जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में सम्राट सरकार और प्रशांत किशोर के बीच सीधी टक्कर है। प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव है तो ये स्वाभाविक है कि जहां चुनाव है वहां तो घूमिएगा ही। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 9 जुलाई 2026, 05:58 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..
Photo: UB India News Archive

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में सम्राट सरकार और प्रशांत किशोर के बीच सीधी टक्कर है। प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव है तो ये स्वाभाविक है कि जहां चुनाव है वहां तो घूमिएगा ही। हम तो पिछले तीन साल से बिहार में घूम रहे हैं। अभी बांकीपुर में चुनाव है तो निश्चित रूप से बांकीपुर में घूमेंगे। लोगों से बात करेंगे कि कब तक लालू के डर से भाजपा को, भाजपा के डर से लालू को वोट देने का काम करेंगे। इस परिपाटी से ऊपर उठिए और एक बेहतर व्यक्ति का चुनाव कीजिए।

‘BJP का अहंकार तोड़ना चाहते हैं, तो बदलाव के लिए वोट दें’

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि अगर जनता सम्राट चौधरी का शासन बदलना चाहते हैं और बीजेपी का अहंकार तोड़ना चाहते हैं, तो उन्हें इस बार बदलाव के लिए वोट देना चाहिए। यह सम्राट सरकार और प्रशांत किशोर के बीच सीधी टक्कर है। यह चुनाव पार्टी, जाति और धर्म से ऊपर है। बांकीपुर के वोटरों को यह तय करना होगा कि वे सम्राट चौधरी जैसा मुख्यमंत्री चाहते हैं या प्रशांत किशोर जैसा बेहतर व्यक्ति जो उनका प्रतिनिधित्व करे।, बता दें, बांकीपुर की जनता सरकार के साथ ही रहती है। केवल एक चुनाव में जिस पार्टी की सत्ता थी, उस पार्टी के विधायक को यहां हार मिली थी।

बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने की पदयात्रा

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पटना बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की। पदयात्रा बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 और 29 में निकाली गई, जिसके दौरान किशोर ने स्थानीय लोगों से बातचीत की।

बीजेपी ने स्थानीय कार्यकर्ता अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाया है, इस पर प्रशांत किशोर ने कहा, ‘लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक दल को अपना उम्मीदवार उतारने का अधिकार है। यह उनका आंतरिक मामला है।’  इस बीच प्रशांत किशोर ने इलाके में एक युवक के कथित अपहरण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों से भी मुलाकात की। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर रखी थी। यह मामला जक्कनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां बंटी नामक एक व्यक्ति का कुछ दिन पहले कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था। किशोर ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि यदि निर्धारित समय के भीतर मामले का खुलासा नहीं हुआ तो वह फिर आएंगे और स्थिति का जायजा लेंगे।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰