बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की स्थिति और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर विस्तृत जानकारी दी। प्रशासन ने दावा किया कि उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026, 06:13 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..
Photo: UB India News Archive

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की स्थिति और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

प्रशासन ने दावा किया कि उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

3.79 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोट

प्रशासन के अनुसार बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 79 हजार 616 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2 लाख 60 पुरुष मतदाता, 1 लाख 79 हजार 533 महिला मतदाता तथा 23 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। चुनाव आयोग मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील कर रहा है।

422 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 247 मतदान केंद्र सरकारी भवनों में तथा 175 मतदान केंद्र निजी भवनों में स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मतदाताओं की सुविधा के लिए 29 चलंत (मोबाइल) मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

नामांकन के बाद 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

डीएम ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 40 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 26 नामांकन वैध पाए गए। इसके बाद एक उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया, जिसके चलते अब 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

वेबकास्टिंग से होगी निगरानी, मोबाइल रखने की भी व्यवस्था

मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक तकनीकी इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी।

इसके अलावा मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं के लिए मोबाइल जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता पहचान पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों को भी मान्य किया है।

आचार संहिता के दौरान बड़ी कार्रवाई

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन और पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक की कार्रवाई में—

2 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। 16 कारतूस जब्त किए गए हैं। 2.785 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। 2652 लीटर शराब जब्त की गई है। इसके अलावा अन्य प्रतिबंधित सामग्री भी जब्त की गई है।

मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना पटना के एएन कॉलेज स्थित कला भवन में कराई जाएगी। मतगणना स्थल पर भी सुरक्षा और पारदर्शिता के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरी तैयारी

डीएम और एसएसपी ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा बलों की तैनाती, मतदान केंद्रों की निगरानी, वेबकास्टिंग, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर और आदर्श आचार संहिता के सख्ती से पालन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰