सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

बिहार विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सम्राट सरकार आज फिर बुरी तरह घिर गई। हैरत अंगेज तो यह रहा कि सरकार को उनके अपने ही विधायकों ने घेर लिया। साथ ही सरकार के जवाब को चुनौती देते कहा कि विधायक की एक कमिटी बना कर जांच कराई जाए। मामला पंचायती राज का था और जवाब […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 22 जुलाई 2026, 08:11 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सम्राट सरकार आज फिर बुरी तरह घिर गई। हैरत अंगेज तो यह रहा कि सरकार को उनके अपने ही विधायकों ने घेर लिया। साथ ही सरकार के जवाब को चुनौती देते कहा कि विधायक की एक कमिटी बना कर जांच कराई जाए। मामला पंचायती राज का था और जवाब पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश दे रहे थे।

पूर्व मंत्री श्याम रजक ने उठाया सवाल
बिहार विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन पूर्व मंत्री श्याम रजक ने सरकार पर आरोप लगाया कि लक्ष्य के विरुद्ध 97 प्रतिशत सोलर लाइट लगे हैं। उनमें भी 70 प्रतिशत बुझे हुए हैं। हालांकि पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने जवाब में कहा कि ऐसी बात नहीं है। कुछ सोलर लाइट के बारे में सूचना मिली है उसे देखने के लिए निर्देश दिया गया है। साथ ही सदन को पंचायती राज मंत्री ने आश्वस्त किया कि कोई ठेकेदार भागा नहीं है। बाद में व्यवस्था के लिए 30 प्रतिशत राशि सुरक्षित रखी जाती है।
अपने ही विधायकों से घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश।
सोलर लाइट की खराबी पर घिरी सम्राट चौधरी सरकार।
विधायक जीवेश मिश्रा ने दे दी मंत्री दीपक प्रकाश को चुनौती।
कहा- मेरे साथ चल कर देखें, कितनी सोलर लाइट बुझी हुई।

अपने विधायकों ने खोला मोर्चा
इसके बाद भी पंचायती राज मंत्री के जवाब से एनडीए के कई विधायक असंतुष्ट थे। पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा, अजीत सिंह ने सीधे तौर पर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को ही चुनौती दे दी कि
‘मेरे क्षेत्र में चल कर देखा जाए, कितनी सोलर लाइट बुझी हुई है।’ पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि ‘विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम कुमार से विधायकों की एक टीम बना कर सोलर लाइट की सत्यता की जांच कर ले। मैं चुनौती देता हूं कि काफी सोलर लाइट नहीं जल रही है। पूर्व मंत्री अजीत सिंह ने भी कहा कि ‘मेरे क्षेत्र में गरीबों की बस्तियों में सोलर लाइट नहीं जल रही है।’

चिन्हित कर भेजें ,समाधान होगा: दीपक प्रकाश
पंचायत राज मंत्री दीपक प्रकाश ने सदन को संबोधित कर कहा कि माननीय सदस्य और सदन को आश्वस्त करता हूं कि सोलर लाइट को ले कर जो भी समस्या है उसका निदान कर लिया जाएगा। आप सभी को जहां कही की भी शिकयतें हैं चिन्हित कर दे वहां तत्काल सोलर लाइट की व्यवस्था की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉक प्रेम कुमार ने संबंधित विधायकों से वैसे चिह्नित सोलर लाइट के संदर्भ में पूरी जानकारी देने को कहा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰