राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बिहार सरकार और भाजपा पर जुबानी हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बांकीपुर उपचुनाव में लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास किया गया। वहीं, भरत तिवारी मामले में एक कांस्टेबल को गिरफ्तार कर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 1 अगस्त 2026, 05:58 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….
Photo: UB India News Archive

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बिहार सरकार और भाजपा पर जुबानी हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बांकीपुर उपचुनाव में लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास किया गया। वहीं, भरत तिवारी मामले में एक कांस्टेबल को गिरफ्तार कर अधिकारियों को बचाया जा रहा है।

धनतंत्र से लड़ा गया बांकीपुर उपचुनाव: RJD
बांकीपुर उपचुनाव पर शक्ति सिंह यादव ने कहा कि इस बार का चुनाव यह दिखाता है कि लोकतंत्र धनतंत्र के सामने कमजोर दिखाई दे सकता है, लेकिन विचारधारा और सिद्धांतों में विश्वास रखने वाले प्रतिबद्ध मतदाता अपने रुख पर अडिग रहे। उपचुनाव केवल एक सीट का चुनाव होता है, जिससे न सरकार बनती है और न ही गिरती है। ऐसे चुनावों में कई लोग अवसरवादी राजनीति करते हैं और बहती गंगा में हाथ धोने की कोशिश करते हैं, जिससे चुनावी परिणाम और लोकतांत्रिक विचारधारा दोनों प्रभावित होते हैं।

प्रशांत किशोर को भी राजद ने लपेटा
उन्होंने आरोप लगाया कि बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज और भाजपा ने मिलकर धनबल का इस्तेमाल किया। चुनाव के दौरान धन के खुले प्रवाह और उसके प्रदर्शन ने लोकतंत्र को कमजोर किया है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल ने पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ा है और पार्टी को विश्वास है कि उसका प्रत्याशी जीत हासिल करेगा। कम मतदान प्रतिशत पर शक्ति सिंह यादव ने कहा कि वोटिंग प्रतिशत में गिरावट सत्ता प्रतिष्ठान के प्रति जनता की नाराजगी और असंतोष का संकेत है। यह सरकार के खिलाफ लोगों के बढ़ते अविश्वास का प्रतीक है।

भरत तिवारी एनकाउंटर की जांच पर सरकार से सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर शक्ति सिंह यादव ने सरकार और जांच एजेंसियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में एसटीएफ द्वारा केवल एक कांस्टेबल की गिरफ्तारी से न्याय नहीं मिलेगा। उन्होंने पूछा कि आखिर गोली चलाने का आदेश किसने दिया और इस फर्जी एनकाउंटर का असली जिम्मेदार कौन है। किसी भी पुलिसकर्मी के लिए बिना आदेश के गोली चलाना संभव नहीं है, इसलिए आदेश देने वाले अधिकारी और साजिश में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
भय का वातावरण शासन ने पैदा किया। राष्ट्रीय जनता दल दो-दो भाजपा से लड़ रही थी। एक डायरेक्ट भाजपा से और दूसरा BJP का पोसुआ उम्मीदवार (प्रशांत किशोर)। शासन दोनों को मदद कर रहा था। ये चुनाव का विचित्र स्वरूप था।
शक्ति सिंह यादव, प्रवक्ता, RJD

सुल्तानगंज फर्जी एनकाउंटर की जांच ही नहीं हुई: राजद
उन्होंने आरोप लगाया कि सुल्तानगंज में हुए कथित फर्जी एनकाउंटर की समय पर निष्पक्ष जांच नहीं हुई। यदि उसी समय सभी संबंधित संस्थाएं सक्रिय होकर कार्रवाई करतीं, तो मामला इतना आगे नहीं बढ़ता। अब केवल एक सिपाही को बलि का बकरा बनाया जा रहा है, जबकि असली जिम्मेदारों को बचाया जा रहा है। इस पूरे मामले में आदेश देने वाले अधिकारियों और कथित साजिशकर्ताओं की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰