बांकीपुर में प्रशांत किशोर का दबदबा, 11वें राउंड की काउंटिंग पूरी, बीजेपी के नीरज 6419 मतो से पीछे

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में 11वें राउंड के बाद भी मुकाबले की तस्वीर काफी दिलचस्प बनी हुई है. निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 21941 बढ़त बनाए हुए हैं. उन्हें अब तक 11603 वोट मिले हैं. भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 15522 वोट मिले हैं वहीं, राष्ट्रीय […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 3 अगस्त 2026, 06:09 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बांकीपुर में प्रशांत किशोर का दबदबा, 11वें राउंड की काउंटिंग पूरी, बीजेपी के नीरज 6419 मतो से पीछे
Photo: UB India News Archive

 बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में 11वें राउंड के बाद भी मुकाबले की तस्वीर काफी दिलचस्प बनी हुई है. निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 21941 बढ़त बनाए हुए हैं. उन्हें अब तक 11603 वोट मिले हैं. भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 15522 वोट मिले हैं वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 4223 वोट मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं. अभी तक 31 में से 11 राउंड की मतगणना पूरी हुई है. शुरुआती चार राउंड में प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त कायम रखी है, हालांकि चौथे राउंड में भाजपा ने भी कड़ी टक्कर दी. अब सभी की नजर अगले राउंड की मतगणना पर टिकी है, क्योंकि आगे की गिनती में बढ़त का अंतर घट या बढ़ सकता है. मतगणना एएन कॉलेज परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है. इस उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं और करीब 1.30 लाख मतों की गिनती की जा रही है. मुख्य मुकाबला प्रशांत किशोर, भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा और राजद की रेखा कुमारी के बीच माना जा रहा है.

 जन सुराज की टीम ने दावा किया है कि छठे राउंड की मतगणना के बाद भी प्रशांत किशोर मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं. टीम के मुताबिक, छठे राउंड में प्रशांत किशोर को 2,632 वोट, भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 1,364 वोट और राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 567 वोट मिले हैं. जन सुराज का दावा है कि छठे राउंड तक प्रशांत किशोर कुल 3,647 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं. हालांकि, ये आंकड़े जन सुराज (पीके) की टीम के दावे पर आधारित हैं. निर्वाचन आयोग की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

बांकीपुर उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती राउंड मे प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं, वहीं बीजेपी ने जीत का दावा किया है. बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता ने भी जीत को लेकर कहा कि हमारी जीत सुनिश्चित है. बांकीपुर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की सीट है. वहां से वो हमेशा से जीते हैं तो इस बार भी बीजेपी के नीरज सिन्हा जीतेंगे. प्रशांत किशोर या तेजस्वी हो ये सब हारेंगे.

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना को देखते हुए राजधानी पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. सुरक्षा और सुचारु मतगणना सुनिश्चित करने के लिए बोरिंग रोड चौराहे से एएन कॉलेज की ओर जाने वाले मार्ग, मोहिनी मोड़–सहदेव महतो मार्ग और पानी टंकी मोड़ से एएन कॉलेज की ओर सामान्य वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. इन रास्तों पर केवल प्रशासनिक और आपातकालीन वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति दी जा रही है. इसके अलावा शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है, ताकि मतगणना केंद्र के आसपास भीड़ और जाम की स्थिति न बने. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें, जिससे मतगणना के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰