बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

बिहार की राजधानी पटना में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार सुबह 9 बजे जारी विशेष बुलेटिन में बताया है कि शहर में अगले 2 घंटे तक मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जुलाई की शाम 5:30 बजे से 11 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 11 जुलाई 2026, 05:20 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……
Photo: UB India News Archive
बिहार की राजधानी पटना में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार सुबह 9 बजे जारी विशेष बुलेटिन में बताया है कि शहर में अगले 2 घंटे तक मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जुलाई की शाम 5:30 बजे से 11 जुलाई की सुबह 8:30 बजे तक अनीसाबाद में 46.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. IMD ने पटना में बारिश का अलर्ट जारी किया.
मौसम विभाग की चेतावनी
आईएमडी का अनुमान है कि अगले दो घंटे में पटना के कई इलाकों में 30 से 40 मिमी अतिरिक्त बारिश हो सकती है. ऐसे में 10 जुलाई की शाम 5:30 बजे से 11 जुलाई की शाम 5:30 बजे तक शहर में कुल बारिश 75 से 85 मिमी तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण राजधानी के निचले इलाकों, अंडरपास और खराब जल निकासी वाले क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है. इसके अलावा प्रमुख सड़कों और व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक जाम और वाहनों की रफ्तार धीमी रहने की आशंका है. कई रिहायशी इलाकों में भी स्थानीय स्तर पर जलभराव हो सकता है.
अलर्ट मोड में है प्रशासन
आईएमडी के अनुसार, लगातार बारिश की वजह से दृश्यता कम हो सकती है. सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं, जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही, परिवहन और सामान्य शहरी गतिविधियों पर भी आंशिक असर पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश का असर खत्म होने तक शहर के हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. वहीं नगर निकाय और संबंधित एजेंसियों को जल निकासी व्यवस्था सुचारु रखने और संभावित जलभराव से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है.
बिहार के कई जिलों में हो रही बारिश
बिहार में शुक्रवार से मानसून का असर कई जिलों में देखने को मिला. पटना के मोकामा में तेज बारिश से रेफरल अस्पताल जलमग्न हो गया. अस्पताल के अंदर तक पानी भर गया. भागलपुर में गरज के साथ हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, हालांकि कई इलाकों में जलजमाव भी हुआ. गोपालगंज में लगातार बारिश के दौरान वज्रपात से दो किसानों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलस गए. सीतामढ़ी में रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हुआ, लेकिन धान की रोपनी के लिए किसान अब भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं. वहीं सीवान में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और किसान भी खुश नजर आए.

मौसम से जुड़े हाईलाइट्स

  • पटना में लगातार बारिश से कई इलाकों में पानी भरा है। पंप से पानी को हटाया जा रहा है।
  • पटना में सचिवालय के सामने पानी भर गया। 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इसे क्लियर किया गया।
  • DMCH कॉलेज कैंपस और मेडिसिन वार्ड में पानी भरा है। मरीजों को परेशानी हो रही है।
  • मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां बिजली भी गिर सकती है।

ऐसा मौसम क्यों बना हुआ है?

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार में मौसम बदलने की मुख्य वजह मानसून ट्रफ का राज्य के आसपास सक्रिय रहना है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी वाली पूर्वी हवाएं बिहार की ओर आ रही हैं।

इन दोनों सिस्टम के प्रभाव से वातावरण में पर्याप्त नमी बनी हुई है, जिससे बादल तेजी से विकसित हो रहे हैं। यही कारण है कि कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां लगातार देखने को मिल रही हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

बीते 24 घंटे में पटना, पूर्णिया समेत 13 जिलों में बारिश हुई। इनमें पश्चिम चंपारण जिले में अति भारी बारिश हुई, वहीं गोपालगंज, वैशाली, पूर्णिया और मधेपुरा को छोड़कर अधिकतर जिलों में नाम मात्र का पानी गिरा।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰