बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी इसे नाक की लड़ाई बना चुकी है। ये सीट बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है। उधर, दिल्ली में निहत्थे छात्रों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। उनकी पिटाई की गई। इस मसले को लेकर बिहार के वरिष्ठ समाजवादी नेता शिवानंद तिवारी ने बांकीपुर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 23 जुलाई 2026, 07:13 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….
Photo: UB India News Archive

बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी इसे नाक की लड़ाई बना चुकी है। ये सीट बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है। उधर, दिल्ली में निहत्थे छात्रों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। उनकी पिटाई की गई। इस मसले को लेकर बिहार के वरिष्ठ समाजवादी नेता शिवानंद तिवारी ने बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना के युवाओं से खास अपील कर डाली है। यदि शिवानंद तिवारी की अपील युवा सुन लेते हैं, तो बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। शिवानंद तिवारी ने बीजेपी को सबक सीखाने की बात कही है।

शिवानंद तिवारी की युवाओं से अपील
शिवानंद तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट लिखा है कि दिल्ली का बदला पटना में लेंगे। दिल्ली में नौजवानों का जिस प्रकार दमन किया जा रहा है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं को बलपूर्वक दबाने का प्रयास हुआ है और वह प्रयास आज भी जारी है। देश के कई राज्यों में युवाओं ने तरह-तरह के कार्यक्रमों के ज़रिए दिल्ली के जंतर मंतर के कार्यक्रम का समर्थन और पुलिस दमन का विरोध किया है।

दम्भी सरकार से बदला लेने की अपील
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धरती पर इस दम्भी सरकार को सबक सिखाने का एक महत्वपूर्ण अवसर बिहार के नौजवानों के सामने है। पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का यह उपचुनाव साधारण उपचुनाव नहीं है। यहां के भूतपूर्व विधायक ने भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद विधानसभा से इस्तीफ़ा दे दिया था। उसी खाली सीट पर यह उपचुनाव हो रहा है। बिहार और विशेष रूप से पटना के नौजवानों के समक्ष इस दम्भी और निरंकुश सरकार को सबक सिखाने का सुनहरा मौक़ा है।

आइए, हम सब मिलकर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के इस उप चुनाव मे इनको भारी मतों से पराजित कर इनको सबक सिखाएं। इनको बतायें कि लोकतंत्र दमन से नहीं बल्कि आम सहमति से चलाता है।
शिवानंद तिवारी, वरिष्ठ समाजवादी नेता

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी को हराएं- तिवारी
उन्होंने आह्वान किया है कि आइए, हम सब मिलकर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के इस उप चुनाव मे इनको भारी मतों से पराजित कर इनको सबक सिखाएं। इनको बतायें कि लोकतंत्र दमन से नहीं बल्कि आम सहमति से चलाता है। शिवानंद तिवारी का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। ध्यान रहे कि बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी की ओर से रेखा गुप्ता और बीजेपी की ओर से नीरज सिन्हा और जन सुराज से प्रशांत किशोर चुनाव लड़ रहे हैं। इन सबसे सबसे ज्यादा पढ़े लिखे और अनुभवी प्रशांत किशोर को माना जा रहा है। देखते हैं, शिवानंद तिवारी की अपील का क्या असर होता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰