क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का ‘पेपर बम’ फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी बाहर। प्रशांत किशोर की इसी प्लानिंग के साथ बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की जंग को जीतने की तैयारी थी। प्रशांत किशोर की टीम ने जो पेपर बम तैयार किया था, वो समय के पहले ब्लास्ट हो […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 11 जुलाई 2026, 06:36 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !
Photo: UB India News Archive

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का ‘पेपर बम’ फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी बाहर। प्रशांत किशोर की इसी प्लानिंग के साथ बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की जंग को जीतने की तैयारी थी। प्रशांत किशोर की टीम ने जो पेपर बम तैयार किया था, वो समय के पहले ब्लास्ट हो गया और बीजेपी को संजीवनी मिल गई। चलिए जानते हैं कि क्या थी प्रशांत किशोर की प्लानिंग और कैसे तैयार की गईं थी चुनाव जीतने की रणनीति?

प्रशांत किशोर का ‘पेपर बम’ क्या?
अभी तक ‘पेपर बम’ से सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय, संजय जायसवाल और अशोक चौधरी जैसे कद्दावर नेताओं के प्रशांत किशोर ने होश उड़ाए थे। प्रशांत किशोर ने बांकीपुर से एनडीए के उम्मीदवार बीजेपी नेता अभिषेक बंटी के खिलाफ भी एक ‘पेपर बम’ तैयार किया था। व्यूरचना यह थी कि चुनाव वापसी के तिथि खत्म होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक बंटी के संदर्भ में इकट्ठा किए गए ‘पेपर बम’ को प्रशांत किशोर फोड़ते। उस दस्तावेज में इतनी ताकत थी कि उनका नामांकन ही रद्द हो जाता और बीजेपी चुनाव से ही आउट हो जाती या फिर किसी निर्दलीय उम्मीदवार को अपना समर्थन देती।

किसी ‘विभीषण’ ने लीक कर दी प्रशांत किशोर की पूरी प्लानिंग?
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से ही बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक बंटी को बाहर करने को तैयार बैठे प्रशांत किशोर की पूरी प्लानिंग जन सुराज के किसी ‘विभीषण’ ने समय से पहले लीक कर दी। यह सूचना इतनी विस्फोटक थी कि बीजेपी के रणनीतिकारों को अपने घोषित उम्मीदवार का नामांकन वापस कराना पड़ा और नया उम्मीदवार नरेंद्र भारती मंडल के अध्यक्ष नीरज कुमार सिन्हा को बनाना पड़ा।

प्रशांत किशोर के ‘पेपर बम’ में था क्या?
हालांकि अधिकारिक रूप से अभी तक तो कुछ भी सामने नहीं आया है। पर आज शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशांत किशोर सब कुछ बताने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक बंटी को चुनावी मैदान से हटाने के पीछे एक नहीं कई कारण थे।

नितिन नवीन की खाली सीट पर प्रशांत की सीधी एंट्री, पटना की सबसे अमीर और पढ़ी-लिखी जनता से खास अपील

1. अभिषेक बंटी पर कुछ मामले दर्ज हैं, जिसमें मारपीट और छेड़खानी का आरोप भी शामिल है। यह सूचना नामांकन में छिपाई गई थी।

2. नामांकन में शैक्षणिक योग्यता को लेकर मैट्रिक पास की जानकारी दी गई थी। पर सूत्र बताते हैं कि यह डिग्री न तो बिहार बोर्ड, सी बीएससी या फिर आईसीएससी बोर्ड से थी। पर उन्होंने मैट्रिक संस्कृत बोर्ड से पास की थी। लेकिन इस सर्टिफिकेट को लेकर कई विसंगतियां की बात भी सामने आई।

3. अभिषेक बंटी के पिता रविंद्र प्रसाद सिन्हा बिहार के बहुचर्चित ‘चारा घोटाले’ में दोषी पाए गए थे। ये ‘मेसर्स मगध केमिकल्स कॉर्पोरेशन’ नाम की एक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। इस कंपनी पर चारा घोटाले के दौरान फर्जी बिलों के आधार पर अवैध सप्लायर बनने और सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने का गंभीर आरोप लगा और ये दोषी साबित हुए और 50 हजार रुपया जुर्माना भी लगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰