बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार आज करेंगे नामांकन

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक कुमार उर्फ बंटी नामांकन करेंगे। अभिषेक के नॉमिनेशन में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सांसद रवि शंकर प्रसाद शामिल होंगे। नामांकन से पहले अभिषेक महावीर मंदिर में पूजा करेंगे। पर्चा भरने के बाद कार्यक्रम और सभा भी करेंगे। जानकारी के मुताबिक, RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 9 जुलाई 2026, 05:43 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार आज करेंगे नामांकन
Photo: UB India News Archive

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक कुमार उर्फ बंटी नामांकन करेंगे। अभिषेक के नॉमिनेशन में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सांसद रवि शंकर प्रसाद शामिल होंगे।

नामांकन से पहले अभिषेक महावीर मंदिर में पूजा करेंगे। पर्चा भरने के बाद कार्यक्रम और सभा भी करेंगे। जानकारी के मुताबिक, RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता भी गांधी मैदान स्थित समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

वहीं, जनसुराज के प्रशांत किशोर 11 जुलाई को पर्चा भरेंगे। पीके के अलावा अन्य पार्टियों के उम्मीदवार और निर्दलीय उम्मीदवार भी नॉमिनेशन करेंगे। नामांकन की प्रक्रिया 13 जुलाई तक चलेगी। अब तक 3 लोगों ने नामांकन किया है।

बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा उर्फ बंटी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की।
बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा उर्फ बंटी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की।

पीके बांकीपुर में कर रहे जनसंवाद

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहले ही चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। वो रोजाना 7 घंटे जनसंपर्क कर रहे हैं। बुधवार को भी पीके ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 एवं 29 में पदयात्रा कर लोगों से जनसंपर्क किया। पदयात्रा की शुरुआत उन्होंने चिरैयाटांड़ दुर्गा मंदिर से की। वहीं, जन सुराज को बड़ा झटका भी लगा है। पार्टी के नेता बिट्टू सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बीजेपी को समर्थन देने की घोषणा की है। बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी के समर्थन में कैंपेनिंग करेंगे।

राजद में उम्मीदवार को लेकर खींचतान

इधर, राजद ने रेखा कुमारी गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, रेखा गुप्ता की उम्मीदवार को लेकर पार्टी के अंदर ही खींचतान शुरू हो गई है। वहीं, राजद के इस फैसले से कांग्रेस भी नाराज बताई जा रही है। बांकीपुर सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए 13 जुलाई तक नॉमिनेशन होगा। जबकि 30 जुलाई को वोटिंग होगी। नतीजे 3 अगस्त को आएंगे।

कौन हैं बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी

बीजेपी ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार बंटी को अपना उम्मीदवार बनाया है। अभिषेक कायस्थ जाति से आते हैं और नितिन नवीन के करीबी माने जाते हैं।

PK के समर्थन में शत्रुघ्न सिन्हा

TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को उनका समर्थन किया। शत्रुघ्न सिन्हा ने पीके के इस फैसले की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ‘जबरदस्त हलचल’ मचा दी है, साथ ही जनता से उनके पक्ष में वोट की अपील भी की। शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से दो-दो बार सांसद भी रह चुके हैं।

जनसुराज सूत्रों के अनुसार, प्रशांत किशोर बांकीपुर उपचुनाव के लिए 11 जुलाई शनिवार को नामांकन दाखिल करेंगे। पर्चा 13 जुलाई तक भरा जा सकेगा। 30 जुलाई को वोटिंग होगी। जबकि नतीजे 3 अगस्त को आएंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा बोले- पीके की एंट्री से जबरदस्त उत्साह

पीके का समर्थन करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स पर लिखा-बिहार में राजनीतिक धमाका… सबसे काबिल, दूरदर्शी, बेहतरीन बुद्धिजीवी, जन-जन के नेता और हर तरह से सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले, सराहे जाने वाले और चर्चा में रहने वाले व्यक्तित्व प्रशांत किशोर आखिरकार चुनावी मैदान में उतर आए हैं। पटना, बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में उतरकर उन्होंने राजनीतिक हलकों और पूरे देश में जबर्दस्त हलचल मचा दी है।

बता दें कि इस सीट पर कायस्थ समुदाय का लंबे समय से दबदबा रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा भी कायस्थ समुदाय से आते हैं। उन्होंने आगे लिखा, “एक ‘बिहारी बाबू’ होने के नाते, मुझे यह खबर राजनीतिक रूप से बेहद दिलचस्प और निश्चित रूप से जबर्दस्त लगती है।आज ‘सबकी एकता’ समय की मांग है। उम्मीद, इच्छा और प्रार्थना है कि आम लोग और खासकर युवा पीढ़ी, जाति, धर्म और पार्टी की सीमाओं से ऊपर उठकर उनका समर्थन करेंगे, कर सकते हैं और उन्हें करना चाहिए।”

RJD ने रेखा कुमारी गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वहीं, RJD ने रेखा कुमारी गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। रेखा गुप्ता भी वैश्य समाज से आती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी रेखा गुप्ता RJD की ओर से उम्मीदवार थीं। हालांकि, वे बीजेपी उम्मीदवार नितिन नवीन से हार गईं थी। हालांकि, राजद के इस फैसले से कांग्रेस नाराज बताई जा रही है। कांग्रेस बांकीपुर को अपनी पारंपरिक सीट बता रही है। कांग्रेस नेता ने विपक्ष का साझा उम्मीदवार बनाने की मांग की है, लेकिन RJD इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। इधर, रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद RJD के अंदर ही खींचतान शुरू हो गई है। मंगलवार को पटना पहुंचे राजद नेता सुरेंद्र यादव ने पत्रकारों से कहा, ‘हम उनको जानते ही नहीं है। जो नहीं जानते हैं काहे जबरदस्ती बोल रहे हो।’

लालू यादव ने भरा पर्चा

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए लालू प्रसाद यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा।सारण जिले के मढ़ौरा स्थित जादो रहीपुर गांव के निवासी 47 साल के लालू यादव ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। उनपर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और उनके पास कुल नकद एक लाख रुपए और पत्नी के पास 50 हजार है। किसी का कोई कर्ज या देनदारी नहीं है। एक अल्टो कार और तीन बीघा पुश्तैनी जमीन है। बुधवार को एक अन्य उम्मीदवार निरंजन कुमार आचार्य ने राइट टू रिकॉल पार्टी से पर्चा दाखिल किया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰