भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के ठीक तीन दिन पहले जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाभी ने कहा, 15 दिनों में भरत को न्याय दिलाने का भरोसा जताते हुए प्रशांत किशोर ने उनके लिए प्रचार करने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 27 जुलाई 2026, 07:39 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….
Photo: UB India News Archive

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के ठीक तीन दिन पहले जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भाभी ने कहा, 15 दिनों में भरत को न्याय दिलाने का भरोसा जताते हुए प्रशांत किशोर ने उनके लिए प्रचार करने को कहा।

परिजनों का ये भी आरोप है कि प्रशांत किशोर ने उन्हें एक बड़े वकील से मिलवाने के बहाने अपने कार्यालय बुलाया, लेकिन वहां उनकी तस्वीर खिंचवाकर सोशल मीडिया पर यह प्रचारित कर दिया कि भरत तिवारी का परिवार उनसे मिलने आया है।

इधर बीजेपी सांसद से भरत की मां और भाभी की बातचीत का वीडियो वाायरल है, जिसमें मां आशा देवी और भाभी सुमन देवी दावा कर रही हैं कि जन सुराज के प्रशांत किशोर ने उन्हें बांकीपुर उपचुनाव में अपने पक्ष में प्रचार करने के लिए कहा था।

बीजेपी इसे ओछी राजनीति बता रही है, वहीं जन सुराज ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।

‘फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिला’

भरत तिवारी की भाभी सुमन देवी ने बताया कि घटना के चार-पांच दिन बाद ननद रूबी तिवारी समेत अन्य परिवार को अपने आवास पर बुलाए थे। कहा था कि पंद्रह दिन के अन्दर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो हमलोग आंदोलन करेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। फोन नंबर देने के बाद भी हमलोगों ने कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं दिया। घर पर आकर कई बड़े-बड़े आश्वासन दिया था।

सम्राट सरकार पर पूरा भरोसा

सुमन ने आगे कहा कि 24 जुलाई को हमलोगों ने सांसद मनोज तिवारी से भी मुलाकात की थी, घटना की पूरी तरह जानकारी दी। मेरे देवर की हत्या कर दी गई है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जिसके लिए भरत लड़ाई लड़ रहे थे आज उनकी हालत बद से बदतर बनी हुई है।

उसी दिन परिवार के लोगों की मुलाकात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से हुई। उन्हें शुरू से लेकर अंत तक की जानकारी दी गई। उन्हें आधी-अधूरी बात बताई गई थी। उसके बाद CM सर ने आश्वासन दिया है कि 48 घंटे के अंदर कार्रवाई की जाएगी। मुझे विश्वास है कि सम्राट सरकार हमारे परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे।

‘हर चीज में राजनीति ठीक नहीं’

उधर, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी इस मुद्दे पर प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि शोकाकुल परिवार को न्याय और सांत्वना देने की जरूरत है, न कि उन्हें चुनावी राजनीति में शामिल करने की। जिस परिवार ने अपना बेटा खोया है, उससे चुनाव प्रचार की बात करना संवेदनहीनता है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रशांत किशोर ओछी राजनीति करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भरत तिवारी की मां से बांकीपुर उपचुनाव में प्रचार करने को कहा गया था, लेकिन परिवार ने मना कर दिया।

CM से मुलाकात के बाद 2 अफसर हटे

शुक्रवार को भरत भूषण तिवारी के परिजनों ने पटना में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने भावुक परिजनों को ढांढस बंधाया और साफ कहा कि सरकार उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

परिजनों से मुलाकात के तुरंत बाद सरकार ने दो बड़ी कार्रवाई की। पहली कार्रवाई के तहत, जगदीशपुर के एसडीओ सुजीत कुमार को उनके पद से हटाकर सचिवालय हाजिर कर दिया गया है। भरत के परिजनों ने सुजीत कुमार पर प्रताड़ित करने के रोप लगाए थे। फिलहाल उन्हें कोई नया पद नहीं दिया गया है और वे सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देंगे।

दूसरी कार्रवाई आरोपी एसडीपीओ राजेश कुमार पर हुई है। एनकाउंटर के बाद राजेश कुमार को मद्य निषेध विभाग में तैनात किया गया था, जिसे लेकर परिजनों में भारी आक्रोश था। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद, सरकार ने उन्हें वहां से हटाकर पुलिस मुख्यालय भेज दिया है। राजेश कुमार अब अगले पदस्थापन की प्रतीक्षा में मुख्यालय में रहेंगे।

मनोज तिवारी पर भड़के पप्पू

रविवार को पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिजनों से मिले। मनोज तिवारी पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में एक छात्र पर गोली चली थी, उस आंदोलन को मनोज तिवारी ने कमजोर करने का काम किया था। अगर मनोज तिवारी को भरत के परिवार से सहानुभूति है तो उन्हें न्याय दिला दें।

पूरा देश भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़ा था, जो है वो न्याय के लिए लड़ना चाहता है। आज कमजोर पड़ रहा है। मनोज तिवारी गृहमंत्री से सिफारिश करें, उनके एक फोन से सभी बाप-बाप करने लगेगा। इन लोगों का कोई मतलब नहीं होता है। उनके आने से मामला कमजोर पड़ गया है।

पूर्णिया सांसद को प्रशांत किशोर को घेरा

वहीं, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भरत के परिवार को प्रशांत किशोर ने बेचने का काम किया है। उससे बड़ा धूर्त आदमी कोई नहीं है। चुनाव प्रचार के लिए ऑफर भी दिया है। बिहार में इतना बड़ा आंदोलन हुआ, एक बार भी देखने तक नहीं पहुंचा। 30 लड़कियां जेल में है। AK-47 से जख्मी युवक अस्पताल में भर्ती हैं। उसी के विधानसभा क्षेत्र में मेदांता हॉस्पिटल है, लेकिन किसी से मिलने तक नहीं पहुंचा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰