क्या तिवारी उन्हीं से परेशान थे, जिससे कभी तेज और रोहिणी परेशान रहे…………….

क्या मृत्युंजय तिवारी उन्हीं तत्वों से परेशान थे, जिससे कभी तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य परेशान रहे। मृत्युंजय तिवारी आरजेडी के लंबे समय तक वफादार कार्यकर्ता और प्रवक्ता रहे। पार्टी के एक मात्र ब्राह्मण चेहरा भी रहे। लेकिन अचानक उन्होंने कहा कि तेजस्वी के करीबी नेताओं ने पार्टी को दीमक की तरह चाटकर बर्बाद […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 19 जुलाई 2026, 08:12 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या तिवारी उन्हीं से परेशान थे, जिससे कभी तेज और रोहिणी परेशान रहे…………….
Photo: UB India News Archive

क्या मृत्युंजय तिवारी उन्हीं तत्वों से परेशान थे, जिससे कभी तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य परेशान रहे। मृत्युंजय तिवारी आरजेडी के लंबे समय तक वफादार कार्यकर्ता और प्रवक्ता रहे। पार्टी के एक मात्र ब्राह्मण चेहरा भी रहे। लेकिन अचानक उन्होंने कहा कि तेजस्वी के करीबी नेताओं ने पार्टी को दीमक की तरह चाटकर बर्बाद कर दिया है। उनका पार्टी में रहना उचित नहीं है। बिहार की सियासत के जाने- पहचाने चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने संकट काल में भी आरजेडी नहीं छोड़ा। लालू यादव के सच्चे सिपाही बनकर अपना काम करते रहे।

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे का सच?
तेजस्वी यादव के कुछ खास करीबियों की वजह से मृत्युंजय तिवारी ही बगावत पर मजबूर हुए। परिवार के कुछ लोग भी बगावत के रास्ते पर चले। उन लोगों ने तेज प्रताप यादव और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को अलग होने पर मजबूर किया। रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप भी तेजस्वी के करीबी लोगों पर सवाल उठाते रहे हैं। मृत्युंजय तिवारी ने लालू यादव के परिवार के लोगों की तर्ज पर ही कहा कि उन्हें इन सात आठ महीनों में कई बार अपमानित किया गया।

कौन- कौन लोग हैं तेजस्वी यादव के खास करीबी?
तेजस्वी यादव के खास करीबी में राज्यसभा सांसद संजय यादव और उनके राजनीतिक सलाहकार रमीज नेमत खान हैं।
तेजस्वी यादव की कोर टीम में ये दोनों नाम शामिल हैं, जिनसे लोगों को समस्या हो रही है और इस्तीफे हो रहे हैं।
तेजस्वी यादव की कोर टीम में मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, मनोज झा और सुनील सिंह शामिल हैं।
तेज प्रताप यादव हमेशा इन पांच नेताओं को अपने निशाने पर लेते थे। रोहिणी भी हमला करती थीं।
रोहिणा आचार्य और तेज प्रताप जिस अहंकार और दीवार के खिलाफ लड़ रहे थे, उसी के शिकार मृत्युंजय हुए।

तेजस्वी के करीबी से परेशान हुए तिवारी!
सूत्रों की मानें, तो पार्टी के अंदर तेजस्वी के करीबी खुद को इतना ऊपर समझते हैं कि वे लालू यादव और राबड़ी देवी तक को नहीं मानते। जानकार मानते हैं कि मृत्युंजय तिवारी की शिकायत नई नहीं है। इससे पूर्व रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप यादव ने यही बातें कही थी। रोहिणी ने तेजस्वी के करीबियों के चलते पार्टी को अलविदा कहा था। कुल मिलाकर अब पार्टी के अंदर कुछ बचा नहीं है। लालू यादव बहुत कुछ कर नहीं पा रहे हैं।

पहले रोहिणी और तेज प्रताप रहे हैं परेशान
रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव के सलाहकारों जिसमें संजय यादव और रमीज खान शामिल हैं। उन पर सीधा निशाना साधा था। रोहिणी का आरोप था कि ये लोग तेजस्वी को जमीन के साथ परिवार से भी काटने में लगे हैं। मनमर्जी से पार्टी को चला रहे हैं। तेज प्रताप यादव खुले रूप से अपनी नाराजगी पहले ही जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि कुछ तत्व तेजस्वी के आस- पास घेरा लगाकर बैठे हुए हैं। कुल मिलाकर मृत्युंजय तिवारी का दर्द वहीं लोग हैं, जो तेज प्रताप और रोहिणी आचार्य के थे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰