बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया है। अब पीके कह रहे हैं कि बीजेपी का कैंडिडेट भाग गया। उधर, आरजेडी कह रही है कि इसमें प्रशांत किशोर का ही हाथ है। अभिषेक बंटी के पीछे हटने के बाद बांकीपुर उपचुनाव की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 11 जुलाई 2026, 06:44 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके
Photo: UB India News Archive

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया है। अब पीके कह रहे हैं कि बीजेपी का कैंडिडेट भाग गया। उधर, आरजेडी कह रही है कि इसमें प्रशांत किशोर का ही हाथ है। अभिषेक बंटी के पीछे हटने के बाद बांकीपुर उपचुनाव की लड़ाई एक बार फिर दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। बीजेपी के कैंडिडेट को लेकर अब चर्चाओं का बाजार दो चार दिन तक गर्म रहेगा।

प्रशांत किशोर को मिल गया नया मुद्दा
प्रशांत किशोर जब शुक्रवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तो उन्होंने कहा कि पूरे देश में दूसरी पार्टी के कैंडिडेट को भगाने वाली बीजेपी के उम्मीदवार खुद मैदान छोड़कर भाग गए। उन्होंने कहा कि अभी तक ये होता था कि लोग बीजेपी के डर से मैदान छोड़ देते थे। लेकिन जनता की डर से बीजेपी का उम्मीदवार ही भाग गया। पीके ने कहा कि बीजेपी हमसे क्यों डरेगी। हम तो मुखिया भी नहीं हैं। इनके तो पीएम, गृह मंत्री और 80 प्रतिशत भारत पर इनका राज है।

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके
पीके ने कहा कि ये लोग बांकीपुर की जनता से डर गए हैं। ये लोग इसे अपना किला बता रहे थे। अहंकार में कह रहे थे कि कुत्ता बिल्ली को खड़ा करेंगे, तो बांकीपुर की जनता हमीं को वोट देगी। अब बीजेपी कैंडिडेट बदल रही है। कुल मिलाकर बीजेपी के इस फैसले से बैठे बिठाए प्रशांत किशोर को एक नया मुद्दा मिल गया है। वो इसी मुद्दे की तलाश में थे। अब जब पता चलेगा कि अभिषेक बंटी के परिवार का चारा घोटाला से कनेक्शन है, तो मामला और गरमाएगा।

आरजेडी ने अलापा उल्टा राग
वहीं, दूसरी ओर आरजेडी का कहना है कि बीजेपी कैंडिडेट का टिकट बदलवाने में पीके की भूमिका है। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि बीजेपी ने अपने कार्यकर्ता की बलि चढ़ा दी। आरजेडी से हार के डर से बीजेपी ने कैंडिडेट बदला है। बीजेपी की हार का ये पहला पड़ाव है। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि आरजेडी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता की बांकीपुर की जनता पर विशेष पकड़ है। क्षेत्र के सभी वैश्य और पिछड़ा रेखा गुप्ता को वोट करने जा रहे हैं।

शुक्रवार को पूरे दिन हलचल रही
ध्यान रहे कि शुक्रवार को सत्तापक्ष में उठापटक का माहौल रहा। अभिषेक बंटी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा। उसके बाद पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद ये सीट खाली हुई है। 30 जुलाई को इस सीट पर वोट डाले जाएंगे। तीन अगस्त को रिजल्ट आएगा और 13 जुलाई तक नामांकन का आखिरी दिन है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰