वोटिंग से पहले थानेदार से भिड़े PK, कहा-धमकी देते हो

बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। वोटिंग से एक दिन पहले बुधवार को जनसुराज के 20 नेताओं को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेताओं पर उपद्रवी होने और गलत बातें फैलाने जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं। अपनी पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी के बाद प्रशांत किशोर जकनपुर थाने पहुंचे। थाने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 30 जुलाई 2026, 08:21 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वोटिंग से पहले थानेदार से भिड़े PK, कहा-धमकी देते हो
Photo: UB India News Archive

बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। वोटिंग से एक दिन पहले बुधवार को जनसुराज के 20 नेताओं को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेताओं पर उपद्रवी होने और गलत बातें फैलाने जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं।

अपनी पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी के बाद प्रशांत किशोर जकनपुर थाने पहुंचे। थाने में वो SHO से भिड़ गए। उन्होंने कहा कि अगर जनसुराज के किसी नेता या कार्यकर्ता से कोई गलती हुई है तो वो इसकी सजा भुगतेंगे। हम ये स्वीकार नहीं करेंगे कि पुलिस उन्हें पकड़े और ये भी ना बताए कि वो कहां है।

17 नेता ट्रेसलेस हैं। जकनपुर थाने से हम पूछना चाहते हैं कि हमारे नेताओं से क्या गलती हुई है ये हमें बताए। पुलिस किसी को भी उठाकर गायब कर देगी तो ये अपहरण का मामला है।

जकनपुर थाने में प्रशांत किशोर ने पुलिस वालों से कहा कि ये अपनी ड्यूटी से हट रहे हैं ये हमें क्या अपमानित करेंगे। 10 दिन पहले लोगों ने घेरा था तो हमने इन्हें बचाया था। पुलिस सरकारी चाटुकारिता कर रही है। इस दौरान प्रशांत और SHO के बीच हॉट टॉक भी हुई।

PK- मेरे नेताओं को आपने गिरफ्तार किया है। कहां हैं ये क्या CM बताएंगे।

SHO – आप मुझे चारों तरफ से घेरकर बैठे हैं। धमका रहे हैं।

PK- आपको जानकारी नहीं है तो किसे होगी।

SHO- मुझे जानकारी नहीं है।

PK- आप अपने अफसरों से पूछिए, मेरे नेता कहां हैं?

SHO- आपके पास सभी के नंबर हैं। आप इतने बड़े नेता होकर इस तरह की हरकत कर रहे हैं।

PK- मुझे कानून मत समझाइए।

SHO- आप मेरे ऊपर पॉलिटिक्स दिखा रहे हैं। आप क्या करेंगे सर,वर्दी उताकर छोड़ देंगे। आप मुझे धमकी दे रहे हैं।

PK- पुलिस दवाब में काम कर रही है। सब राजनीति के तहत हो रहा है।

SHO- मेरे थाने में बैठकर धमकी मत दीजिए। वर्दी पहनी है इसलिए सह रहा हूं। ये वर्दी उताकर कुछ और कर लूंगा। वर्दी में हूं, क्या इसलिए आपके दबाव में हूं।

प्रशांत बोले- पुलिस ने दारू के केस में बंद करने की धमकी दी

प्रशांत किशोर ने कहा कि इनकी SP से बात करने की हिम्मत नहीं है। हमें धमकी दे रहे हैं। हम इनकी और इनके अफसरों से डरने वाले नहीं हैं। ये बताएं कि 4 घंटे हमारे नेताओं को थाने में क्यों रखा गया। ब्रिटिश राज से भी खराब हालत है। थाना इनका है, हम बाहर बैठ जाएंगे।

बीजेपी को चुनाव में हार का डर है, हम जीत रहे हैं

नेताओं की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर ने कहा कि 16 से ज्यादा जनसुराज के नेताओं को पुलिस ने कल देर शाम तक परेशान किया, उन्हें तथाकथित गिरफ्तार किया गया। उन्हें पेपर गिरफ्तार नहीं किया गया केवल हिरासत में लिया गया है और फिर उन्हें अलग-अलग थानों में रखा गया लेकिन थानों से उन्हें कहा ले जाया गया ये पता नहीं था।

रात में 2 घंटे की मशक्कत के बाद हमें पता चला कि उन लोगों को दानापुर शिफ्ट किया गया है और जैसे ही हमें पता चला कि उन्हें दानापुर शिफ्ट किया गया तो उन्हें वहां से हटा दिया गया। हमारा इतना ही कहना है कि अगर उन लोगों ने कोई गलती की है, कोई गैर-कानूनी काम किया है तो उन पर केस करें।

पुलिस सत्तारूढ़ पार्टी का दल बनकर उन लोगों को केवल इसलिए पकड़ रही है ताकि वे लोग चुनाव में कुछ ना कर सकें। कुछ लोग तर्क दे रहे हैं कि ये सब बाहरी लोग थे लेकिन मैं बता दूं कि इनमें से 10 ऐसे नेता हैं जो पटना के निवासी हैं।

रात में उनके घरों पर रेड करके पुलिस ने उन्हें पकड़ा है। ये साफ है कि भाजपा हार रही है। पहले उन्होंने अपने विधायक-सांसदों से प्रचार किया, मंत्री-नेता को लगाया लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

NDA के साथी दलों को चुनाव प्रचार के लिए लगाया उसका भी असर नहीं हुआ। फिर उन्होंने बीमार नीतीश कुमार का फर्जी वीडियो भी जारी किया, लेकिन उसका भी असर नहीं हुआ। दो दिन तक धुंआधार पैसा बांटा गया है।

जब कुछ भी काम नहीं आया तो कल पुलिस का इस्तेमाल किया गया है ताकि जनसुराज से जुड़े लोगों को पकड़ा जाए, हमें परेशान किया जाए। लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा है।

प्रशांत किशोर बुधवार देर रात पार्टी नेताओं के साथ जकनपुर थाने पहुंचे थे।
प्रशांत किशोर बुधवार देर रात पार्टी नेताओं के साथ जकनपुर थाने पहुंचे थे।

जनसुराज कार्यकर्ताओं पर एकतरफा कार्रवाई के आरोप

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरव सिंह ने कहा, “बीजेपी के लोगों पर भी कारर्वाई होती तो मुझे खुशी होती। हमारे लोगों को पकड़ा जा रहा है। अगर जनसुराज गलत काम कर रही है तो पुलिस जरूर कार्रवाई करे। पुलिस ये बताए कि वो किस आरोप में पकड़े जा रहे हैं।”

वहीं, जन सुराज के महिला मोर्चा के अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार की मनमानी है, वो बेवजह हमारे लोगों को उठा रहे हैं। साथ ही जिन लोगों का पहले से कोई रिकॉर्ड रहा है, उन्हें भी गिरफ्तार किया जा रहा है।

जनसुराज ने एक लेटर जारी करते हुए लिखा-

बांकीपुर विधानसभा में जनसुराज के कार्यकर्ताओं पर एकतरफा कार्रवाई करते हुए लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में प्रत्यूष पूर्व को जक्कनपुर थाना, खगड़िया निवासी वरुण कुमार को पीरबहोर थाना, मोतिहारी निवासी अभय शर्मा को जक्कनपुर थाना भेजा गया है। वहीं विकास सिंह, अमीर इम्तियाज, मनीष झा और सुदर्शन मिश्रा को STF ने नाटकीय ढंग से हिरासत में लिया है।

जनसुराज ने लेटर जारी कर बताया कि पुलिस ने हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया है।
जनसुराज ने लेटर जारी कर बताया कि पुलिस ने हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया है।

PK के खिलाफ JDU ने थाने में की शिकायत

वोटिंग से पहले जनसुराज के कैंडिडेट प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना के शास्त्री नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

JDU MLC नीरज कुमार ने पीके के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजनीति के अल्पज्ञानी के माथे पर बेताल आ बैठा है। विधानसभा चुनाव 2025 में जमानत जब्त कराने का रिकॉर्ड बनाने वाले खुद उम्मीदवार बन गए।

नीतीश कुमार बयान दे दें, मैं दावेदारी छोड़ दूंगाः PK

प्रशांत किशोर ने कहा था, नीतीश कुमार की वोट अपील वाला वीडियो फेक और AI जेनेरेटेड है। उन्होंने कहा, ‘मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि वह नीतीश कुमार का असली वीडियो नहीं है।

बीजेपी हार चुकी है। 220 विधायकों, मंत्रियों, सरकारी तंत्र को लगाने के बाद अब ऐसे हथकंडे अपना रही है। एनडीए कैंडिडेट के पक्ष में माहौल बनाने की पूरी कोशिश की गई है।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰