प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सरकार का नेतृत्व करने का अवसर भले ही हाल में मिला हो, लेकिन बांकीपुर विधानसभा सीट पर पार्टी का दबदबा कई दशकों से कायम है और वो यहां लगातार बड़े अंतर से जीत दर्ज करती रही है। इसी वजह से जब बांकीपुर से लगातार पांच बार विधायक रहे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 20 जुलाई 2026, 11:04 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!
Photo: UB India News Archive

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सरकार का नेतृत्व करने का अवसर भले ही हाल में मिला हो, लेकिन बांकीपुर विधानसभा सीट पर पार्टी का दबदबा कई दशकों से कायम है और वो यहां लगातार बड़े अंतर से जीत दर्ज करती रही है। इसी वजह से जब बांकीपुर से लगातार पांच बार विधायक रहे नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए तो 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव को पार्टी, खासकर हाल में राज्य की सत्ता की अगुवाई मिलने से उत्साहित प्रदेश इकाई, आसान मुकाबला मान रही थी।

इस सीट पर भाजपा के आत्मविश्वास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने ऐसी सीट से, जिसे वो किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहेगी, अपने युवा मोर्चा के अपेक्षाकृत कम चर्चित नेता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के मजबूत संगठनात्मक तंत्र का साथ न होता तो अन्य दावेदार उन्हें शायद कमजोर उम्मीदवार मानते।

बाकी सब एक तरफ, प्रशांत अकेले
भाजपा के इस आत्मविश्वास को सबसे बड़ी चुनौती जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से मिल रही है, जो पिछले वर्ष नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के खाता नहीं खोल पाने के बाद उसमें नई ऊर्जा भरने की कोशिश में स्वयं मैदान में उतरे हैं।

किशोर चुनाव प्रचार के दौरान लगातार कहते रहे हैं, ‘बांकीपुर के चार लाख मतदाता सिर्फ एक विधायक नहीं चुनेंगे। अगर मैं जीतता हूं तो सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ेगा। विधानसभा के भीतर जन सुराज पार्टी का एकमात्र विधायक भी बाकी 242 विधायकों के संयुक्त प्रभाव से अधिक महत्व रखेगा।’ मुझे पता है कि यहां अधिकांश लोग सम्राट चौधरी से खुश नहीं हैं, लेकिन आप ये बात सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नहीं कह सकते। मुझे वोट दीजिए, संदेश उन तक पहुंच जाएगा।
प्रशांत किशोर

चुनावी रणनीतिकार के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी जैसे नेताओं के साथ काम कर चुके हैं, 49 वर्षीय किशोर पिछले विधानसभा चुनाव में स्वयं मैदान में नहीं उतरे थे। माना जाता है कि उनके इस फैसले से ‘राजनीतिक विकल्प’ देने के उनके दावे को लेकर मतदाताओं में निराशा पैदा हुई थी।

मतदाताओं को क्या ऑप्शन दे रहे प्रशांत?
बांकीपुर में प्रचार के दौरान वो मतदाताओं को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये उपचुनाव ‘बिहार की भाजपा नीत सरकार पर जनमत संग्रह है’ और इसके लिए वो राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों का सहारा ले रहे हैं।

प्रशांत किशोर कहते हैं, ‘जिन लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सत्ता में आने पर जंगलराज लौटने के डर से भाजपा को वोट दिया था, उन्हें अब चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को विधानसभा में भारी बहुमत प्राप्त है। जन सुराज की जीत से सरकार नहीं बदलेगी।’

वहीं, मुस्लिम मतदाताओं से वो कहते हैं, ‘आप राजद को इसलिए वोट देते रहे कि भाजपा सत्ता से दूर रहे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बार बदलाव के लिए जन सुराज पार्टी को समर्थन दें।’आप राजद को इसलिए वोट देते रहे कि भाजपा सत्ता से दूर रहे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बार बदलाव के लिए जन सुराज पार्टी को समर्थन दें। प्रशांत किशोर का एक और तर्क है, ‘मुझे पता है कि यहां अधिकांश लोग सम्राट चौधरी से खुश नहीं हैं, लेकिन आप ये बात सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नहीं कह सकते। मुझे वोट दीजिए, संदेश उन तक पहुंच जाएगा।’

सम्राट पर लंबे समय से हमलावर पीके
एक दशक से भी कम समय पहले भाजपा में शामिल हुए और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए शीर्ष नेतृत्व की पसंद माने जाने वाले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर विधानसभा चुनाव के समय से ही हमलावर रहे हैं। वो विभिन्न चुनावी हलफनामों में मुख्यमंत्री की जन्मतिथि और शैक्षणिक योग्यता से जुड़े कथित विरोधाभासों का मुद्दा उठाते रहे हैं। राबड़ी देवी सरकार में मंत्री रह चुके सम्राट चौधरी को प्रशांत किशोर कथित आपराधिक पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए ‘जंगलराज का प्रतिनिधि’ भी बताते रहे हैं।

भोजपुर के भरत तिवारी मुठभेड़ मामले और हाल में पटना के निवासी बंटी यादव की हत्या जैसे मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरते हुए प्रशांत किशोर विभिन्न वर्गों के मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। बांकीपुर का मतदाता परंपरागत रूप से जातीय आधार पर मतदान करने वाला माना जाता है।

बांकीपुर में करीब 4 लाख कायस्थ वोटर
हालांकि, भाजपा भी पूरी सतर्कता से चुनाव लड़ रही है। अभिषेक कुमार ‘बंटी’ ने नामांकन दाखिल करने के अगले दिन पारिवारिक कारणों का हवाला देकर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, जिसके बाद नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया। माना जाता है कि भाजपा नेतृत्व को देर से एहसास हुआ कि ‘बंटी’ के माता-पिता का चारा घोटाले में सजायाफ्ता होना चुनाव में विपक्ष के लिए मुद्दा बन सकता है।

नीरज कुमार सिन्हा ने कहा, ‘पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है और मैं उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। बांकीपुर के मतदाताओं से आशीर्वाद चाहता हूं, जिन्होंने वर्षों से भाजपा का समर्थन किया है।’
पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है और मैं उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। बांकीपुर के मतदाताओं से आशीर्वाद चाहता हूं, जिन्होंने वर्षों से भाजपा का समर्थन किया है।
नीरज सिन्हा, बीजेपी के उम्मीदवार

नीरज सिन्हा भी नितिन नवीन की तरह कायस्थ समुदाय से आते हैं। राज्य में संख्या कम होने के बावजूद बांकीपुर जैसे शहरी क्षेत्र में इस समुदाय की उल्लेखनीय उपस्थिति है। इस विधानसभा क्षेत्र में करीब चार लाख मतदाता हैं। इस बीच, जन सुराज पार्टी के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुके कई नेता हाल के दिनों में भाजपा में शामिल हो गए हैं।

प्रशांत से लड़ रही बीजेपी नेताओं की फौज
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न क्षेत्रों की कई चर्चित हस्तियों को अपनी पार्टी से जोड़ने वाले प्रशांत किशोर अब मुख्य रूप से अपनी व्यक्तिगत लोकप्रियता के भरोसे चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा उम्मीदवार के पीछे मजबूत चुनावी तंत्र है। नितिन नवीन हर बार पटना आने पर लोगों से कहते हैं कि राज्यसभा सदस्य बनने के बावजूद बांकीपुर उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा।

भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में नितिन नवीन के अलावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय, स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद और गायक से नेता बने मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर भी शामिल हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बांकीपुर से जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को कुल मतों का पांच प्रतिशत से भी कम समर्थन मिला था। हालांकि, इस बार स्वयं प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने से भाजपा के भीतर भी यह माना जा रहा है कि वो प्रमुख चुनौती पेश कर सकते हैं।

उपचुनाव में कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें पिछले विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहीं राजद की रेखा गुप्ता भी शामिल हैं। प्रशांत किशोर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जर्जर बुनियादी ढांचे जैसे मुद्दे उठा रहे हैं। हालांकि ये मुद्दे मतदाताओं के बीच चर्चा में हैं, लेकिन इस निर्वाचन क्षेत्र में, जहां मतदान प्रतिशत परंपरागत रूप से कम रहता है, सबसे बड़ा सवाल यही है कि मतदाता उस पार्टी के साथ बने रहें, जिसे उन्होंने उसके सत्ता से बाहर रहने के दौरान भी समर्थन दिया था या फिर बदलाव के पक्ष में मतदान करें।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰