कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ उद्योगों के चलने का संकेत नहीं था, बल्कि लाखों लोगों के रोजगार, किसानों की खुशहाली और राज्य की आर्थिक मजबूती का प्रतीक था. समय के साथ एक-एक कर ये मिलें बंद होती गईं, जिससे हजारों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 31 जुलाई 2026, 06:56 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?
Photo: UB India News Archive

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ उद्योगों के चलने का संकेत नहीं था, बल्कि लाखों लोगों के रोजगार, किसानों की खुशहाली और राज्य की आर्थिक मजबूती का प्रतीक था. समय के साथ एक-एक कर ये मिलें बंद होती गईं, जिससे हजारों लोगों की आजीविका प्रभावित हुई और बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ा. अब बिहार सरकार ने वर्षों से बंद पड़ी इन मिलों को दोबारा शुरू करने की तैयारी की है. ऐसे में सभी की नजर इस बात पर है कि क्या यह पहल राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए दौर की शुरुआत कर पाएगी.

सरकार ने अधिग्रहण किया, लेकिन नहीं बचा सकी उद्योग

साल 1977 से 1985 के बीच तत्कालीन सरकारों ने कई चीनी मिलों का अधिग्रहण किया. कर्पूरी ठाकुर सरकार के समय लोगों को उम्मीद जगी कि सरकारी नियंत्रण में मिलें दोबारा चमकेंगी. इसी दौरान सकरी (मधुबनी), रैयाम और लोहट (दरभंगा), बनमनखी (पूर्णिया), मोतीपुर (मुजफ्फरपुर), पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर समेत कई मिलें सरकार के अधीन आ गईं. लेकिन सरकारी प्रबंधन भी इन्हें बचा नहीं सका. धीरे-धीरे घाटा बढ़ता गया और 1997-98 के बाद एक-एक कर अधिकांश मिलों पर ताले लगने लगे.

साल 2005 में बिहार स्टेट शुगर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को बंद मिलों को पुनर्जीवित करने की जिम्मेदारी दी गई. विशेषज्ञों की रिपोर्ट में सुझाव दिया गया कि कुछ मिलों को छोड़कर बाकी को कृषि आधारित उद्योगों में बदला जाए. सकरी चीनी मिल को डिस्टिलरी बनाने का भी प्रस्ताव सामने आया. इसके बाद 2008 में अधिकांश बंद मिलों की नीलामी हुई. रैयाम और सकरी मिल समेत कई इकाइयां निजी कंपनियों के हाथ चली गईं. उम्मीद थी कि निवेश होगा और उत्पादन फिर शुरू होगा, लेकिन अधिकांश निवेशकों ने मिलों में अपेक्षित पूंजी नहीं लगाई. नतीजा यह हुआ कि करोड़ों की संपत्ति वर्षों तक बंद पड़ी रही.

पेपर मिल से जूट मिल तक… हर उद्योग की एक जैसी कहानी

सिर्फ चीनी मिलें ही नहीं, बिहार की पेपर मिल, जूट मिल और कई अन्य बड़े उद्योग भी राजनीतिक उपेक्षा, कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार और तकनीकी पिछड़ेपन का शिकार हुए. दरभंगा की प्रसिद्ध अशोक पेपर मिल इसकी सबसे बड़ी मिसाल है. वर्ष 1958 में इसकी स्थापना हुई. किसानों से जमीन लेकर उन्हें रोजगार और विकास का सपना दिखाया गया था. लेकिन समय के साथ यह उद्योग भी बंद हो गया और हजारों लोग बेरोजगार हो गए.

उद्योग बंद हुए तो किसानों और मजदूरों का भी भविष्य उजड़ा

चीनी मिलें बंद होने का सबसे बड़ा असर गन्ना किसानों और मजदूरों पर पड़ा. किसानों को अपनी फसल का बाजार नहीं मिला, मजदूरों का रोजगार खत्म हो गया और बड़ी संख्या में लोगों ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों की ओर पलायन किया.

बिहार विधानसभा चुनावों में रोजगार हमेशा सबसे बड़ा मुद्दा रहा. लगभग सभी राजनीतिक दल रोजगार देने का वादा करते रहे, लेकिन सवाल यह भी उठता रहा कि जिन सरकारों के कार्यकाल में उद्योग धीरे-धीरे खत्म होते गए, वे उन्हें बचा क्यों नहीं सकीं. आज भी बिहार में होने वाले चुनाव में चीनी मिल खोलने के वायदे सभी पार्टी के मेनिफेस्टो में रहता है.

अब बिहार सरकार ने “समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार” विजन के तहत बंद पड़े उद्योगों को दोबारा शुरू करने की बड़ी रणनीति बनाई है.

नई औद्योगिक नीति के तहत सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं—

  • राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य.
  • सरकारी जमीन निवेशकों को ₹1 की प्रतीकात्मक दर पर उपलब्ध कराने की योजना.
  • निवेशकों को भारी सब्सिडी और प्रोत्साहन.
  • आधुनिक तकनीक आधारित मिलें, जहां सिर्फ चीनी ही नहीं बल्कि एथेनॉल और बिजली का भी उत्पादन होगा.
  • कानून में संशोधन कर बंद मिलों की जमीन पर नए निवेश का रास्ता आसान बनाया गया है.

नवंबर 2026 से शुरू होगी नई शुरुआत

सरकार के मुताबिक पहले चरण में नवंबर 2026 के पेराई सत्र से सकरी (मधुबनी), रैयाम (दरभंगा) और सासामूसा (गोपालगंज) चीनी मिलों को दोबारा चालू करने की तैयारी तेज कर दी गई है. पीएम मोदी खुद 20 नवंबर को सकरी (मधुबनी), रैयाम (दरभंगा) चीनी मिल की आधारशिला रखेंगे. इसके अलावा पूर्णिया की बनमनखी चीनी मिल समेत कई अन्य बंद मिलों को भी पुनर्जीवित करने और नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए निवेशकों से प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. बिहार सरकार ने अगले 5 साल में 25 नई चीनी मिलें स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है.

क्या इस बार बदलेगी बिहार की किस्मत?

बिहार का औद्योगिक इतिहास जितना गौरवशाली रहा है, उतना ही दर्दनाक उसका पतन भी रहा है. बंद मिलों ने लाखों लोगों की जिंदगी बदल दी, किसानों को बाजार से वंचित कर दिया और युवाओं को रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर धकेल दिया.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰