उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा का ‘ऑपरेशन बेटा’ सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी बिसात बिछाई कि कुर्सी बचा ले गए। इसके साथ ही कुशवाहा फैमिली में सबकी ‘सियासी रोजगार’ की गोटियां सेट हो गई। उपेंद्र कुशवाहा खुद सांसद हैं। उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा विधायक हैं। अब मंत्री बेटा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 1 अगस्त 2026, 05:54 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..
Photo: UB India News Archive

उपेंद्र कुशवाहा का ‘ऑपरेशन बेटा’ सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी बिसात बिछाई कि कुर्सी बचा ले गए। इसके साथ ही कुशवाहा फैमिली में सबकी ‘सियासी रोजगार’ की गोटियां सेट हो गई। उपेंद्र कुशवाहा खुद सांसद हैं। उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा विधायक हैं। अब मंत्री बेटा दीपक प्रकाश एमएलसी होगा। बहू साक्षी मिश्रा को भी बिहार राज्य नागरिक परिषद में एडजस्ट करने की चर्चाएं चलती रहती है।

दरअसल, बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को एमएलसी बनाने के लिए भाजपा के विधान पार्षद देवेश कुमार ने शुक्रवार को रिजाइन कर दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ देवेश विधान परिषद पहुंचे, जहां उन्होंने सभापति अवधेश नारायण सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया। देवेश का मनोनयन राज्यपाल कोटे से 17 मार्च 2021 को हुआ था। उनका कार्यकाल 16 मार्च 2027 तक का था। इसी बची हुई अवधि का कार्यकाल पंचायती राज मंत्री का होगा।

सियासी उठापटक पर सब बोलने से बच रहे
इस पॉलिटिकल अपडेट पर न तो भाजपा और न ही रालोमो के किसी नेता की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया। मीडियाकर्मियों के सवाल पर देवेश ने भी कुछ कहने से इनकार कर दिया। दरभंगा में मंत्री दीपक प्रकाश ने सुप्रीम कोर्ट से जुड़े मामले पर किसी तरह का टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। देवेश कुमार के इस्तीफे पर कुछ बोलने से बचते रहे। उन्होंने (देवेश कुमार) किस कारण से इस्तीफा दिया है, मुझे जानकारी नहीं। मुझे इस पर कुछ नहीं बोलना है। -दीपक प्रकाश, पंचायती राज मंत्री, बिहार

दरअसल, दीपक प्रकाश अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। सदन का सदस्य रहे बगैर अधिकतम कोई व्यक्ति छह माह ही मंत्री रह सकता है। रालोमो प्रमुख उपेंद्रकुशवाहा के बेटे दीपक पहली बार 20 नवम्बर 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। 14 अप्रैल 2026 को नीतीश कुमार ने त्यागपत्र दे दिया और मंत्रिपरिषद भंग हो गई। जब सम्राट चौधरी ने बिहार की कमान संभाली तो 7 मई 2026 को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में दीपक फिर मंत्री बनाए गए।
दिल्ली से पटना तक गुपचुप सेट हुआ मामला
जब बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार का इस्तीफा हुआ, तब दीपक प्रकाश दरभंगा में थे। उनके पिता उपेंद्रकुशवाहा संसद का सत्र चलने की वजह से दिल्ली में थे। दिल्ली में रहने के दौरान ही दीपक के मंत्री बने रहने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी आई, जिसके बाद उपेंद्रकुशवाहा ऐक्टिव हुए। दिल्ली स्तर पर बात हुई और जब सहमति बन गई तो देवेश कुमार से इस्तीफा दिलवाया गया।

दिल्ली से पटना लौटते ही उपेंद्रकुशवाहा सीधे सीएम सम्राट चौधरी से मिलने के लिए एक अणे मार्ग (सीएम आवास) पहुंचे। इससे पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बिहार और दिल्ली की सरकार की तारीफ की। अब राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं चल ही रही थी कि देवेश कुमार को लेकर संजय सरावगी इस्तीफ दिलाने बिहार विधान परिषद पहुंच गए। सीएम सम्राट चौधरी और दिल्ली में बीजेपी की लीडरशिप से उपेंद्र कुशवाहा की क्या बात हुई, ये अभी सामने आना बाकी है। लेकिन, साफ है कि उपेंद्र कुशवाहा की गुहार NDA में सुनी गई है और दीपक प्रकाश परिवार के तीसरे व्यक्ति होंगे, जो सदन का सदस्य होंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने मांगा था बिहार सरकार से जवाब
बिना सदन के सदस्य रहे दीपक प्रकाश को दुबारा मंत्री बनाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि सदन के सदस्य रहे बगैर कोई छह महीने तक ही मंत्री रह सकता है। जबकि, दीपक इससे अधिक समय (नवम्बर 2025 से ही) से मंत्री हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कड़ी टिप्पणी करते हुए बिहार सरकार से जवाब मांगा है। 27 अगस्त को इस पर सुनवाई होनी है।

हालांकि, इसके पहले ही सरकार ने दीपक को एमएलसी बनाने का इंतजाम कर दिया। जल्द ही देवेश का इस्तीफा स्वीकार करते हुए इस सीट की रिक्ति की सूचना लोकभवन को दी जाएगी। इसके बाद राज्यपाल की ओर से दीपक को मनोनीत किया जाएगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰