MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री बने रहेंगे। उनके पद पर मंडरा रहा खतरा भाजपा MLC रहे देवेश कुमार के इस्तीफा के साथ टल गया है। उपेंद्र कुशवाहा की दबाव की राजनीति काम आई। सुप्रीम कोर्ट ने दीपक के मंत्री बने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 1 अगस्त 2026, 05:49 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………
Photo: UB India News Archive

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री बने रहेंगे। उनके पद पर मंडरा रहा खतरा भाजपा MLC रहे देवेश कुमार के इस्तीफा के साथ टल गया है।

उपेंद्र कुशवाहा की दबाव की राजनीति काम आई। सुप्रीम कोर्ट ने दीपक के मंत्री बने रहने पर सवाल उठाए तो भाजपा ने बड़ा फैसला लिया। सूत्रों के अनुसार दिल्ली आलाकमान से सीधे मैसेज आया कि देवेश इस्तीफा देंगे। उनकी जगह दीपक विधान परिषद जाएंगे। इस फैसले के पीछे स्टेट लीडरशिप का दबाव भी था।

MLC देवेश कुमार का इस्तीफा किन परिस्थितियों में हुआ? भाजपा के लिए दीपक का मंत्री पद बचाना क्यों जरूरी था? अब देवेश कुमार का क्या होगा?  

1- उपेंद्र कुशवाहा के प्रेशर पॉलिटिक्स ने दिखाया असर

  • कुशवाहा जानते थे कि किसी भी सदन का सदस्य नहीं होने के चलते उनके बेटे का मंत्री पद जा सकता है। इसके बाद भी बेटे से इस्तीफा नहीं दिलाया।
  • उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि दीपक प्रकाश दो-चार महीने के लिए नहीं, बल्कि 2030 तक पूरे कार्यकाल के लिए मंत्री बने हैं। वह सिर्फ हमारी पार्टी की मर्जी से नहीं NDA की सहमति से बने हैं।
  • बिना किसी सदन का सदस्य बने मंत्री रहने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो दीपक प्रकाश ने कहा, ‘सरकार जवाब देगी। संविधान के प्रावधानों और NDA के नेताओं के आशीर्वाद से मंत्री पद पर हूं।’
  • सीनियर जर्नलिस्ट इंद्रभूषण बताते हैं कि कुशवाहा जानते हैं कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए लव-कुश (कुर्मी-कोइरी/कुशवाहा) समीकरण भाजपा के लिए कितना अहम है।
  • इस प्रेशर पॉलिटिक्स का असर दिखा कि भाजपा आला कमान ने अपने एक MLC से इस्तीफा दिलाकर दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजने और उनका मंत्री पद बचाने का रास्ता साफ किया। दिल्ली से फोन आने के बाद देवेश ने शुक्रवार को सभापति अवधेश नारायण सिंह को इस्तीफा सौंप दिया। इस फैसले के लिए बिहार भाजपा के बड़े नेताओं का दबाव भी था।

2. अब देवेश कुमार का क्या होगा?

इस्तीफा क्यों दे रहे हैं? आगे क्या जिम्मेदारी मिलेगी? इन सवालों पर देवेश कुमार ने मीडिया से कहा कि मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं। पार्टी नेतृत्व का हर फैसला मंजूर है। पार्टी आगे जो जिम्मेदारी देगी उसे निभाऊंगा।

भाजपा सूत्रों के अनुसार देवेश कुमार को संगठन में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

3. क्या देवेश कुमार का कद छोटा हुआ है?

देवेश कुमार ने अभी MLC पद से इस्तीफा दिया है। उनका कद वर्तमान से छोटा हुआ है या नहीं, यह पक्के तौर पर अगली जिम्मेदारी मिलने के बाद कह सकते हैं।

  • एक सच्चाई यह है कि जब से बिहार भाजपा संगठन की जिम्मेदारी सम्राट चौधरी के हाथ में आई उनका कद घटा है। संजय जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान वह प्रदेश महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर थे।
  • देवेश केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के गुट के माने जाते हैं। वह पत्रकार रहे हैं। राजनीति में उनकी एंट्री भाजपा के दिवंगत नेता अरुण जेटली ने कराई थी। जेटली ने उन्हें बिहार भेजा था।
  • जनवरी 2024 में नीतीश कुमार दूसरी बार महागठबंधन छोड़कर NDA में आए और सरकार बनाई तब देवेश कुमार भूमिहार कोटे से मंत्री पद की रेस में थे। मार्च 2023 में सम्राट चौधरी बिहार भाजपा अध्यक्ष बने। उन्होंने अपनी नई टीम बनाई तो संगठन के पद से देवेश कुमार की छुट्टी कर दी थी।
  • दिल्ली भाजपा में देवेश कुमार की अच्छी पकड़ है। वह समस्तीपुर के पूसा प्रखंड के मोहम्मदपुर देवपाट गांव के जमींदार परिवार से आते हैं। उनके दादा यमुना कारजी स्वतंत्रता सेनानी, प्रमुख किसान नेता और पत्रकार थे। पटना में इनकी काफी अचल संपत्ति है।

4. क्या अब 5 साल मंत्री बने रह पाएंगे दीपक प्रकाश?

भाजपा ने देवेश कुमार से इस्तीफा दिलाकर दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर आए संकट को फिलहाल टाल दिया है, लेकिन वह पूरे 5 साल पद पर बने रहेंगे, यह अभी भी तय नहीं।

देवेश कुमार 17 मार्च 2021 को राज्यपाल मनोनीत कोटे से MLC बने थे। अगले साल मार्च तक उनका कार्यकाल था। अब उनकी जगह दीपक प्रकाश विधान परिषद जाते हैं तो उनका कार्यकाल भी मार्च 2027 तक ही रहेगा। मतलब, 8 महीने बाद एक बार फिर उन्हें विधानसभा या विधान परिषद जाने की व्यवस्था देखनी होगी या मंत्री पद खतरे में पड़ जाएगा।

5- भाजपा के लिए क्यों अहम हैं उपेंद्र कुशवाहा?

2023 में बिहार में हुए जातीय गणना के अनुसार राज्य में कुशवाहा समाज के लोगों की संख्या 4.2 फीसदी है। भाजपा की कोशिश इस समुदाय के वोटर को अपने साथ रखने की है। सीएम सम्राट चौधरी कुशवाहा बिरादरी से आते हैं।

उपेंद्र कुशवाहा की छवि बिहार के बड़े कुशवाहा नेता की है। उनकी पार्टी की पकड़ वैसे करीब 50 विधानसभा सीटों पर है, जहां कुशवाहा के निर्णायक वोटर हैं। लोकसभा के 9 सीट ऐसे हैं, जहां कुशवाहा कास्ट स्ट्रांग है। इन सीटों पर उपेंद्र कुशवाहा की पकड़ मजबूत मानी जाती है।

बिहार में 1 से 2 फीसदी वोट इधर-उधर खिसक जाने पर रिजल्ट में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। ऐसे में भाजपा नेतृत्व की कोशिश उपेंद्र कुशवाहा को अपने साथ बनाए रखने की है। यही वजह है कि भाजपा ने 5 महीने पहले अपने विधायकों की मदद से उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजा था।

अब जानिए, दीपक प्रकाश के मंत्री पद को सुप्रीम कोर्ट में किसने चुनौती दी?

सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर कर संविधान के ऑर्टिकल 164(4) के तहत बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को फिर से मंत्री बनाए जाने को अवैध बताया है।

उनका तर्क है कि एक ही विधानसभा के कार्यकाल के भीतर सिर्फ सरकार बदलने या मुख्यमंत्री बदलने का बहाना बनाकर किसी गैर-विधायक को दोबारा 6 महीने की छूट देकर मंत्री नहीं बनाया जा सकता।

याचिका में कहा गया है कि पहली बार मंत्री बनने के बाद से बिना चुनाव जीते मंत्री रहने की जो 6 महीने की तय अवधि होती है, वह 20 मई, 2026 को ही समाप्त हो चुकी है।

याचिका के मुताबिक, सरकार बदलने, इस्तीफा देने या मंत्रिमंडल के पुनर्गठन का सहारा लेकर इस 6 महीने की समय-सीमा को ‘रीसेट’ (शुरू से शुरू) नहीं किया जा सकता।

दरअसल…

  • दीपक प्रकाश को 20 नवंबर 2025 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बनाया गया था। उस समय वह न तो विधानसभा (MLA) के सदस्य थे और न ही विधान परिषद (MLC) के।
  • बिना चुनाव जीते मंत्री रहने की उनकी 6 महीने की अवधि समाप्त होने से पहले ही 15 अप्रैल 2026 को नीतीश कुमार सरकार गिर गई और मंत्रिपरिषद भंग हो गई।
  • इसके बाद 7 मई 2026 को सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में नई सरकार बनी। इस नई सरकार में दीपक प्रकाश को दोबारा (बिना चुनाव जीते) पंचायती राज मंत्री पद की शपथ दिला दी गई।

संविधान के ऑर्टिकल 164(4) के मुताबिक…

  • किसी भी व्यक्ति को (भले वह राज्य विधानमंडल के किसी भी सदन विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य नहीं है) मंत्री बनाया जा सकता है।
  • लेकिन शर्त है कि उसे नियुक्ति की तारीख से लगातार 6 महीने के भीतर किसी भी एक सदन की सदस्यता (चुनाव जीतकर या मनोनीत होकर) हासिल करनी होगी।
  • यदि वह ऐसा नहीं कर सका तो उसे 6 महीना पूरा होते ही मंत्री छोड़ना होगा। या उसका मंत्री पद स्वतः समाप्त हो जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा है?

इस मामले पर 30 जुलाई को सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने बिहार सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा है कि बिना चुनाव जीते 6 महीने की अनिवार्य अवधि बीत जाने के बाद भी कोई मंत्री अपने पद पर कैसे बना रह सकता है।

CJI सूर्यकांत ने कहा, ‘यह पूरी तरह से कानून से जुड़ा सवाल है। राज्य सरकार को यह समझाना होगा कि बिना निर्वाचित हुए कोई मंत्री 6 महीने से ज्यादा समय तक पद पर कैसे बना रह सकता है।’ अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰