बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा और 3 अगस्त को मतगणना के साथ ही उपचुनाव के अंतिम परिणाम जारी कर दिए जाएंगे. इसके साथ ही 4 अगस्त तक चुनाव की पूरी आधिकारिक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 15 जुलाई 2026, 06:09 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में
Photo: UB India News Archive
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा और 3 अगस्त को मतगणना के साथ ही उपचुनाव के अंतिम परिणाम जारी कर दिए जाएंगे. इसके साथ ही 4 अगस्त तक चुनाव की पूरी आधिकारिक प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी. इस बीच उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है. चुनाव आयोग ने 40 में से 13 उम्मीदवारों का नामांकन खारिज कर दिया है, जबकि 26 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए हैं. बता दें कि बीजेपी के अभिषेक कुमार बंटी ने पहले ही अपना नामांकन वापस ले लिया था. अब बचे प्रमुख वैध उम्मीदवारों में बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और आरजेडी की रेखा गुप्ता शामिल हैं. वहीं, तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है.

अब जब मैदान में कुल 26 उम्मीदवार बच गए हैं और अगर 16 जुलाई तक नाम वापसी में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो अब पटना शहर की इस वीआईपी सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है. इसको लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. आइए एक नजर डालते हैं उन उम्मीदवारों की सूची पर जिनके नामांकन वैध पाए गए हैं.

प्रशांत किशोर समेत इन 26 कैंडिडेट का पर्चा सही

  • नीरज कुमार सिन्हा – बीजेपी
  • प्रशांत किशोर – जन सुराज पार्टी
  • रेखा गुप्ता – आरजेडी
  • तनवीर आलम – रालोजपा
  • मृत्युंजय कुमार – राष्ट्रीय समाजहित दल
  • रामबाबू प्रसाद – राष्ट्रीय गरीब दल
  • सूरज यादव – पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
  • ब्रजेश पटेल – निर्दलीय
  • अशोक कुमार – समता पार्टी
  • मनीषा शर्मा – राष्ट्रीय अपना दल
  • नीतीश कुमार – निर्दलीय
  • बैजनाथ प्रसाद – भारतीय जवान किसान पार्टी
  • सुकेश कुमार – निर्दलीय
  • बगीश नंदन – निर्दलीय
  • प्रदीप कुमार – भारतीय आवाम पार्टी
  • बिनोद राय – बिहार जस्टिस पार्टी
  • अभय चौधरी – निर्दलीय
  • जितेंद्र दुबे – अखिल भारतीय जनसंघ
  • प्रेमशंकर प्रसाद – प्रॉटिस्ट ब्लॉक इंडिया
  • सिकंदर कुमार – निर्दलीय
  • मिथिलेश कुमार – निर्दलीय
  • मनोरंजन श्रीवास्ताव – प्रगतिशील जनता पार्टी
  • अनिल दास – निर्दलीय
  • लालू प्रसाद यादव – निर्दलीय
  • निरंजन आचार्य – राइट टू रिकॉल पार्टी
  • उपेंद्र सहनी – राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी

मैदान में हमनाम उम्मीदवार, लालू-नीतीश भी शामिल

बांकीपुर उपचुनाव में एक बेहद अनोखा और दिलचस्प नजारा भी देखने को मिल रहा है. इस सीट पर दो ऐसे निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी पर्चा दाखिल किया है, जिनके नाम बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों और दिग्गज राजनेताओं से हुबहू मिलते हैं. चुनाव आयोग की स्क्रूटनी में लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार नाम के दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं. इन दोनों ही हमनाम उम्मीदवारों का पर्चा स्वीकार कर लिया गया है. एक नजर उन सभी उम्मीदवारों के नामों पर जिनका नॉमिनेशन कैंसल हो गया है.

वीणा मानवी समेत इन 13 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द

  • गोरख राम – भोजपुरिया जन मोर्चा
  • अनिता चौहान – निर्दलीय
  • ऋषिकेश नारायण सिंह – ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
  • अभिषेक श्रीवास्तव – लोहिया जनता दल
  • उमेश कुमार – निर्दलीय
  • विनय झा – निर्दलीय
  • शिव गांधी – निर्दलीय
  • राधेश्याम गुप्ता – राष्ट्रीय लोक समता पार्टी
  • राजीव रंजन सिन्हा – राष्ट्रवादी विकास पार्टी
  • नवीन तिवारी – सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)
  • वीणा मानवी – जनशक्ति जनता दल
  • प्रियांशु राज – निर्दलीय
  • महेश कुमार – निर्दलीय

तेज प्रताप की पार्टी को झटका, वीणा मानवी का पर्चा खारिज

इस चुनावी प्रक्रिया में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल को बड़ा झटका लगा है. जेजेडी की तरफ से महिला विंग की प्रमुख और सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मानवी उर्फ वीणा मांडवी को बांकीपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया था. सोमवार को उन्होंने बड़े ही उत्साह के साथ अपना पर्चा दाखिल किया था, लेकिन मंगलवार को हुई स्क्रूटनी के दौरान चुनाव आयोग ने तकनीकी खामियों के चलते उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया. वीणा मानवी का पर्चा रद्द होने से जेजेडी खेमे में मायूसी छा गई है और पार्टी अब इस सीट पर सीधे मुकाबले से बाहर हो गई है.

नामांकन वापसी के लिए 16 जुलाई तक का समय

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰