जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

बिहार की चर्चित विधानसभा सीट बांकीपुर में उपचुनाव से पहले जनसुराज को एक और बड़ा झटका लगने वाला है. दरअसल पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी सिन्हा के बाद अब कई और प्रमुख चेहरे भी प्रशांत किशोर का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामने जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, चेतना झांब, मधुकर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 16 जुलाई 2026, 07:25 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल
Photo: UB India News Archive

बिहार की चर्चित विधानसभा सीट बांकीपुर में उपचुनाव से पहले जनसुराज को एक और बड़ा झटका लगने वाला है. दरअसल पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी सिन्हा के बाद अब कई और प्रमुख चेहरे भी प्रशांत किशोर का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामने जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, चेतना झांब, मधुकर यादव और श्रुति श्री समेत जनसुराज के कई नेता गुरुवार को औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल होंगे.

इधर पटना में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को लेकर एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में लिखा है, “केसी सिन्हा तो सिर्फ झांकी है, जमानत जब्त होना अभी बाकी है। इनको वोट नहीं, नोट चाहिए।” पोस्टर के नीचे “सौजन्य: बांकीपुर की जनता” लिखा गया है। यह पोस्टर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टर में प्रशांत किशोर को टोपी और गमछा पहने दिखाया गया है।

वहीं बांकीपुर उपचुनाव से पहले आज गुरुवार को प्रशांत किशोर को एक और झटका लगने वाला है। फिल्म निर्माता चेतना झांब और फतुहा की प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री जनसुराज छोड़कर बीजेपी जॉइन करेंगी। इससे पहले 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जनसुराज के बांकीपुर से उम्मीदवार रहे प्रो. केसी सिन्हा ने बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रो. केसी सिन्हा के साथ जन सुराज के कई प्रमुख नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन थामा। इस दौरान दीघा विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी बिट्टू सिंह और मनेर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी गोपाल सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए।

बता दें, हाल के दिनों में जनसुराज के कई नेताओं ने पार्टी से दूरी बनाई है. इससे पहले केसी सिन्हा ने भी प्रशांत किशोर का साथ छोड़ दिया था. पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को आयोजित मिलन समारोह के दौरान जनसुराज पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली थी. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया था. अब चेतना झांब, मधुकर यादव और श्रुति श्री जैसे नेताओं के बीजेपी में शामिल होने से यह चर्चा तेज हो गई है कि चुनाव से पहले जनसुराज के भीतर असंतोष बढ़ रहा है.
भाजपा में शामिल होने वालों में सबसे चर्चित नाम दीघा विधानसभा सीट से जनसुराज के पूर्व प्रत्याशी रहे बिट्टू सिंह का है. बिट्टू सिंह के साथ उनकी पत्नी विनीता बिट्टू सिंह भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं. विनीता बिट्टू सिंह मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं. वहीं जनसुराज के मनेर विधा सभा प्रत्याशी रह चुके गोपाल सिंह भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राजधानी पटना की दो अहम विधानसभा सीटों दीघा और कुम्हरार से जुड़े नेताओं का भाजपा में शामिल होना जनसुराज के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. खासकर ऐसे समय में जब बिहार की चर्चित विधानसभा सीट बांकीपुर में उपचुनाव होना है.  इसके अलावा जाने-माने शिक्षक और कुम्हरार विधानसभा सीट से जनसुराज के पूर्व प्रत्याशी रहे केसी सिन्हा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया. दोनों नेताओं के साथ बड़ी संख्या में जनसुराज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए. इस दौरान दीघा विधायक संजीव चौरसिया समेत बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे.

बीजेपी में शामिल होने के बाद गोपाल सिंह ने पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कोई अहंकारी (अरोगेंट) व्यक्ति संगठन नहीं चला सकता। प्रशांत किशोर के पास कोई विजन नहीं है।” वहीं, दीघा से जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी बिट्टू सिंह ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कहा कि उनका राजनीतिक भविष्य अब भाजपा के साथ ही रहेगा। उन्होंने कहा, “अब बीजेपी छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा। जीना यहां, मरना यहां।” भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जनसुराज के कई नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा, “मैं सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं। ये सभी लोग पूरी मजबूती के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे और संगठन को और मजबूत बनाएंगे।”

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰