आरजेडी में अंदरूनी बगावत , विद्रोह की राह पर दिग्गज !

राष्ट्रीय जनता दल के भीतर विद्रोह की चिंगारी भड़क गई है। राजद के युवराज तेजस्वी यादव अपनी खुद की गलती पर अपना ही दरवाजा पीट रहे हैं। हालांकि यह एक दिन या एक महीने या साल की गलती नहीं हैं। विरोध का शामियाना तनते जा रहा है। राजद के खूंटे से जुड़े समर्पित नेता खूंटा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 8 अगस्त 2026, 05:38 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आरजेडी में अंदरूनी बगावत , विद्रोह की राह पर दिग्गज !
Photo: UB India News Archive

राष्ट्रीय जनता दल के भीतर विद्रोह की चिंगारी भड़क गई है। राजद के युवराज तेजस्वी यादव अपनी खुद की गलती पर अपना ही दरवाजा पीट रहे हैं। हालांकि यह एक दिन या एक महीने या साल की गलती नहीं हैं। विरोध का शामियाना तनते जा रहा है। राजद के खूंटे से जुड़े समर्पित नेता खूंटा तोड़ अपना नाता तेजस्वी यादव से तोड़ते जा रहे है। यह मजबूरी राजद के भीतर राजद सुप्रीमो के परिवार भी बुरी तरफ झेल रहे है। तेज प्रताप यादव ने तो कई बार इसका इजहार किया और अंततः तो नई पार्टी बना ली और राजद के विरुद्ध विधानसभा चुनाव भी लड़ लीं।

विरोध तो घर से
तेजस्वी यादवके वर्चस्व के विरुद्ध तो मुखर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बड़ी पुत्री मीसा भारती भी हुई थी। उनके एक खास बयान की चर्चा भी हुई जब वे ये कह दीं कि हमारे परिवार में भाई-भाई के बीच मतभेद रहता है तो राजद तो एक बड़ा परिवार है। तेजप्रताप यादव का विरोध तो और भी खुल कर आया। तेज प्रताप ने तेजस्वी को कुछ लोगों से घिरा बताया। वो इतने नाराज हुए कि परिवार से अलग हो गए। और अंततः एक नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बना दी। हाल ही बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में तेज प्रताप ने राजद उम्मीदवार के विरुद्ध अपना उम्मीदवार उतारा। और जब जनशक्ति पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द कर दिया गया तो वे राजद को समर्थन करने के बजाय जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर का समर्थन कर डाला।

रोहिणी आचार्य का विरोध तो जगजाहिर है। उन्होंने खुलकर तेजस्वी यादव के करीबी सलाहकारों में संजय यादव और रमीज पर पार्टी पर हावी होने और संगठन को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया था। और अब जब संगठन की तमाम इकाइयों को भंग किए जाने के तेजस्वी के फैसला आया तो रोहिणी ने प्रतिक्रिया दी कि यह कदम काफी पहले उठाया जाना चाहिए था।

पार्टी नेता तानने लगे विरोध का शामियाना
जहानाबाद सांसद सुरेंद्र यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान ही पत्रकारों से बात करते राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता के बारे में कहा कि कौन है रेखा गुप्ता? अब हम जिसको नहीं जानते तो उसके बारे में क्या कहें? भाई वीरेंद्र और राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव के बीच अंतर्विरोध हाल ही में अखबारों में सुर्खियां बनी।

शक्ति यादव के एक बयान पर भाई वीरेंद्र ने बिना नाम लिए, कहा कि कुछ लोग अपनी सीमा में रहें। अगर उन्होंने बोलना शुरू किया तो कई ऐसे तथ्य सामने आएंगे, जिनका जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। भाई वीरेंद्र ने ऐसा बयान तब दिया जब राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने भाई वीरेंद्र से पूछ डाला कि पार्टी के लिए क्या योगदान किया। कुछ ही दिन पहले लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने वाले पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद अर्जुन राय ने आरजेडी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी अपनी मूल विचारधारा से भटक गई है। हाल ही में पार्टी से इस्तीफा देने वाले मृत्युंजय तिवारी ने भी कहा कि पार्टी के भीतर अपमानित महसूस कर रहा था। निष्ठावान कार्यकर्ता के लिए पार्टी में अब कोई सम्मान नहीं बचा है। पार्टी के कुछ लोग इसे दीमक की तरह अंदर से खोखला कर रहे हैं और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ऐसे ही लोगों से घिरे हुए हैं।

अंतर्विरोध के हैं बहुत कारण : कोचगवे
राजद के भीतर जो अंतर्विरोध सामने आ रहे हैं उसके पीछे तेजस्वी यादव की लापरवाही सबसे बड़ा कारण है। नेता प्रतिपक्ष की जो भूमिका होती है उस से वे दूर हो रहे हैं। अक्सर विदेश यात्रा में रह रहे तेजस्वी की अनुपस्थित में पार्टी का अनुशासन भंग होते जा रहा है। राजद की स्थिति छुट्टा सांड जैसी हो गई। अब जिसे देखो अपनी राय देने में लगा है। इस स्थित तक राजद के आने में तेजस्वी यादव के प्रति कई भ्रम फैलते जा रहे हैं। इनमें एक यह कि ये यूरोप में बसने 4 रहे हैं। कभी यह अफवाह कि अमित शाह से तेजस्वी की डील हो गई है। पर मेरा मानना है कि तेजस्वी यादव कुछ खास लोगों की राय मानने लगे हैं और जिनसे वे राय मशवरा करते हैं वे किसी और के इशारे पर पार्टी का नुकसान का रहे है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰