धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद भवन मार्च पर आरजेडी ने केंद्र की सरकार को घेरा है. सोमवार (20 जुलाई, 2026) आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए निशाना साधते हुए यह कहा है कि शिक्षा व्यवस्था का सरेआम चीरहरण करने वाले धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 20 जुलाई 2026, 10:54 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………
Photo: UB India News Archive

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद भवन मार्च पर आरजेडी ने केंद्र की सरकार को घेरा है. सोमवार (20 जुलाई, 2026) आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए निशाना साधते हुए यह कहा है कि शिक्षा व्यवस्था का सरेआम चीरहरण करने वाले धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा.

शक्ति यादव ने कहा, “दिल्ली में बैठे हुक्मरान कान खोलकर सुन लें! जंतर-मंतर पर आज देश के नौजवानों ने तुम्हारी तानाशाही के खौफ को मिट्टी में मिला दिया है.” पोस्ट में शक्ति यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया है.

आरजेडी नेता ने लिखा है, “संसद का सत्र चल रहा है और बाहर प्रधानमंत्री के इशारे पर निहत्थे छात्रों पर लाठियां और आंसू गैस के गोले बरसाए जा रहे हैं? यह सत्ता के अहंकार का एकदम नंगा प्रदर्शन है. इतना खौफ कि डर के मारे संसद के दरवाजे तक बंद कर दिए और अंदर संचार व्यवस्था जाम कर दी? ये कैसा गुंडाराज है?”

‘संसद पर देश के नौजवानों का भी संवैधानिक अधिकार’

उन्होंने कहा कि संसद पर देश के नौजवानों का भी संवैधानिक अधिकार है. इतिहास गवाह है कि जब-जब हुक्मरानों ने नौजवानों की आवाज को ऐसे दमनकारी अत्याचार से कुचलने की कोशिश की है, तब-तब सत्ता का गुरूर चकनाचूर हुआ है.

‘लाठी बरसाना, इंटरनेट बंद कर देना, अंत की शुरुआत’

एक दूसरे पोस्ट में शक्ति यादव लिखते हैं, “दिल्ली के जंतर-मंतर पर हक और रोजगार मांग रहे देश के नौजवानों पर लाठी बरसाना और इंटरनेट बंद कर देना तानाशाह सरकार के अंत की शुरुआत है! NEET, SSC और पेपर लीक से तबाह युवा जब शांतिपूर्ण मार्च निकालना चाहते हैं, तो ‘दमनकारी जनता पार्टी’ की पुलिस उनपर ज़ुल्म ढा रही है. छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए. सुन लो बड़बोले हुक्मरानों, ये सामाजिक न्याय और अधिकारों की लड़ाई है. नफरत और लाठी के दम पर तुम देश के भविष्य को नहीं कुचल सकते. विपक्ष पूरी मजबूती से छात्रों के साथ खड़ा है. जब युवा हुंकार भरेगा, तो तुम्हारी सत्ता का तंबू उखड़ जाएगा!” 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰