यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने मैदान में उतर कर लड़ाई रोचक बना दी है। राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता को अपनी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं का पूरा सपोर्ट नहीं मिल रहा। ऐसे में मंगलवार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 15 जुलाई 2026, 06:07 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..
Photo: UB India News Archive

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने मैदान में उतर कर लड़ाई रोचक बना दी है। राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता को अपनी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं का पूरा सपोर्ट नहीं मिल रहा।

ऐसे में मंगलवार को पटना स्थित राजद ऑफिस में युवा आरजेडी राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यूरोप की यात्रा पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में पार्टी ने रणनीति बनाई।

युवा आरजेडी राज्य कार्यकारिणी की बैठक में क्या हुआ? राजद के नेताओं ने कौन सी मुख्य बातें की?

बैठक में कई नेताओं ने बांकीपुर उपचुनाव को राजद और तेजस्वी यादव के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव कहा। युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने नारा दिया-’ भाजपा भगाओ, बिहार बचाओ।’

वक्ताओं ने बांकीपुर उपचुनाव के बहाने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की भी चर्चा की। आरजेडी नेताओं ने पार्टी की बन रही छवि और संगठन को मजबूत बनाने पर अपनी राय खुल कर रखी।

बैठक में इन 5 रणनीति पर रहा फोकस

1-संगठन को मजबूत बनाएगा 4 दिनों का प्रशिक्षण शिविर

आरजेडी के वरिष्ठ नेता आलोक मेहता ने कहा, ‘आरजेडी के सभी कार्यकर्ताओं को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उनका व्यवहार और चरित्र लोगों के बीच किस तरह का हो। सोशल मीडिया का जमाना है और हमारे राजनीतिक दुश्मन इस साजिश में लगे रहते हैं कि आरजेडी और उसके कार्यकर्ताओं को कैसे बदनाम किया जाए।’

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि युवा आरजेडी का 4 दिनों का प्रशिक्षण शिविर राजगीर में लगाया जाएगा। बिना प्रशिक्षण के संगठन मजबूत नहीं होगा।

2- खींचतान से हम कई जगह हारे, इससे बचना है

आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी की हार पर कहा, ‘आरजेडी का वोट बढ़ा है, लेकिन हमें माहौल बनाने की जरूरत है। आरजेडी को रणनीति बनानी होगी। स्थानीय मुद्दों की लड़ाई राजद नेता से अधिक एक सोशल एक्टिविस्ट के रूप में लड़िए और लोगों का विश्वास जीतिए।’

आरजेडी के प्रधान महासचिव व विधायक रणविजय साहु ने कहा, ‘आरजेडी के कार्यकर्ता डायरी और कलम रखना भूल गए हैं। तेजस्वी यादव भी चाहते हैं कि हर कार्यकर्ता अपने पास डायरी और कलम रखे। समाज के लोगों की हर संभव मदद करें।

3- एक पदाधिकारी 100 नए वोटर बनाएं

आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार ने कहा, ‘आरजेडी के लिए न आवास मुद्दा है और न सुरक्षा। इन दोनों मुद्दे पर बीजेपी बिहार में लालू परिवार को झुका नहीं सकी।

आरजेडी के सांसद और युवा आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा, ‘विधानसभा चुनाव में कई स्थानों पर खींचतान की वजह से आरजेडी की हार हुई। आपस में नेता-कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के नेताओं के बारे में न लिखें। एक पदाधिकारी साथी 100 नए वोटर बनाएं। ये वैसे वोटर हों जो आरजेडी के साथ अभी नहीं हैं और सामाजिक न्याय की विचारधारा से जुड़ना चाहते हैं।’

4- हर बूथ की जवाबदेही एक युवा नेता ले

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी ने कहा, ‘यह ऐसा समय है जब न विधायिका, न कार्यपालिका और न न्यायपालिका है। आज देश में आग लगी हुई है। आर्थिक मंदी, महंगाई और बेरोजगारी है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

5- सिर्फ यादव और मुसलमान से काम नहीं चलेगा, दाल में तड़का भी जरूरी

आरजेडी नेता विश्वनाथ यादव ने कहा कि सिर्फ यादव और मुसलमान से काम नहीं चलेगा। कई जगहों पर कार्यकर्ताओं की नाराजगी से आरजेडी की हार हुई। आरजेडी वोट से चुनाव नहीं हारी, प्रशासनिक तंत्र से, मशीन से और अपने ही कुछ कार्यकर्ताओं की मायूसी और नाराजगी से हारी है।

पीके कोशिश कर रहे, हम घर में घुसने नहीं देंगे

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने कहा, ‘नितिन नवीन ने सीट को अपने कब्जे में रखने के लिए कमजोर उम्मीदवार उतारा है।’

जन सुराज के प्रशांत किशोर को भी मंगनी लाल मंडल ने आड़े हाथ लिया। कहा कि पीके हमारे घर में भी घुसने की कोशिश कर रहे हैं पर उनकी चालाकी नहीं चल पा रही है। उन्हें घर में घुसने नहीं देंगे। भय के कारण लालू परिवार के खिलाफ सत्ता पक्ष षड्यंत्र कर रहा है।

जीत के लिए माइक्रो लेवल मैनेजमेंट ठीक करना जरूरी

आरजेडी नेता खुर्शीद ने कहा, ‘बांकीपुर उपचुनाव की मीटिंग बांकीपुर क्षेत्र में हो, पार्टी कार्यालय में नहीं। सेना को तब बुलाया जाता है जब उसकी जरूरत होती है। उसी तरह युवा नेताओं को आज बांकीपुर उपचुनाव के लिए बुलाया गया है।’

‘आरजेडी को जीत के लिए माइक्रो लेवल मैनेजमेंट ठीक करना होगा, वहां के कार्यकर्ताओं को शिकायत है। आरजेडी का 25 परसेंट वोट दूर हो गया है। इन सबों को जोड़ना होगा।’

राजद की रेखा गुप्ता अकेली पड़ीं, प्रचार के अंतिम 4 दिन बांकीपुर में दिख सकते हैं तेजस्वी

तेजस्वी 24 जुलाई को यूरोप से पटना लौट सकते हैं। बांकीपुर में 28 जुलाई को प्रचार खत्म होगा। इस तरह वह अंतिम के चार दिन बांकीपुर में नजर आ सकते हैं।

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की तबीयत ठीक नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ज्यादा उम्र के चलते ऑफिस से कम ही निकल पाते हैं। ऐसे में बांकीपुर उपचुनाव में राजद की प्रत्याशी रेखा गुप्ता अकेली दिखती हैं।

बांकीपुर उपचुनाव में राजद का पूरा दारोमदार फिलहाल स्थानीय नेताओं और जातीय समीकरणों पर टिका है। शीर्ष नेतृत्व की गैरमौजूदगी के चलते प्रचार धीमा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰