प्रशांत किशोर बांकीपुर के बजाए कुम्हरार में क्यों कर रहे प्रचार…………

ये क्या हो गया जनसुराज के नायक प्रशांत किशोर को? बड़ी अजीब बात है चुनावी प्रचार में इस कदर भूले या भटके हुए हैं कि जहां प्रचार नहीं करना चाहिए वहां भी प्रचार कर रहे हैं। ये तो वही बात हुई कि कही पर निगाहें कहीं पर निशाना? प्रशांत किशोर सचमुच भटक गए हैं? जन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 22 जुलाई 2026, 07:45 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रशांत किशोर बांकीपुर के बजाए कुम्हरार में क्यों कर रहे प्रचार…………
Photo: UB India News Archive

ये क्या हो गया जनसुराज के नायक प्रशांत किशोर को? बड़ी अजीब बात है चुनावी प्रचार में इस कदर भूले या भटके हुए हैं कि जहां प्रचार नहीं करना चाहिए वहां भी प्रचार कर रहे हैं। ये तो वही बात हुई कि कही पर निगाहें कहीं पर निशाना? प्रशांत किशोर सचमुच भटक गए हैं? जन सुराज के नायक भले चुनाव बांकीपुर विधानसभा से लड़ रहे हो पर चुनाव प्रचार कुम्हरार में? चिंता में किसी नए क्षेत्र में अपना ठिकाना ढूंढ रहे हैं? चलिए जानते हैं कि ऐसा क्या कर डाला प्रशांत किशोर ने जिसने आम लोगों को चौंकाने के साथ असमंजस में भी डाल दिया है।

आमंत्रण पत्र ने चौंकाया!

बुधवार की सुबह-सुबह प्रशांत किशोर के एक आमंत्रण पत्र ने चौंका दिया। यह आमंत्रण पत्र कदमकुआं स्थित रूप चंद भगत उत्सव हॉल, पुरानी अरविंद महिला कॉलेज, कदमकुआं में आयोजित जनसभा का है। इस आमंत्रण में बांकीपुर विधानसभा के प्रभावी सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं अभिभावकों से बिहार नवनिर्माण , संकल्प के तहत सुझाव एवं सामाजिक राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा करने के बारे में लिखा है। अंत में संदेश लिखा है : बदलाव की शुरुआत , प्रशांत किशोर के साथ 9 नंबर पर बस्ता छाप पर मुहर लगाना है।

कुम्हार की जनता भी हैरान

रूप चंद भगत उत्सव हॉल के आसपास की जनता यह सवाल कर रही है कि प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे हैं तो फिर कुम्हरार विधानसभा में जनसभा क्यों कर रहे है? कुम्हरार विधानसभा का अभी चुनाव तो नहीं है फिर प्रशांत किशोर कुम्हार विधान सभा क्षेत्र स्थित रूप चंद भगत हॉल में जनसभा क्यों कर रहे है? आखिर प्रशांत किशोर चुनाव प्रचार कुम्हार विधानसभा क्षेत्र में करने का क्या लाभ मिलेगा?

‘प्रशांत किशोर को इलाके की समझ नहीं’

कुछ लोगों का कहना है कि प्रशांत किशोर को इलाके की समझ नहीं है इसलिए भटक गए हैं और कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। पटना महानगर के मंत्री भाजपा नेता मनोज कुमार कहते हैं कि देश में चुनाव की तथाकथित रणनीति बनाने वाले, अपनी ही रणनीति बनाने में क्षेत्र की अज्ञानता की गलती कर बैठे। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तो कई हॉल हैं, पर क्षेत्र की अज्ञानता के कारण ये कुम्हार विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं । जिस प्रशांत किशोर को क्षेत्र का ज्ञान नहीं है वह बांकीपुर का क्या विकास करेंगे?

prashant kishor invitation.
भाजपा ने लगाया सीमा से ज्यादा खर्च का आरोप

वहीं मंगलवार को भाजपा ‎प्रतिनिधिमंडल में शामिल शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, विधायक जीवेश मिश्रा, विधान परिषद में मुख्य सचेतक जनक राम, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने चुनाव आयोग के पदाधिकारी से मिलकर 21 जुलाई को ही यह आरोप लगाया कि पी के चुनावी खर्च की निर्धारित सीमा का उल्लंघन कर चुके हैं, फर्जी कंपनियों के माध्यम से धन खर्च कर रहे हैं तथा सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट और बॉट नेटवर्क के जरिए मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं।

शाहनवाज हुसैन ने भी लगाया आरोप

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर ने चुनावी खर्च की 40 लाख रुपये की सीमा को पार करते हुए करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। चुनावी खर्च को छिपाने के लिए अलग-अलग कंपनियों के माध्यम से सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर प्रचार कराया जा रहा है। फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर इन्फ्लुएंसर्स को भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सिंपल सेंस एनालिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड और न्यूज लाइटहाउस एलएलपी जैसी कंपनियों के जरिए चुनाव प्रचार संचालित किया जा रहा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰