतिक विरासत पर भी उठेंगे जिसे वर्षों में तैयार किया गया. साफ है कि बांकीपुर के मतदाता ईवीएम पर अभिषेक कुमार सिन्हा, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता के नाम देखेंगे. लेकिन परिणाम की राजनीतिक व्याख्या शायद इससे कहीं बड़ी होगी. यही कारण है कि बांकीपुर में चेहरा भले अभिषेक बंटी का हो, लेकिन राजनीतिक लड़ाई नितिन नवीन और प्रशांत किशोर के बीच देखी जा रही है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰