बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हर दिन एक नई चुनौती लेकर आने लगा है। हाल के दिनों की बात करें तो कुछ सवाल ऐसे उठने लगे हैं जो जातीय ताकत को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। और यह एक ऐसा खतरा है जो बीजेपी के कोरे वोटरों को नाराज करते दिख रहा है बीजेपी की सूत्रों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 19 जुलाई 2026, 08:28 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….
Photo: UB India News Archive

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हर दिन एक नई चुनौती लेकर आने लगा है। हाल के दिनों की बात करें तो कुछ सवाल ऐसे उठने लगे हैं जो जातीय ताकत को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। और यह एक ऐसा खतरा है जो बीजेपी के कोरे वोटरों को नाराज करते दिख रहा है बीजेपी की सूत्रों की माने तो ऐसे कई मुद्दे है जिसे लेकर बांकीपुर के सवर्ण सवाल उठाने लगे हैं। आइए जानते हैं ऐसे कौन से मुद्दे है जो परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं।

भरत तिवारी एनकाउंटर

भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पर ब्राह्मण और भूमिहार पुलिस प्रशासन से काफी नाराज हैं। उनका मानना है कि भरत तिवारी का एनकाउंटर को टाला जा सकता था। उसे गिरफ्तार कर उनके कृत्य के लिए न्यायालय भेजा जा सकता है। पर बीजेपी पर पिछड़ी जाति की राजनीति करने के आरोप लगाते यह कहा जा रहा है कि भरत तिवारी को मौत के घाट उतार दिया गया। इसकी खौफ का ही असर है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, मंत्री विजय कुमार सिन्हा और मंत्री मिथिलेश तिवारी तक को चुनावी जंग में उतारा गया।

भूमिहार ब्राह्मण की नाराजगी को इस बात से ही समझा जा सकता है कि कल होटल मौर्या में इस समाज के दिग्गज लोगों का जमावड़ा हुआ। इस समाज का नेतृत्व मशहूर चिकित्सक व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर कर रहे थे। इस आयोजन की जिम्मेदारी नवादा के सांसद विवेक ठाकुर कर रहे थे। इस बैठक में करीब दो सौ से ज्यादा इस समाज के नामवर पहुंचे। इन नामवरों को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की पूरी जिम्मेदारी सौंपते यह कहा गया है कि इस वोट में बिखराव न आने पाए।

भरत तिवारी एनकाउंटर का साइड इफेक्ट!

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी को सवर्णों की नाराजगी का डर सता रहा है। बीजेपी को लग रहा है कि सवर्ण भरत तिवारी प्रकरण के बाद से नाराज चल रहे हैं। इस बार वे बीजेपी को वोट नहीं भी दे सकते हैं।
बांकीपुर उपचुनाव की बात करें, तो इस सीट पर केवल कायस्थ ही नहीं- भूमिहार, ब्राह्मण और वैश्य के अलावा कई जातियां हैं। छोटू सिंह प्रकरण का असर भी माना जा रहा है कि चुनाव पर पड़ेगा।
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बिहार के बड़े भूमिहार नेताओं की एक बैठक का आयोजन हुआ। उसमें तय किया गया है कि बीजेपी के पक्ष में वोटों को एकजुट रखने का प्रयास किया जाना चाहिए।
प्रशांत किशोर को बीजेपी गंभीरता से ले रही है। ऐसा न हो कि प्रशांत किशोर आगे निकल जाएं और बीजेपी ताकते रह जाए। हालांकि, जानकार मानते हैं कि बीजेपी के अंदर भी गुटबाजी तेज है।
सियासी जानकारों की मानें, तो कुछ लोग मानते हैं कि सम्राट चौधरी के लिए ये चुनाव जनमत संग्रह की तरह है। उनके सरकार के कार्यकाल का फैसला इस चुनाव के रिजल्ट से होगा।

छोटू सिंह का भी असर

ऐन चुनाव के मौके पर जदयू ने अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह को पार्टी से निकालकर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपीकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मीडिया में छोटू सिंह के समर्थक ने साफ- साफ कहा कि वे बीजेपी उम्मीदवार को वोट करने नहीं जा रहे हैं। इसके साथ- साथ छोटू सिंह के समर्थकों ने मीडिया के सामने यह डिमांड भी रख दी कि छोटू सिंह को पार्टी से छः साल के लिए निष्कासित करने वाला निर्देश वापस नहीं होगा, बीजेपी उम्मीदवार को वोट नहीं करेंगे।

नितिन नवीन लौटे

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को बीजेपी के लिए आसान समझने वाले इस बात से उन मुश्किलों को जान जाए। स्थिति पहले की तरह अच्छी नहीं है। प्रशांत किशोर ने गंभीर चुनौती पेश की है। यही वजह कम नहीं है कि एक दिवसीय यात्रा पर आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को एक बार फिर पटना आने का प्रोग्राम बनाना पड़ा। और उनके लिए आनन- फानन में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम तैयार कर डैमेज कंट्रोल करने का पुख्ता इंतजाम भी किया गया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰