आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस बंद के दौरान राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव भी छात्रों के समर्थन में पटना के रामगुलाम चौक पहुंचे थे. यहां वे प्रदर्शनकारियों के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 26 जुलाई 2026, 07:38 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?
Photo: UB India News Archive
NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस बंद के दौरान राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव भी छात्रों के समर्थन में पटना के रामगुलाम चौक पहुंचे थे. यहां वे प्रदर्शनकारियों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए. इसके बाद तेज प्रताप छात्रों के साथ रामगुलाम चौक से डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ने लगे. एग्जिबिशन रोड के पास पुलिस ने मार्च को रोक दिया. इसी दौरान तेज प्रताप यादव को हिरासत में ले लिया गया.

पुलिस वाहन से लटकते दिखे तेज प्रताप

हिरासत में लिए जाने के दौरान तेज प्रताप यादव का अलग अंदाज भी देखने को मिला. वह पुलिस वाहन के दरवाजे से लटकते नजर आए. इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ खड़े रहने की बात कही. तेज प्रताप ने कहा कि छात्रों के अधिकारों के लिए वह जरूरत पड़ने पर जान देने को भी तैयार हैं. बता दें कि उन्होंने NEET पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों की मांगों का समर्थन किया था और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई थी.

फिर अचानक मॉल में दिखे तेज प्रताप

तेज प्रताप के गिरफ्तारी प्रकरण का सबसे दिलचस्प मोड़ यहीं से आता है. दरअसल, प्रदर्शन के बाद तेज प्रताप यादव शाम को पटना के एक मॉल में मौजूद थे, यानी कुछ घंटे पहले सड़क पर पुलिस से टकराव और हिरासत के बाद वह मॉल में नजर आए. इसी दौरान पटना पुलिस की टीम भारी पुलिस बल के साथ मॉल पहुंच गई और पुलिस ने तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई. इसके बाद मामला सीधे अदालत तक पहुंच गया.

देर रात लगी अदालत, 14 दिन के लिए जेल

शनिवार देर शाम गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तेज प्रताप यादव को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया. देर रात हुई सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. यानी दिन की शुरुआत छात्रों के समर्थन में सड़क पर धरने से हुई और रात का अंत जेल में हुआ. अब तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन, पुलिस से टकराव और कथित उपद्रव से जुड़े मामलों की वजह से चर्चा में है.

आखिर किस मामले में हुई गिरफ्तारी?

बिहार बंद के दौरान पटना में प्रदर्शन के दौरान डाकबंगला चौराहे के पास पथराव की घटना भी सामने आई थी. पुलिस ने इसके बाद सुरक्षा बढ़ाई और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भी प्रदर्शन हुए और कुछ जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी. तेज प्रताप की गिरफ्तारी इसी पूरे घटनाक्रम के बीच हुई है. अब उनकी गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज होने की संभावना है.

तेजप्रताप के वकील बोले- FIR की कॉपी तक नहीं दी

तेजप्रताप यादव के वकील जगन्नाथ सिंह ने कहा कि तेज प्रताप यादव को सिटी सेंटर मॉल से 25 जुलाई की शाम 7.30 बजे गिरफ्तार किया गया था। मॉल के सीसीटीवी फुटेज से इस बात का पता चलता है। तेजप्रताप यादव के वकील ने बताया कि उन्होंने जेजेडी सुप्रीमो को रिहा करने की गुहार कोर्ट में लगाई है।

वकील ने बताया कि मैंने जज के सामने दलील दी है, ‘मैं रात साढ़े दस बजे नौबतपुर थाने पहुंचा था। मैंने एसपी और एएसपी दोनों से गिरफ्तारी की वजह पूछी थी। घरवालों को भी पता नहीं था कि उन्हें रात 7.30 बजे से अरेस्ट कर के रखा गया है। इसके बाद पुलिसवालों ने कहा कि गांधी मैदान से FIR आ रहा है। आते-आते एक घंटा लगा। इसके बाद उनलोगों ने कहा कि मजिस्ट्रेट के यहां चलते हैं। हमें FIR की कॉपी तक नहीं दी गई है। पटना हाईकोर्ट के वकील जगन्नाथ सिंह ने कहा कि तेजप्रताप की गिरफ्तारी के बाद हत्या की कोशिश की धारा लगाई गई है।

बंद में शामिल हुए थे तेजप्रताप यादव

शनिवार सुबह तेज प्रताप गांधी मैदान के गेट नंबर-10 के पास प्रतिमा पर चढ़कर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। इसके बाद दिनभर कोतवाली और गांधी मैदान थाना क्षेत्र में छात्र संगठनों के प्रदर्शन में शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प और पथराव में गांधी मैदान थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा और टीओपी प्रभारी प्रमोद कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसी मामले में पुलिस ने तेज प्रताप के खिलाफ कार्रवाई की।

सिटी सेंटर मॉल से पकड़कर ले गई पुलिस

बिहार बंद के दौरान तेज प्रताप यादव हाथ में तिरंगा लेकर छात्र-युवाओं के साथ प्रदर्शन का नेतृत्व करते नजर आए। प्रदर्शन के दौरान पटना पुलिस ने तेज प्रताप को हिरासत में लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं छात्रों के साथ हूं और उनके हक के लिए मर-मिटने को तैयार हूं।” हालांकि, हिरासत में लिए जाने के कुछ देर बाद वह थाने से बाहर आ गए। बाद में पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस की, जिसमें पता चला कि तेज प्रताप पटना के सिटी सेंटर मॉल में मौजूद हैं। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंची और उन्हें पकड़कर नौबतपुर थाने ले गई। वहां उनसे पूछताछ की गई। नौबतपुर में उनका मेडिकल भी कराया गया। मेडिकल के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई। गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान पटना पश्चिमी एसपी और लॉ एंड ऑर्डर-2 की SDPO कोमल मीणा भी मौके पर मौजूद थीं। उस समय तेज प्रताप के साथ उनके निजी सहायक (PA) और अन्य सहयोगी भी मौजूद थे।

423 लोगों को हिरासत में लिया गया

बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुसार, बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा और उपद्रव के मामले में अब तक 423 लोगों को डिटेन किया गया है। यह कार्रवाई राज्य के 10 सबसे अधिक प्रभावित जिलों में की गई। इनमें अकेले पटना जिले से करीब 100 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि डिटेन किए गए सभी 423 लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। हिंसा और उपद्रव में संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद उनकी पहचान कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰