सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

NEET प्रोटेस्ट केस को लेकर बेउर जेल में बंद जनशक्ति जनता पार्टी प्रमुख तेजप्रताप यादव बेउर जेल से रिहा हो गए हैं. तेजप्रताप यादव के बाहर निकलते ही बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. दरअसल सम्राट […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 29 जुलाई 2026, 07:33 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………
Photo: UB India News Archive
NEET प्रोटेस्ट केस को लेकर बेउर जेल में बंद जनशक्ति जनता पार्टी प्रमुख तेजप्रताप यादव बेउर जेल से रिहा हो गए हैं. तेजप्रताप यादव के बाहर निकलते ही बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. दरअसल सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने का फैसला लिया है, जिसका लाभ तेजप्रताप यादव को भी मिला है.
राज्य के महाधिवक्ता एसडी संजय ने गृह विभाग के आदेश के अनुपालन को लेकर पटना, सीवान, सारण समेत 19 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को 64 केस वापस करने को लेकर नोटिस जारी किया है. इसी के तहत तेजप्रताप यादव का केस भी वापस लिया गया है, जिसके बाद तेजप्रताप यादव के रिहाई की राह आसान हो गयी. बता दें, तेजप्रताप यादव पर जो FIR हुआ था उस केस नंबर 420/26 था. ऐसे में सम्राट सरकार ने जिन 64 केस को वापस लेने का निर्णय लिया है, उसमें तेजप्रताप यादव का भी केस शामिल है.
बता दें, तेजप्रताप यादव तीन दिन की न्यायिक हिरासत में रहने के बाद मंगलवार को जेल से बाहर आ गए हैं. रिहाई के दौरान जेल परिसर के बाहर समर्थकों और मीडिया की मौजूदगी रही. हालांकि तेज प्रताप यादव ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और बिना कोई बयान दिए हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन करते हुए वहां से रवाना हो गए. उनकी रिहाई के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला. वहीं, इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. गौरतलब है कि 24 जुलाई को हुए प्रोटेस्ट मामले में गांधी मैदान थाना द्वारा नामजद अभियुक्त बनाते हुए न्यायिक हिरासत में भेजे गए थे.
पेपर लीक आंदोलन के दौरान हुए थे गिरफ्तार
गांधी मैदान में क्या हुआ था?
एफआईआर गांधी मैदान गेट नंबर-10 पर विधि-व्यवस्था ड्यूटी में तैनात दंडाधिकारी विजय कुमार तिवारी के आवेदन पर दर्ज कराई गई है. शिकायत में कहा गया है कि दोपहर करीब 12:30 बजे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गांधी मैदान गेट नंबर-10 के पास जमा हुए. प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.
बांकीपुर में लागू है आचार संहिता
एफआईआर के मुताबिक उस समय बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर पूरे क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू थी. प्रशासन ने माइक से कई बार घोषणा कर प्रदर्शनकारियों को हटने और प्रदर्शन नहीं करने की अपील की. इसके बावजूद बिना वैध अनुमति करीब एक हजार लोगों की भीड़ जमा रही. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ देर बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए. इसी दौरान तेज प्रताप यादव भी भीड़ के बीच पहुंच गए.
भीड़ ने पुलिस पर किया था जानलेवा हमला
भीड़ ने पुलिस पर किया था जानलेवा हमला एफआईआर में दावा किया गया है कि उनके नेतृत्व में भीड़ ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया. इस घटना में गांधी मैदान थानाध्यक्ष सहित करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए. एफआईआर में तेज प्रताप यादव के खिलाफ कई धाराओं में FIR दर्ज किया गया था.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰