दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब संविधान कहता है कि गैर-विधायक या गैर-एमएलसी व्यक्ति सिर्फ छह महीने तक ही मंत्री रह सकता है, तो फिर दीपक प्रकाश उससे ज्यादा समय तक मंत्री कैसे बने हुए हैं? क्या मुख्यमंत्री बदलने और नई […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 31 जुलाई 2026, 06:43 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….
Photo: UB India News Archive
बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब संविधान कहता है कि गैर-विधायक या गैर-एमएलसी व्यक्ति सिर्फ छह महीने तक ही मंत्री रह सकता है, तो फिर दीपक प्रकाश उससे ज्यादा समय तक मंत्री कैसे बने हुए हैं? क्या मुख्यमंत्री बदलने और नई सरकार बनने से छह महीने की अवधि फिर से शुरू हो जाती है? या यह पूरा मामला संविधान की भावना के खिलाफ है?

क्या कहता है संविधान का अनुच्छेद 164(4)?

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 164(4) राज्यों के मंत्रियों से जुड़ा है. इसमें साफ लिखा है कि यदि कोई व्यक्ति मंत्री नियुक्त होता है, लेकिन वह विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य नहीं है, तो उसे छह महीने के भीतर किसी एक सदन का सदस्य बनना होगा. अगर वह छह महीने के भीतर निर्वाचित या मनोनीत नहीं होता है तो उस व्यक्ति मंत्री पद छोड़ना होगा. संविधान इस अवधि को बढ़ाने का कोई प्रावधान नहीं देता.

दीपक प्रकाश के मामले में विवाद क्या है?

दीपक प्रकाश ने 20 नवंबर 2025 को मंत्री पद की शपथ ली थी. उस समय वह न विधायक थे और न ही विधान परिषद के सदस्य. इस हिसाब से उन्हें 20 मई 2026 तक किसी एक सदन का सदस्य बन जाना चाहिए था. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसी बीच बिहार में राजनीतिक बदलाव हुआ. नीतीश कुमार सरकार हट गई और 7 मई 2026 को सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार बनी. इस नई सरकार में दीपक प्रकाश को फिर मंत्री बना दिया गया. अब विवाद इस बात पर है कि क्या नई सरकार बनने से अनुच्छेद 164(4) के तहत मिलने वाले छह महीने दोबारा शुरू हो जाते हैं?
यही सबसे बड़ा कानूनी सवाल है. बिहार सरकार का अप्रत्यक्ष तर्क यही माना जा रहा है कि नई सरकार बनने के साथ नई नियुक्ति हुई, इसलिए छह महीने की नई अवधि लागू होगी. लेकिन याचिकाकर्ता का कहना है कि ऐसा मानना संविधान की भावना के खिलाफ होगा. अगर ऐसा स्वीकार कर लिया जाए तो कोई भी सरकार हर छह महीने में मंत्री को दोबारा शपथ दिलाकर बिना चुनाव लड़ाए वर्षों तक मंत्री बनाए रख सकती है.

25 साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था?

इस विवाद में सबसे अहम फैसला 2001 का एसआर चौधरी बनाम पंजाब राज्य का है. मामला पंजाब के मंत्री तेज प्रकाश सिंह से जुड़ा था. उन्हें गैर-विधायक रहते मंत्री बनाया गया था. छह महीने पूरे होने से पहले उन्होंने इस्तीफा दिया और फिर दोबारा मंत्री बन गए.

सुप्रीम कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया.

अदालत ने कहा कि अनुच्छेद 164(4) केवल एक बार की अस्थायी छूट देता है. छह महीने पूरे होने के बाद बिना विधायक बने फिर से मंत्री बनाना संविधान की भावना के विपरीत है. ऐसा करना संविधान के साथ छल माना जाएगा. यानी अदालत ने साफ कर दिया था कि छह महीने की सीमा से बचने के लिए बार-बार शपथ नहीं दिलाई जा सकती.

फिर दीपक प्रकाश का मामला अलग कैसे है?

यहीं पर कानूनी बहस शुरू होती है. दीपक प्रकाश के समर्थकों का तर्क हो सकता है कि यहां केवल दोबारा शपथ नहीं हुई, बल्कि पूरी सरकार ही बदल गई. पुराने मंत्रिमंडल का अस्तित्व खत्म हो गया और नई सरकार बनी, इसलिए नई नियुक्ति मानी जानी चाहिए. वहीं याचिकाकर्ता का कहना है कि सरकार बदलने से अनुच्छेद 164(4) का उद्देश्य नहीं बदल जाता. अगर व्यक्ति अब भी किसी सदन का सदस्य नहीं है, तो उसे लगातार मंत्री बनाए रखना संविधान की मंशा के खिलाफ होगा. यही सवाल अब सुप्रीम कोर्ट के सामने है.
सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने बिहार सरकार से पूछा कि जब छह महीने की अवधि पूरी हो चुकी है, तो बिना किसी सदन का सदस्य बने कोई व्यक्ति मंत्री पद पर कैसे बना रह सकता है? अदालत ने इसे केवल राजनीतिक विवाद नहीं, बल्कि संवैधानिक व्याख्या का गंभीर प्रश्न माना है.

क्या यह सिर्फ थेथरई है?

विपक्ष इसे संविधान की खुली अवहेलना बता रहा है. वहीं सरकार का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है. कानूनी नजरिए से इसे सिर्फ थेथरई कहना ठीक नहीं है लेकिन नैतिकता की तराजू पर यह विशुद्ध रूप से थेथरई है. यदि अदालत 2001 के फैसले की भावना को लागू करती है, तो दीपक प्रकाश की मंत्री पद पर बने रहने की वैधता पर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं. यदि सुप्रीम कोर्ट यह मान लेता है कि मुख्यमंत्री बदलने या नई सरकार बनने से अनुच्छेद 164(4) के तहत मिलने वाली छह महीने की अवधि दोबारा शुरू नहीं होती, तो दीपक प्रकाश का मंत्री पद खतरे में पड़ सकता है. लेकिन अगर अदालत यह मानती है कि नई सरकार के गठन के साथ नई नियुक्ति हुई और नया छह महीने का कार्यकाल शुरू हुआ, तो सरकार के पक्ष को राहत मिल सकती है. यानी यह मामला अब सिर्फ एक मंत्री का नहीं, बल्कि अनुच्छेद 164(4) की सीमा और उसकी संवैधानिक व्याख्या तक पहुंच गया है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰