बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। वोटों की गिनती को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक ट्रैफिक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 2 अगस्त 2026, 07:14 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..
Photo: UB India News Archive

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। वोटों की गिनती को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। मतगणना की समाप्ति तक कई मुख्य मार्गों पर सामान्य और व्यावसायिक वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पूर्व विधायक नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने और इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की नजरें नतीजों पर टिकी हैं।’

सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर

रिकॉर्ड कम मतदान के बावजूद बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। भाजपा अपनी प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश में है, जबकि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के लिए यह चुनाव राजनीतिक ताकत की बड़ी परीक्षा है। ऐसे में कल आने वाला नतीजा न केवल बांकीपुर की राजनीति, बल्कि बिहार की आगामी राजनीतिक दिशा के लिए भी महत्वपूर्ण संकेत दे सकता है।

रिकॉर्ड कम मतदान ने बढ़ाई उत्सुकता

चुनाव आयोग के अनुसार, बांकीपुर उपचुनाव में 34.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह नवंबर 2025 के विधानसभा चुनाव में हुए 41.10 प्रतिशत मतदान की तुलना में करीब 7 प्रतिशत कम है और इस सीट पर अब तक का सबसे कम मतदान माना जा रहा है। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2.90 लाख मतदाता हैं। इनमें से करीब 99 हजार से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि लगभग 65.70 प्रतिशत मतदाता मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचे।

त्रिकोणीय मुकाबले ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

इस उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व विधायक एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया। वहीं राजद ने रेखा गुप्ता पर दांव लगाया, जबकि जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर स्वयं चुनाव मैदान में उतरे। चुनाव प्रचार के दौरान तीनों दलों ने पूरी ताकत झोंकी और कई बड़े नेताओं ने भी जनसभाएं व रोड शो किए।

मतदान के दिन क्या-क्या हुआ

30 जुलाई को सुबह मतदान की शुरुआत काफी धीमी रही। पहले कुछ घंटों में मतदान प्रतिशत बेहद कम रहा। शुरुआती समय में उमस और हल्की बारिश के कारण कई बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम दिखाई दी। दोपहर के बाद मतदान में कुछ तेजी आई, लेकिन अपेक्षित उत्साह नहीं दिखा और शाम तक मतदान का प्रतिशत 34.30 पर ही सिमट गया।

मतदान के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। सभी बूथों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बल, बिहार पुलिस और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी गई और अधिकांश स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

बोरिंग रोड एरिया में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

3 अगस्त को बोरिंग रोड चौराहे से एएन कॉलेज की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा मोहनी मोड़ से सहदेव महतो मार्ग और पानी टंकी मोड़ से एएन कॉलेज की ओर सामान्य वाहन नहीं चल सकेंगे। राजापुर पुल से हड़ताली मोड़ तक व्यावसायिक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा, जबकि शिवपुरी रेलवे क्रॉसिंग से एएन कॉलेज दुर्गा मंदिर मोड़ तक सामान्य यातायात पर रोक रहेगी।

प्रत्याशी, एजेंट और मीडिया वाहनों के लिए पार्किंग

  • काउंटिंग एजेंट: नेहरू पथ (बेली रोड) और हड़ताली चौक से अटल पथ होकर एएन कॉलेज के पीछे तक पहुंचेंगे।
  • पाटलिपुत्र गोलंबर से आने वाले वाहन: सहयोग अस्पताल के पास खाली मैदान में पार्क होंगे, जहां से एजेंट पैदल जाएंगे।
  • कैंडिडेट: नेहरू पथ/हड़ताली मोड़ से आने वाले वाहन तपस्या मोड़ तक आएंगे और सहदेव महतो मार्ग में पार्क होंगे।
  • कुर्जी/पाटलिपुत्र मार्ग: अभ्यर्थियों की कार पानी टंकी मोड़ तक आएगी और अटल पथ की एक लेन में पार्क होंगे।
  • मीडिया ओवी वैन: एएन कॉलेज के बाहर सड़क किनारे निर्धारित स्थान पर पार्क की जाएंगी।

422 बूथों पर 34.30% हुआ था मतदान

बांकीपुर सीट के 422 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कुल 3,79,616 मतदाताओं (2,00,060 पुरुष, 1,79,533 महिला और 23 छर्ड जेंडर) में से राज्य निर्वाचन कार्यालय अनुसार 34.70% लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस उपचुनाव में भाजपा के नीरज सिन्हा, राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर सहित 25 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद है।

नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

ये उपचुनाव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट से दिए गए इस्तीफे के कारण हुआ है। सोमवार को एएन कॉलेज में होने वाली मतगणना के साथ ही इस महत्वपूर्ण सीट के नए प्रतिनिधि का नाम का ऐलान हो जाएगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰