जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं. लेकिन पेपर लीक मामले और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दल भी अपना प्रदर्शन तेज कर रहे हैं. लेकिन इस आंदोलन के बीच रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 23 जुलाई 2026, 07:39 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?
Photo: UB India News Archive

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं. लेकिन पेपर लीक मामले और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दल भी अपना प्रदर्शन तेज कर रहे हैं. लेकिन इस आंदोलन के बीच रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर अभी भी जंतर-मंतर से दूरी बनाए हुए हैं. लेकिन किशोर अभी कहां बिजी हैं?

बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव कराए जा रहे हैं. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी खुद इस सीट से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बांकीपुर सीट से विधायक थे, लेकिन पिछले दिनों राज्यसभा जाने के बाद उन्होंने विधायकी छोड़ दी, जिस वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है. बांकीपुर में 30 जुलाई को वोटिंग कराई जानी और 3 अगस्त को काउंटिंग होगी.

पहली बार सियासी समर में PK
प्रशांत किशोर इसी सीट से पहली बार किसी सियासी समर में खुद उतर रहे हैं, ऐसे में उन्होंने अपना पूरा फोकस बांकीपुर में कर रखा है. अपनी पहली सियासी जीत का स्वाद चखने के लिए किशोर ने अब छात्रों का सहारा लेना शुरू कर दिया है.

जंतर-मंतर से दूरी बनाए रखने वाले किशोर ने कल बुधवार को पटना में प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज से घायल कुछ छात्रों से मुलाकात की. छात्रों पर लाठीचार्ज के दौरान उसमें से घायल कुछ छात्र बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के ही रहने वाले हैं.

पटना लाठीचार्ज के घायलों से मुलाकात
बांकीपुर में चुनाव प्रचार के दौरान ये छात्र किशोर से मुलाकात के लिए उनके मंच पर पहुंच गए और मंच से ही बीजेपी के खिलाफ वोट देने की अपील कर डाली.

खुद, किशोर भी पटना में लाठीचार्ज को बांकीपुर चुनाव से जोड़ रहे हैं. पार्टी का कहना है कि छात्रों पर लाठीचार्ज का जवाब बांकीपुर में बीजेपी की हार से मिलेगा. वहीं किशोर के मंच पर मौजूद एक घायल छात्र ने कहा कि लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हुए हैं. उनके हाथ-पैर तोड़ दिए गए हैं. कई लोग घायल हुए हैं. हमें अब बीजेपी सरकार को बनाना नहीं है बिगाड़ना है.

छात्र तो इस्तीफा मांगेंगे हीः किशोेर
एक अन्य छात्र ने कहा कि अगर आप लोग अभी बीजेपी के चक्कर में पड़े हैं तो आप लोग ऐसा मत करिए. बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर को जिताइए. बीजेपी को जीतने न दीजिए नहीं तो वो बर्बाद कर देगी.

लाठीचार्ज को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा, “अगर आप बच्चों को मरवाइएगा. जिन बच्चों और उनके माता-पिता ने वोट देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनवाया है, वो निश्चित तौर पर इस्तीफा मांगेंगे. युवाओं ने धर्मेंद्र प्रधान का भी इस्तीफा मांगा है. अगर आप नहीं हटाना चाह रहे. शिक्षा माफिया पर कार्रवाई नहीं कर रहे या फिर पेपर लीक पर कुछ नहीं कर रहे, ऐसे में गुनहगारों को बचाएंगे तो युवा सरकार के खिलाफ जाएंगे ही.”

उन्होंने आगे कहा, “यह प्रदर्शन सिर्फ जंतर-मंतर पर ही नहीं हुआ बल्कि देश के कोने-कोने में हुआ है. देश के साथी अब बात कर रहे हैं कि जिस तरह से छात्रों को पिटवाया गया है उसका असर बांकीपुर में दिखेगा. बेंगलुरु में दिखेगा. केरल में दिखेगा और गुजरात में भी दिखेगा.”

किशोर ने जंतर-मंतर से दूरी बनाए रखी, लेकिन उपचुनाव के लिए जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे आंदोलन तेज होता जा रहा है. रणनीतिकार से नेता बने किशोर को लग रहा है कि छात्र आंदोलन से बीजेपी के खिलाफ माहौल बन रहा है, शायद यही वजह है कि उनकी नजर अपने चुनाव प्रचार में छात्रों को लाकर अपना सियासी माहौल सेट करने पर है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰