पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने ‘पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप मास्टर प्लान -2047’ आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. इस मास्टर प्लान के तहत वर्तमान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 2 अगस्त 2026, 07:06 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने ‘पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप मास्टर प्लान -2047’ आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. इस मास्टर प्लान के तहत वर्तमान में ग्रामीण दिखने वाले इस बड़े इलाके को पूरी तरह अत्याधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल यानी स्पंज सिटी के रूप में परिवर्तित किया जाएगा. करीब 81 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली इस टाउनशिप में 9 नगर निकायों और 9 प्रखंडों के 273 गांवों को शामिल किया गया है. इस महायोजना में 90 मीटर चौड़ी सड़कों से लेकर 25 बिलियन लीटर क्षमता वाले विशाल जलाशय और पटना-गया रैपिड रेल कॉरिडोर जैसी अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाओं का पूरा खाका तैयार किया गया है. हालांकि, आम लोगों से 60 दिनों के भीतर इस मसौदे पर आपत्तियां और सुझाव भी मांगे गए हैं.

टाउनशिप में सवा किमी लंबा और इतना ही चौड़ा एक सेक्टर होगा। सबसे पहले कोर क्षेत्र और उसके बाद अन्य क्षेत्रों का विकास होगा। मास्टर प्लान 2047 की आबादी को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। तब अनुमानित आबादी 66.10 लाख होगी। प्रति हेक्टेयर 200 लोग निवास करेंगे। विकास आयुक्त की अध्यक्षता में शहरी आयोजना बोर्ड की बैठक में पाटलिपुत्र टाउनशिप विकास योजना-2047 को मंजूरी दी गई। फिर नगर विकास विभाग ने अधिसूचना जारी की।

तीन चरणों में होगा विकास

  • फेज 1- कोर क्षेत्र का विकास, सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट, आवासीय क्षेत्र, फिनटेक सिटी, लॉजिस्टिक पार्क, सड़क नेटवर्क, अन्य आधारभूत संरचनाएं।
  • फेज 2- आवासीय क्षेत्र का विस्तार, शैक्षणिक, वित्तीय संस्थन, स्पोर्ट्स सिटी, औद्योगिक क्षेत्र और लॉजिस्टिक पार्क, छोटी सड़कों का विकास।
  • फेज 3- टाउनशिप इलाके में शेष क्षेत्रों का विकास, पार्क और मनोरंजन केंद्र, छोटे बाजार, अन्य संसाधन।

90 मीटर चौड़ी होगी मेन रोड

पाटलिपुत्र सेटेललाइट टाउनशिप के बीचोबीच 90 मीटर चौड़ी सड़क गुजरेगी। ये उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम चारों दिशाओं में जाएगी। इसे लगी हुई सड़क रिंग रोड कही जाएगी, जो 60 मीटर चौड़ी होगी। नगर विकास विभाग की ओर से शनिवार को टाउनशिप के मास्टर प्लान के प्रारूप की अधिसूचना जारी की गई। पाटलिपुत्र सेटेलाइट टाउनशिप के मास्टर प्लान का प्रारूप (मास्टर प्लान) जारी होते ही दूसरे दस टाउनशिप के मास्टर प्लान का काम भी तेज कर दिया गया है।

शानदार सड़कों का जाल और रैपिड रेल कॉरिडोर

मास्टर प्लान की सबसे बड़ी विशेषता इसका आधुनिक सड़क नेटवर्क है. टाउनशिप के बीचों-बीच 90 मीटर चौड़ी उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम मुख्य सड़क बनाई जाएगी. प्रस्तावित मास्टर प्लान के अनुसार, पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप के बीचों बीच से 90 मीटर चौड़ी बेहद शानदार सड़कें गुजरेंगी, जो उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम को जोड़ेंगी. इसके साथ ही यातायात को सुगम बनाने के लिए 60 मीटर चौड़ी एक रिंग रोड भी बनाई जाएगी. कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए ये सड़कें नेटवर्क एनएच-31, एनएच-431, एनएच-131जी और एसएच-1 भी जुड़ा होगा और इनकी चौड़ाई भी बढ़ाकर 60 मीटर की जाएगी, जिससे पटना और आसपास के इलाकों में आवागमन काफी आसान होगा.
टाउनशिप के कोर क्षेत्र के चारों तरफ 45 मीटर चौड़ी सड़क के साथ सर्विस लेन और मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (MRTS) विकसित होगा. परिवहन क्षेत्र का सबसे बड़ा आकर्षण पटना-गया रैपिड रेल कॉरिडोर है, जो मुख्य सड़क के पास से होते हुए आईएसबीटी (ISBT) बैरिया से एसएच-1 के माध्यम से सीधा जुड़ेगा.

25 बिलियन लीटर का जलाशय और स्पंज सिटी मॉडल

भविष्य में पानी के संकट और शहरी बाढ़ से निपटने के लिए इस टाउनशिप को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है. पुनपुन और दरधा नदियों के बीच 25 बिलियन लीटर क्षमता वाले एक विशाल जलाशय यानी वाटर रिजरवायर का निर्माण किया जाएगा. यह जलाशय आपातकालीन स्थितियों में लगभग 66 लाख की बड़ी आबादी के लिए एक महीने तक पानी की आवश्यकता को पूरा करने में सक्षम होगा, जिसके लिए गंगा नदी से भी पानी लाया जाएगा. साल 1976 और 2019 में पटना में आई भयानक बाढ़ को देखते हुए इस पूरे क्षेत्र को ‘स्पंज सिटी’ की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, ताकि प्राकृतिक जल प्रवाह में बिना कोई बदलाव किए शहरी बाढ़ के खतरे को पूरी तरह समाप्त किया जा सके.

कैसा होगा भूमि उपयोग का ढांचा?

प्रस्तावित प्रारूप के मुताबिक, टाउनशिप की कुल जमीन के उपयोग का ब्योरा बेहद संतुलित रखा गया है.
  • आवासीय क्षेत्र: 35.18% प्रतिशत (मकानों और सोसायटियों के लिए).
  • शहरी कृषि (अर्बन एग्रीकल्चर): 21.57% प्रतिशत (हरियाली और पर्यावरण संतुलन के लिए).
  • परिवहन और संचार: 7.64% प्रतिशत (सड़कों और स्टेशनों के लिए).
  • मनोरंजन क्षेत्र: 5.85% प्रतिशत (पार्क, थिएटर और खेल के मैदानों के लिए).
  • औद्योगिक क्षेत्र: 5.70% प्रतिशत (रोजगार और उद्योगों के लिए).

मास्टरप्लान में सर्वसमावेशी मापदंड अपनाया जाएगा

मास्टर प्लान में सभी आय वर्गों के लिए आवास की व्यवस्था की गई है. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS से लेकर LIG, MIG और HIG तक सभी के लिए योजनाबद्ध आवासीय क्षेत्र विकसित होंगे. साथ ही स्कूल, अस्पताल, पार्क, खेल मैदान, सामुदायिक भवन और अन्य सार्वजनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी.
अखबार में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, मास्टर प्लान लागू होने के बाद सार्वजनिक उपयोग के लिए चिन्हित भूमि सरकार को देनी होगी. साथ ही जिन क्षेत्रों को सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित किया जाएगा, वहां जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक रहेगी और आवास बोर्ड भी आवेदन स्वीकार नहीं करेगा.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰