सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 97.84 लाख लाभार्थियों में पहुंचे ₹1100, सरकार ने जारी की पेंशन

बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है. बुधवार को राज्य के करीब 97 लाख 84 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए 1,100 रुपये की पेंशन राशि भेजी गई. इसके लिए सरकार ने 1,423.94 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की. ये […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 10 जुलाई 2026, 07:37 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 97.84 लाख लाभार्थियों में पहुंचे ₹1100, सरकार ने जारी की पेंशन
Photo: UB India News Archive
बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है. बुधवार को राज्य के करीब 97 लाख 84 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए 1,100 रुपये की पेंशन राशि भेजी गई. इसके लिए सरकार ने 1,423.94 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की. ये कार्यक्रम पटना स्थित लोक सेवक आवास के संकल्प हॉल में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री बिजेंद्र यादव, मंत्री श्वेता गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.
सरकार ने बताया कि अब वृद्धजन, विधवा महिलाओं और दिव्यांगों को हर महीने की 10 तारीख को सीधे उनके बैंक खाते में पेंशन की राशि भेजी जाएगी. इसके लिए उन्हें किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे. इस बार भेजी गई राशि में राज्य की तीनों सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जून 2026 की पेंशन शामिल है. वहीं, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) की तीनों योजनाओं के तहत मई और जून 2026 की पेंशन भी लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है.
विकसित भारत का सपना होगा पूरा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में हर साल 10 जुलाई को पेंशन दिवस के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकार का लक्ष्य जरूरतमंद लोगों तक समय पर आर्थिक मदद पहुंचाना है. सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत का सपना पूरा करना चाहते हैं. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्ध बिहार के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसी सोच के तहत सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और मजबूत बनाया जा रहा है.

पात्र व्‍यक्‍त‍ि नहीं रहे पेंशन से वंच‍ित: सम्राट

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्‍होंने कहा कि सहयोग श‍िवि‍र, पंचायत विकास शि‍व‍िर में छूटे लोगों की पहचान करें और उन्‍हें इस योजना का लाभ दिलाएं। कोई भी पात्र लाभार्थी छूटना नहीं चाहिए। डीबीटी व्यवस्था के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ाने एवं लाभार्थियों को सीधे फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।सरकार के इस कदम से लाखों परिवारों को तत्काल आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री श्‍वेता गुप्‍ता के अतिरिक्त शासन के शीर्ष अधिकारी भी उपस्थित थे।

हर किसी को मिलेगा फायदा
सम्राट चौधरी ने बताया कि पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये प्रति माह थी. अब इसे बढ़ाकर 1,100 रुपये कर दिया गया है. इससे लाखों बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगों को बड़ी राहत मिली है. उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन जरूरतमंद लोगों का नाम अब तक योजना में नहीं जुड़ा है, उन्हें जल्द से जल्द लाभार्थियों की सूची में शामिल किया जाए. उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए.

पेंशन में नहीं होगी देरी
सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का फैसला है कि अब हर महीने की 10 तारीख को बिना किसी देरी के पेंशन की राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी. उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अगर उनके आसपास कोई पात्र व्यक्ति योजना से वंचित है तो उसकी जानकारी प्रशासन को दें, ताकि उसे भी इस योजना का लाभ मिल सके.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰