बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट उनके शासनकाल का भी परीक्षा परिणाम होने वाला है। जानकार मानते हैं कि बीजेपी यदि इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखती है, तो इससे सम्राट चौधरी के नेतृत्व को लेकर एक सकारात्मक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 1 अगस्त 2026, 06:02 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट उनके शासनकाल का भी परीक्षा परिणाम होने वाला है। जानकार मानते हैं कि बीजेपी यदि इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखती है, तो इससे सम्राट चौधरी के नेतृत्व को लेकर एक सकारात्मक संदेश जाएगा। उसके अलावा इस चुनाव के मतदान से ठीक पहले नीट- यूजी पेपर लीक को लेकर देश में जो हुआ, उसका असर भी इसके परिणाम पर दिखेगा या नहीं, इसका उत्तर भी तीन अगस्त को मिल जाएगा। यदि ये चुनाव बीजेपी लूज करती है, तो साफ दिख जाएगा कि नीट छात्रों के प्रदर्शन का असर इस पर हुआ है।

बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट का प्रभाव

बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट पहला ऐसा चुनाव परिणाम बन गया है, जहां बीजेपी को व्यापक युवा आक्रोश के बीच परखा जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस परिणाम का राष्ट्रीय राजनीति और प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की चुनावी रणनीति पर असर पड़ सकता है। पटना के मध्य में स्थित बांकीपुर पिछले 31 वर्षों से भाजपा का गढ़ रहा है। पार्टी ने बिहार में विपक्ष में रहते हुए भी यह सीट जीती थी – आरजेडी शासन के दौरान 1995, 2000 और 2005 में, और फिर 2015 में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार के तहत। हालांकि, इस बार भाजपा राज्य सरकार की मुखिया है और सम्राट मुख्यमंत्री हैं, जिससे राजनीतिक दांव काफी बढ़ गए हैं।

बांकीपुर उपचुनाव में बाजी पलट जाने पर बीजेपी की मुश्किल बढ़ जाएगी। पार्टी अपनी रणनीति में भारी बदलाव कर सकती है।
बीजेपी कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में रणनीति की समीक्षा करने के बाद कदम आगे बढ़ाएगी।
बीजेपी को पता चल जाएगा कि नीट- यूजी पेपर लीक और अन्य मुद्दों का असर कितना हुआ है।
बांकीपुर के वोटरों का मिजाज जानने के बाद बीजेपी के लिए आगामी फैसले लेने में आसनी होगी।
बांकीपुर का रिजल्ट बीजेपी के लिए काफी मायने रखता है, ये बीजेपी के 100 दिन के शासनकाल की परीक्षा का परिणाम होगा।

क्या जेन- जी के विरोध प्रदर्शन का असर होगा?

छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद, बीजेपी ने इस सीट को बरकरार रखने और मतदाताओं, विशेष रूप से युवाओं पर अपनी पकड़ खोने की किसी भी धारणा से बचने के लिए अपने सारे हथकंडों को इस्तेमाल किया है। टीओआई से बातचीत में राजनीतिक जानकार प्रो.बीएन प्रसाद ने बताया कि यह पहली बार था जब जनरेशन जेड के विरोध प्रदर्शन ने हिंदुत्व के नारे को चुनौती दी। अगर भाजपा चुनाव हारती है, तो यह देश में उभरती राजनीतिक संस्कृति के लिए एक नया दृष्टिकोण प्रदान करेगी और उसे उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी चुनावी रणनीति को फिर से निर्धारित करना होगा।

सम्राट सरकार के कार्यकाल की परीक्षा

बांकीपुर चुनाव परिणाम के होने वाले इफेक्ट के बारे में जानकार कहते हैं कि बीजेपी का बहुत कुछ दांव पर लगा है। ये चुनाव परिणाम महज विधायक का चुनाव नहीं करेगा। ये जनसमर्थन की एक परीक्षा का परिणाम होगा। बांकीपुर बीजेपी का गढ़ रहा है। पार्टी तीन दशकों से चुनाव नहीं हारी है। यदि परिणाम प्रतिकुल आते हैं, तो ये संकट की स्थिति हो जाएगी। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि चारा घोटाले की भनक लगते ही बीजेपी ने अपने एक अच्छे खासे उम्मीदवार को बदलने में देरी नहीं लगाई। तब इसके परिणाम के बाद होने वाले असर का अंदाजा आप लगा सकते हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। इस चुनाव परिणाम के लिए पूर्व सीएम नीतीश कुमार को उतार दिया गया, मैदान में। बीजेपी ने रोड शो के अलावा जनसभा किया। हुआ ये कि प्रशांत किशोर के मैदान में आने से अचानक ये सीट हॉट केक बन गया। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों के भविष्य को लेकर वोट डालने की अपील की। जन सुराज पार्टी ने मोहल्ला सभाओं, अड्डा बैठकों, चाय बैठकों, पदयात्राओं, बुद्धिजीवियों के साथ बातचीत और जन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार दिखाई देते रहे। साथ ही उन्होंने चुनाव अभियान में जीविका दीदियों को नियुक्त करने के लिए एनडीए की आलोचना भी की।

इलाके में जातिगत आधार पर वोटरों का मिजाज

सियासी जानकारों की राय में इस निर्वाचन क्षेत्र में कायस्थ समुदाय के मतदाताओं की संख्या लगभग 14% है, यही कारण है कि भाजपा लगातार इस समुदाय से उम्मीदवार उतारती रही है। इनके बाद यादव (12%), मुस्लिम, चंद्रवंशी और वैश्य समुदाय (प्रत्येक 9%), दलित और भूमिहार (प्रत्येक 8%), ब्राह्मण (7%), और राजपूत और कुर्मी (प्रत्येक 5%) का स्थान आता है। और NEET-UG परीक्षा के पेपर लीक विरोध प्रदर्शनों के बाद, बांकीपुर उपचुनाव के रिजल्ट का महत्व केवल एक विधायक के चुनाव से कहीं अधिक बढ़ गया है। विश्लेषकों का मानना है कि यह परिणाम इस बात का प्रारंभिक संकेत देगा कि क्या छात्रों का गुस्सा सत्तारूढ़ पार्टी के लिए चुनावी चुनौती में तब्दील हुआ है और आगामी राज्य चुनावों से पहले राजनीतिक परिदृश्य को आकार दे सकता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰