- खराब मौसम और वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने बिहार के 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन अलर्ट वाले जिलों में पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, अरवल, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद शामिल हैं. पटना समेत इन सभी जिलों में आज दिनभर उमस भरी गर्मी परेशान करेगी. हालांकि, शाम के समय ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने का अनुमान है. यहां आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बौछारें पड़ सकती हैं.
- पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के कुछ हिस्सों में अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई है. इनमें बगहा, बेतिया, रक्सौल, सीतामढ़ी, नालंदा, औरंगाबाद और सुपौल मुख्य रूप से शामिल हैं. जहां तेज बारिश दर्ज हुई. तापमान की बात करें तो गुरुवार को राजधानी पटना राज्य में सबसे गर्म स्थान रहा. जहां का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा कैमूर में 36.6 डिग्री और गयाजी में 36.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.
- मानसून का सीजन होने के बावजूद बिहार में अभी झमाझम बारिश नहीं हो रही है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून की मुख्य ट्रफ लाइन बिहार के ऊपर लगातार नहीं टिकी हुई है. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में भी कोई मजबूत लो-प्रेशर (कम दबाव का) सिस्टम नहीं बना है. इस वजह से राज्य में व्यापक बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं हैं. दिन में तेज धूप और हवा में नमी के कारण केवल स्थानीय स्तर पर बादल बन रहे हैं, जिससे छिटपुट बारिश हो रही है.
- दूसरी तरफ, बिहार में भले ही भारी बारिश न हो रही हो, लेकिन नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार पानी बरस रहा है. नेपाल में हो रही इस बारिश के कारण बिहार की प्रमुख नदियों जैसे कोसी, गंडक और बागमती के जलस्तर में भारी उफान आ गया है. नदियां खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं, जिससे उत्तर बिहार के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा लगातार गहराता जा रहा है.
- मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी एक सप्ताह तक बिहार के मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. पूरे हफ्ते अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनती रहेगी. सप्ताह के शुरुआती दिनों में भारी बारिश की उम्मीद बेहद कम है, लेकिन सप्ताह के अंत तक कुछ क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है. इस दौरान तापमान सामान्य रहेगा, परंतु हवा में भारी नमी होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा.
बिहार में आज मौसम का डबल अटैक……..
बिहार में आज शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे राज्य में मौसम सामान्य बना रहेगा. फिलहाल किसी भी जिले में बहुत भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. हालांकि, आज शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन और वज्रपात की पूरी संभावना […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
बिहार में आरक्षण पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भिड़ंत…
चिराग बनाम मांझी: दो अलग राजनीतिक दृष्टिकोण , सवाल सिर्फ कोटे का नहीं, सामाजिक न्याय की दिशा का है
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]







