दिल तो बच्चा है जी… जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की केक काटा , फिर सदन पहुंचे निशांत

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने जन्मदिन पर सोमवार (20 जुलाई, 2026) को महावीर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की. इस मौके पर उनके पिता और पूर्व मंख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. आज से विधानमंडल के मानसून सत्र की भी शुरुआत हो रही है. निशांत कुमार के लिए यह पहला मौका होगा जब वे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 20 जुलाई 2026, 11:00 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल तो बच्चा है जी…  जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की केक काटा , फिर सदन पहुंचे निशांत
Photo: UB India News Archive

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने जन्मदिन पर सोमवार (20 जुलाई, 2026) को महावीर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की. इस मौके पर उनके पिता और पूर्व मंख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. आज से विधानमंडल के मानसून सत्र की भी शुरुआत हो रही है. निशांत कुमार के लिए यह पहला मौका होगा जब वे सदन में जनता की बातों को रखेंगे. अपने कामकाज के बारे में बताएंगे. विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे.

बिहार विधान परिषद सदस्य बनने के बाद पहली बार निशांत कुमार आज सदन पहुंचे. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “आज मैं पहला दिन सदन आया हूं. जो बात जनता के हित में होगी उसे सदन में रखने की कोशिश करूंगा. 20 साल में मेरे पिताजी ने जो किया है उसको मैं जारी रखने का काम करूंगा. विपक्ष के लोगों ने भी मुझे बधाई दी. बहुत अच्छा लगा. मैं धन्यवाद करता हूं.”

जनता के लिए हो रहे बेहतर काम: निशांत
आगे निशांत कुमार ने कहा, “स्वास्थ्य विभाग में जनता के लिए बेहतर काम हो रहे हैं. आगे भी हम बेहतर काम करेंगे और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जो 20 साल में हमारे पिताजी ने किया है उसे जारी रखेंगे.”

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने जन्मदिन पर आज अपने पिता नीतीश कुमार की उपस्थिति में न सिर्फ केक काटा, बल्कि उन्हें केक खिलाकर आशीर्वाद भी लिया।

निशांत कुमार ने अपने हाथों के पिता को केक खिलाया

निशांत कुमार ने अपने हाथों के पिता को केक खिलाया

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने आवास पर आयोजित पारिवारिक समारोह में केक काटा। उन्होंने इस मौके पर खुद अपने हाथों के पिता नीतीश कुमार को केक खिलाया और पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी लंबे समय के बाद खुश दिखे। जब निशांत कुमार ने अपने पिता के गाल में केक लगाने की कोशिश की, तो नीतीश कुमार ने हाथ पकड़ कर निशांत कुमार को रोकने की कोशिश की।

सीएम सम्राट चौधरी ने जन्मदिन की बधाई दी

सीएम सम्राट चौधरी ने जन्मदिन की बधाई दी

निशांत कुमार को जन्मदिन पर बधाई देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे। उन्होंने निशांत कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और बेहतर भविष्य की कामना की।

विजय कुमार चौधरी समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई

विजय कुमार चौधरी समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने भी निशांत कुमार को आवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

निशांत कुमार ने सभी नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर निशांत कुमार ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित सभी शुभचिंतकों, प्रशंसकों और साथी कार्यकर्ताओं की ओर से दी गई स्नेहिल शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰