बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया। दरअसल, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार लिए आखिरी 48 घंटे में सभी पार्टियां अपनी गोटियां सेट करने में लगी है। प्रशांत किशोर ने इन बड़ी पार्टियों की चैन चुरा ली है। जदयू की चुनावी रणनीति […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 27 जुलाई 2026, 07:43 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?
Photo: UB India News Archive

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया। दरअसल, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार लिए आखिरी 48 घंटे में सभी पार्टियां अपनी गोटियां सेट करने में लगी है। प्रशांत किशोर ने इन बड़ी पार्टियों की चैन चुरा ली है।

जदयू की चुनावी रणनीति और पार्टी की दिलचस्पी को लेकर बन रहे माहौल के बीच नीतीश कुमार ने खुद कमान संभाली। उन्होंने अपने आवास पर वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों की आपात बैठक बुलाकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। बैठक में संगठन की सक्रियता, जनसंपर्क अभियानों और मतदाताओं के रुझान पर विस्तार से चर्चा हुई। नीतीश कुमार ने नेताओं को निर्देश दिया कि वे अंतिम समय तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रचार में जुटे रहें, ताकि सरकार के विकास कार्यों का संदेश हर घर तक पहुंचे।

बांकीपुर को लेकर नीतीश का ‘फाइनल कॉल’

बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने नेताओं से कहा कि चुनाव प्रचार समाप्त होने से लेकर ईवीएम सील होने तक किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने एनडीए सरकार की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक न्याय और जनकल्याण के संकल्पों को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी। बांकीपुर में 30 जुलाई को वोटिंग है।

जेडीयू नेताओं को मिला नीतीश से टिप्स

  • चुनाव प्रचार के अंतिम क्षण तक पूरी मजबूती, समर्पण और संगठन क्षमता के साथ कार्य करने का निर्देश।
  • नेताओं ने बैठक में दावा किया कि एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है।
  • बैठक में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, जमा खां, सुनील कुमार, ललन सर्राफ, अरुण मांझी और इरशाद अली आजाद मौजूद रहे।

बांकीपुर के दो दशकों के विकास का दावा

संजय झा ने कहा कि बांकीपुर की जनता ये भली-भांति समझती है कि यह चुनाव सिर्फ विधायक चुनने का नहीं, बल्कि विकास की रफ्तार बनाए रखने का है। पिछले दो दशकों में नीतीश कुमार के कार्यकाल के दौरान पटना में जो विकास कार्य हुए हैं, वे ऐतिहासिक हैं। सिपारा में आयोजित एनडीए की संयुक्त जनसभा में संजय झा ने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपना कहा भूल जाते हैं। पीके ने दावा किया था कि जदयू को 25 से अधिक सीटें मिलने पर वे राजनीति छोड़ देंगे। जनसभा में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि चुनाव विकसित बिहार और सुशासन बनाम भ्रम फैलाने वालों के बीच है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰