प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की जंग जीतने के लिए जिन मुद्दों को उठा रहे हैं, बीजेपी के रणनीतिकार अब उल्टा प्रशांत किशोर के विरुद्ध ही इस्तेमाल करने लगे हैं। हो ये रहा है कि जन सुराज जिन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 27 जुलाई 2026, 07:49 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?
Photo: UB India News Archive

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की जंग जीतने के लिए जिन मुद्दों को उठा रहे हैं, बीजेपी के रणनीतिकार अब उल्टा प्रशांत किशोर के विरुद्ध ही इस्तेमाल करने लगे हैं। हो ये रहा है कि जन सुराज जिन मुद्दों का पहाड़ खड़ा कर चुनावी ट्रेंड बदलना चाह रहे हैं, उसकी ‘विस्तृत व्याख्या’ कर उन मुद्दों की धार को कुंद करने में बीजेपी के नेता जुट गए हैं। कैसे और क्या कह कर बीजेपी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुहिम को फेल करने की जुगत लगा रहे हैं, समझते हैं।

प्रशांत किशोर की मुहिम को जाति जोड़ रही बीजेपी

प्रशांत किशोर अपने चुनावी जीत से बीजेपी नेतृत्व को ये क्लियर संदेश देना चाहते हैं कि सम्राट चौधरी का नेतृत्व बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर स्वीकार्य नहीं है। उनकी इस मुहिम को बीजेपी को प्रशांत किशोर को पिछड़ों की राजनीति के विरुद्ध राजनीति करने वाला बताने में जुटी है। बीजेपी प्रशांत किशोर के इस मुद्दा को बांकीपुर के अतिपिछड़ा, कुर्मी, कहार और कुशवाहा मत को एक करने का उत्प्रेरक (Catalyst) के रूप में इस्तेमाल करने लगी है।

सम्राट चौधरी पिछड़ी जाति से आते हैं, इसलिए उन्हें सत्ता से हटाने में मनुवादी लग गए हैं। बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा भी है कि प्रशांत किशोर सबका साथ सबका विकास नहीं चाहते हैं इसलिए प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में उतरे हैं। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में वे क्यों नहीं उतरे, लेकिन एक पिछड़ा का बेटा बिहार की कुर्सी संभाले यह प्रशांत किशोर को बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

‘कुत्ता-बिल्ली’ बयान के जस्टीफाई करने में जुटी JDU

एनडीए के नेता प्रशांत किशोर को इस बात को लेकर भी टारगेट करने लगे हैं कि उन्होंने बीजेपी के एक मंडल स्तर के कार्यकर्ता को टिकट देना पच नहीं रहा है। इसलिए प्रशांत किशोर उस गरीब के बच्चे को कुत्ता-बिल्ली से जोड़ रहे हैं। जनता दल (यू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में ये कह कर प्रशांत किशोर को टारगेट किया जो कि बीजेपी का साधारण कार्यकर्ता, देव तुल्य कार्यकर्ता है।

जेडीयू की ओर से कहा गया कि प्रशांत किशोर बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को कुत्ता-बिलाई कह रहे हैं। बीजेपी अपने कार्यकर्ता को सम्मानित कर रही है, लेकिन प्रशांत किशोर उसका टिकट काट कर खुद खड़े हुए जो बांकीपुर विधानसभा में काफी मेहनत कर रहीं थीं।

PK के ‘वोट बेचने’ वाली बात का भी ढूंढा गया काट

बीजेपी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर इस बात का भी आरोप लगा रहे हैं कि वे बांकीपुर विधानसभा की जनता को बिका हुआ मान रहे हैं। वे बार बार यही कह रहे हैं कि आप लोग जब तक वोट बेचिएगा तब तक साफ सुधरा विधायक आप सदन में नहीं भेज सकते। बीजेपी के रणनीतिकार आपने कार्यकर्ताओं के जरिए ये कहने लगे हैं कि प्रशांत किशोर जिसे बेचा हुआ जनमत कह रहे हैं, दरअसल वे एनडीए के संपर्पित देव तुल्य कार्यकर्ता हैं। प्रशांत किशोर जनमत का मजाक उड़ा रहे हैं।

बांकीपुर की जनता तय करेगी: दीपक कोचगवे

वरिष्ठ पत्रकार दीपक कोचगवे का मानना है कि नेताओं के वादों या मुद्दों का टारगेट वोटर होता है। मगर, जनता किसके तर्क से सहमत होती है, वही परिणाम के आधार होते रहे हैं। प्रशांत किशोर अगर वादे कर रहे हैं तो उनका भी कोई टारगेट वोटर होगा। वो एक रणनीतिकार हैं, इसलिए वे नफा-नुकसान समझते होंगे। मेरा जहां तक आंकलन है कि बांकीपुर की जनता अभी जाति विहीन समझ के साथ वोट करने की स्थिति में नहीं है।

ऐसे में प्रशांत किशोर को बीजेपी के आधार वोट में सेंधमारी करना मुश्किल है मगर असंभव नहीं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बांकीपुर विधानसभा की जंग में बार-बार आना और अब तो चुनावी कमान संभाल लेने के बाद ये मुकाबला रोचक हो गया है। मामला तो काफी टक्कर का बनता जा रहा है। लेकिन, राजद चुनाव के समय में एक्टिव पार्टिसिपेशन कर विपक्ष के वोटों का ही बंटवारा करेगी। ये भाजपा के उम्मीदवार को ज्यादा लाभ पहुंचा सकता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰