बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू ,इस सत्र में कुल 13 अहम विधेयक होगा पेश……………………

बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। 5 दिनों तक चलने वाला सत्र 24 जुलाई तक चलेगा। सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का पहला मानसून सत्र है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायकों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 20 जुलाई 2026, 05:21 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू ,इस सत्र में कुल 13 अहम विधेयक होगा पेश……………………
Photo: UB India News Archive

बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। 5 दिनों तक चलने वाला सत्र 24 जुलाई तक चलेगा। सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का पहला मानसून सत्र है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायकों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पैदल मार्च किया। विधानसभा परिसर में पोस्टर के साथ नारेबाजी की जा रही है। सत्र में वित्त मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेंगे। विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों और विधायी कार्यों पर भी चर्चा होगी। भरत तिवारी एनकाउंटर, राबड़ी आवास खाली कराने जैसे मुद्दों को लेकर सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं।

विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे और विधान परिषद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू होगी. यह सत्र 24 जुलाई तक चलेगा. इस मानसून सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी. 23 जुलाई को इस बजट पर चर्चा होगी. इसके बाद सरकार सदन में अपना जवाब देगी. सरकार इस सत्र में कुल 13 अहम विधेयक भी पेश करेगी. इनमें बिहार नगर विकास विधेयक, बिहार निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, बिहार ईज ऑफ डुईंग बिजनेस विधेयक, बिहार जुआ (प्रतिषेध) विधेयक, बिहार जीएसटी (संशोधन) विधेयक, बिहार भूमि दाखिल-खारिज (संशोधन) विधेयक और बिहार चिकित्सा (संशोधन) विधेयक समेत कई महत्वपूर्ण बिल शामिल हैं.

सत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल होंगे या नहीं इसको लेकर संशय है। आरजेडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव मानसून सत्र में उपस्थित रहेंगे। हालांकि बीते कुछ दिनों से तेजस्वी यूरोप में हैं।

सत्र के दौरान पूरे हो रहे सम्राट सरकार के 100 दिन

सम्राट सरकार के 100 दिन इसी मानसून सत्र के समय पूरे हो रहे हैं। 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने शपथ ली थी। विपक्ष की तैयारी विभिन्न मुद्दों पर सम्राट सरकार को घेरने की है।

खास तौर से लॉ एंड ऑर्डर, भरत तिवारी एनकाउटर, बेरोजगारी, विकास योजनाओं, रिशु श्री मामले को विपक्ष ताकतवर तरीके से उठा सकता है।

सरकार के पास गिनाने के लिए कई विकासपरक योजनाएं हैं, जिसे गिना सकती है। महालेखापरीक्षक से प्राप्त रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखा जाएगा।

50 हजार करोड़ का पहला अनुपूरक बजट होगा पेश

चालू वित्तीय वर्ष में पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसके जरिए सरकार विभिन्न विकास योजनाओं के लिए अतिरिक्त फंड की मंजूरी देगी।

वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट करीब 50 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेक्टर पर विशेष राशि दी जाएगी।

बिहार विधानसभा मानसून सत्र लाइवः

नीट पेपरलीक को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन 

नीट पेपर लीक मामले में विपक्ष के विधायकों ने पैदल मार्च किया। विधायकों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। नरेंद्र मोदी हाय-हाय, धर्मेंद्र प्रधान हाय-हाय के नारे लगाए जा रहे हैं। नीट पेपर लीक मामले में संसद में विरोध हो रहा है, वहीं इसकी आंच बिहार विधानसभा तक पहुंची है। विपक्ष के विधायक पोर्टिको में प्रदर्शन कर रहे हैं।

विधानसभा में विपक्ष का पैदल मार्च

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायकों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पैदल मार्च किया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने विधानसभा परिसर में पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

मॉब लिंचिंग के खिलाफ भी प्रदर्शन

बिहार विधानसभा परिसर में मॉब लिंचिंग के खिलाफ भी प्रदर्शन किया गया। पोस्टर में अल्पसंख्यक के खिलाफ मॉब लिंचिंग बंद करने की मांग की गई।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विधानसभा पहुंचे

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे. विधानसभा परिसर पहुंचने पर अधिकारियों और विधायकों ने उनका स्वागत कियाय. सम्राट चौधरी सरकार के कार्यकाल का यह पहला मानसून सत्र है, जिसे राजनीतिक और विधायी दोनों दृष्टि से अहम माना जा रहा है. इस सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी. साथ ही 13 महत्वपूर्ण विधेयकों को भी सदन में लाने की तैयारी है. सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस होने के आसार हैं

विस अध्यक्ष प्रेम कुमार पहुंचे सदन

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सत्र की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली. कुछ ही देर में विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी, जिसमें सरकार कई अहम विधेयक और वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी.

कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में विपक्ष

इस बार का मानसून सत्र राजनीतिक लिहाज से भी अहम माना जा रहा है. सरकार जहां अपने विधेयकों और बजट को पास कराने की कोशिश करेगी, वहीं विपक्ष कानून-व्यवस्था, बाढ़, शिक्षा, रोजगार और अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰