20 जुलाई से बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र…………….

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा सियासी मुद्दा बन गई है. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच अब तक उनके प्रचार में नहीं उतरने और मानसून सत्र में शामिल होने को लेकर बने संशय पर बीजेपी और जेडीयू ने तीखा हमला बोला है. सत्ता […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 18 जुलाई 2026, 08:44 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
20 जुलाई से बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र…………….
Photo: UB India News Archive
बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा सियासी मुद्दा बन गई है. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच अब तक उनके प्रचार में नहीं उतरने और मानसून सत्र में शामिल होने को लेकर बने संशय पर बीजेपी और जेडीयू ने तीखा हमला बोला है. सत्ता पक्ष इसे विपक्ष की जिम्मेदारी से जोड़कर सवाल उठा रहा है. बता दें कि 20 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र की अवधि केवल 5 दिनों की है और ऐसे में तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति को लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. एनडीए नेताओं का आरोप है कि तेजस्वी यादव ‘बिहार में राजनीति और विदेश में छुट्टी’ का एक नया मॉडल लेकर आए हैं, जो न सिर्फ सदन का बल्कि बिहार की जनता का भी सीधा अपमान है.

बांकीपुर उपचुनाव को भी बनाया मुद्दा

बता दें कि तेजस्वी यादव विदेश यात्रा पर हैं. ऐसे में उनके मानसून सत्र में शामिल होने को लेकर भी संशय बना हुआ है. इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी और जेडीयू लगातार हमलावर हैं. सत्ता पक्ष का कहना है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजद की उम्मीदवार प्रचार कर रही हैं, लेकिन पार्टी के सबसे बड़े नेता अब तक चुनाव प्रचार में नहीं पहुंचे हैं. बीजेपी और जेडीयू का आरोप है कि चुनाव जैसे महत्वपूर्ण समय में नेता प्रतिपक्ष का विदेश में होना राजनीतिक प्राथमिकताओं पर सवाल खड़ा करता है. हालांकि, यह भी स्पष्ट नहीं है कि तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा निजी है या पूर्व निर्धारित कार्यक्रम का हिस्सा. राजद की ओर से इस पर विस्तृत स्पष्टीकरण का इंतजार है.

बीजेपी का तेजस्वी यादव पर निशाना

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह राहुल गांधी को अपना आदर्श मानते हैं. उनके मुताबिक राहुल गांधी विदेश यात्रा से लौट आए हैं, लेकिन तेजस्वी यादव अभी भी विदेश में हैं. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बांकीपुर में उनकी पार्टी की उम्मीदवार अकेले प्रचार कर रही हैं, जबकि तेजस्वी यूरोप में हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जितना समय तेजस्वी यूरोप में बिताते हैं, उतना यदि बिहार में बिताते तो उनकी पार्टी की राजनीतिक स्थिति अलग होती. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव की बिहार की राजनीति में रुचि कम दिखाई देती है.

जेडीयू ने भी तेजस्वी पर उठाए सवाल

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने भी नेता प्रतिपक्ष की गैरमौजूदगी को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग पूछ रहे हैं कि तेजस्वी यादव कहां हैं. उनके अनुसार परसों से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है और बांकीपुर में उपचुनाव भी चल रहा है. ऐसे समय में नेता प्रतिपक्ष का राज्य से बाहर होना उचित संदेश नहीं देता. राजीव रंजन ने यह भी कहा कि राजद के घटते जनाधार और उसकी विश्वसनीयता के लिए खुद तेजस्वी यादव जिम्मेदार हैं.

बिहार के लिए राजनीतिक संदेश भी अहम

राजद की प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल इस पूरे मुद्दे पर राजद की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ऐसे में आने वाले एक-दो दिनों में पार्टी की सफाई और तेजस्वी यादव की वापसी पर सबकी नजर रहेगी.  सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद भी यदि तेजस्वी यादव सीट पर नजर नहीं आते हैं, तो विपक्ष के लिए सदन के भीतर सरकार को घेरने की नैतिक शक्ति बेहद कमजोर पड़ जाएगी. इसी से यह भी तय होगा कि यह विवाद केवल कुछ दिनों की राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रहता है या मानसून सत्र और बांकीपुर उपचुनाव के दौरान बड़ा चुनावी मुद्दा बनता है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰