बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज भी वोट अपील करेंगे। पुरानी हड़ताली मोड़ पहलवान मार्केट से तेजस्वी का 7KM लंबा मेगा रोड शो शुरू होगा। जो दोपहर 3 बजे चाकरम देवी मंदिर में खत्म होगा। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 28 जुलाई 2026, 06:39 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली
Photo: UB India News Archive

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज भी वोट अपील करेंगे। पुरानी हड़ताली मोड़ पहलवान मार्केट से तेजस्वी का 7KM लंबा मेगा रोड शो शुरू होगा। जो दोपहर 3 बजे चाकरम देवी मंदिर में खत्म होगा। तेजस्वी ने कल भी 4km लंबा रोड शो किया, जिसमें बांकीपुर से इस बार राजद की जीत का दावा किया।

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी के नीरज सिन्हा के लिए भी भाजपा के कई दिग्गज रोड शो करेंगे और जनसभा भी होगी। कल पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम सम्राट चौधरी की रैली हुई थी।

पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार का दिन राजनीतिक रूप से बेहद सरगर्मियों भरा रहा. चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में पहुंची सभी पार्टियों ने पटना की सड़कों पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. सोमवार को जहां भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई में विशाल रोड शो निकालकर अपनी ताकत का अहसास कराया, वहीं चुनावी मैदान में उतरे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सत्ताधारी एनडीए पर गंभीर आरोप लगाकर मुकाबला बेहद दिलचस्प बना दिया है.
सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सम्राट चौधरी का ‘मेगा शो’ बांकीपुर सीट से लगातार 5 बार विधायक रहे नितिन नवीन के लिए यह सीट उनकी प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है. सोमवार को बांकीपुर में निकाले गए शक्ति प्रदर्शन ने राजधानी का माहौल पूरी तरह चुनावी बना दिया. नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का रोड शो भट्टाचार्य मोड़ से शुरू होकर पीरमुहानी, बुद्धमूर्ति, साहित्य सम्मेलन और दरियापुर होते हुए गांधी मैदान के समीप समाप्त हुआ.
फूलों से सजे खुले रथ पर बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, नितिन नवीन और सम्राट चौधरी सवार थे. रास्ते भर बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जय श्रीराम और बीजेपी के झंडे लहराकर माहौल को भगवामय कर दिया. रोड शो और बैठकों के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि पटना के चहुंमुखी विकास, मेट्रो और जेपी गंगा पथ कनेक्टिविटी को रफ्तार देने के लिए एनडीए प्रत्याशी को जिताना जरूरी है. उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि चुनाव हारने के बाद विपक्षी नेता गायब हो जाते हैं, जबकि बीजेपी-एनडीए जनता की सेवा में 24 घंटे हाजिर रहती है.
क्या कार्यकर्ताओं का जोश ‘हाई’ हो गया?
बीजेपी नेतृत्व के इस आक्रामक चुनाव प्रचार से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल सातवें आसमान पर है. पार्टी नेताओं का दावा है कि नितिन नवीन का यह पहला बड़ा रोड शो कैडर के बीच एक नई ऊर्जा भर गया है. बीजेपी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर यह संदेश पहुंचा रहे हैं कि बांकीपुर एनडीए का मजबूत किला रहा है और यहां विकास की धारा को रुकने नहीं दिया जाएगा.
प्रशांत किशोर का पलटवार
दूसरी तरफ, जन सुराज पार्टी के बैनर तले खुद चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर ने सोमवार को बीजेपी और राज्य सरकार की घेराबंदी में कोई कसर नहीं छोड़ी. प्रशांत किशोर ने सोमवार को चुनाव आयोग के सामने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी की सरकार बांकीपुर चुनाव में प्रभाव डालने के लिए सरकारी मशीनरी और ‘जीविका दीदियों’ के तंत्र का दुरुपयोग कर रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर रोक नहीं लगाई गई तो जन सुराज के कार्यकर्ता चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठेंगे.
प्रशांत किशोर बांकीपुर की गलियों में पदयात्राएं और चौपालें करके सीधे सवर्ण कायस्थ, वैश्य और युवाओं के वोटों में सेंध लगा रहे हैं. पीके का दावा है कि बांकीपुर की जनता पिछले दो दशकों के ‘कागजी विकास’ और जलजमाव की समस्या से तंग आ चुकी है और इस बार वह बीजेपी के पारंपरिक वोट बैंक का तिलिस्म तोड़कर विकल्प चुनेगी.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को राजद कैंडिडेट रेखा गुप्ता के साथ बांकीपुर इलाके में करीब 4 किलोमीटर रोड शो किया। रोड शो मीठापुर प्रधान कार्यालय से शुरू हुआ है जो चिरैया टांड़ पुल होते हुए सब्जीबाग चौराहे पर खत्म हुआ।

सोमवार को रोड शो के दौरान तेजस्वी यादव।
तेजस्वी ने इस दौरान कहा कि सम्राट चौधरी खुद आपराधिक छवि के मुख्यमंत्री हैं। ना काम पर, ना छवि पर, सिलेक्टेड मुख्यमंत्री हैं। सम्राट चौधरी ने कोई काम नहीं किया, केवल गोली चलवाने का काम किया। तीनों छात्रों की किस्मत अच्छा थी कि तीनों बच गए, लेकिन आज तक देश में ऐसा नहीं हुआ था।

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी किया रोड शो

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी सोमवार को मेगा रोड शो किया। उनके साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, NDA उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा मौजूद रहे।

रोड शो दोपहर 3 बजे भट्टाचार्य मोड़ से शुरू होकर मोना सिनेमा हॉल के पास खत्म हुआ। रोड शो के बाद मोना सिनेमा हॉल के पास जनसभा का भी आयोजन हुआ। इसमें सीएम सम्राट चौधरी समेत भाजपा के कई नेता शामिल हुए।

नितिन नवीन बोले- बांकीपुर मेरा घर, इसे भेदना आसान नहीं

नितिन नवीन ने कहा कि चुनाव के समर में कई लोग जोरआजमाइश करने आए हैं। मैं उन लोगों का स्वागत करता हूं। ये बताना भी चाहता हूं कि बांकीपुर मेरा घर है मेरे घर को भेदना इतना आसान नहीं है। इस बार हम बांकीपुर से नया कीर्तिमान बनाने जा रहे हैं।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आपकी पार्टियों में हवा-हवाई नेताओं को टिकट मिलता है। हम जमीन से जुड़े लोगों को टिकट देते हैं। जब आप जंगलराज में लगे थे, तब बीजेपी का कार्यकर्ता घर-घर जाकर काम कर रहा था। आपने धनबल और बाहुबल की राजनीति की है। हम लोग आम आदमी से जुड़ते हैं।

नीतीश बोले- दो दशक के काम पर वोट कीजिए

बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो संदेश जारी कर बांकीपुर की जनता से NDA प्रत्याशी को जिताने की अपील की है। वीडियो में पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ‘बांकीपुर क्षेत्र के प्यारे मतदाताओं को मेरा प्रणाम। आप जानते हैं कि आपके विधानसभा क्षेत्र में 30 जुलाई को मतदान होगा। आप सभी के विश्वास सहयोग और आशीर्वाद से हमने दो दशकों में न्याय के साथ विकास को पूरी ईमानदारी से धरातल पर उतारने का काम किया है।

विकास की इस गति को बनाए रखने और विकसित बिहार के निश्चय को पूरा करने के लिए आपका एक-एक वोट जरुरी है। आप सभी मतदाताओं से आग्रह है कि आप एनडीए के युवा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को अपना आशीर्वाद दें और मतदान के दिन कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं।’

बांकीपुर में है कांटे की टक्कर

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय नजर आ रहा है। राजद ने रेखा कुमारी गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा और जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर से है। जन सुराज की सक्रियता और प्रशांत किशोर की चुनावी मौजूदगी ने इस मुकाबले को और रोचक बना दिया है।

30 जुलाई को तय होगी बांकीपुर की किस्मत सोमवार को हुए चुनावी घटनाक्रम के बाद बांकीपुर का मुकाबला अब सिर्फ एक विधायक चुनने का नहीं रह गया है, बल्कि यह बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व और प्रशांत किशोर के ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के वादे के बीच साख की लड़ाई बन चुका है. जहां नितिन नवीन और सम्राट चौधरी के रोड शो ने बीजेपी समर्थकों को एकजुट कर दिया है, वहीं पीके के लगातार हमलों ने मुकाबला त्रिकोणीय और अनिश्चित बना दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि 30 जुलाई को बांकीपुर का मतदाता कमल पर मुहर लगाता है या पीके के दांव से कोई नया चमत्कार होता है!
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰