जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता की जमानत जब्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से सक्रिय होते नजर आने लगे हैं. शुक्रवार बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार से मुलाकात कर सीवान में एके 47 फायरिंग मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग की है. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 8 अगस्त 2026, 05:46 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !
Photo: UB India News Archive
बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता की जमानत जब्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से सक्रिय होते नजर आने लगे हैं. शुक्रवार बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार से मुलाकात कर सीवान में एके 47 फायरिंग मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को बिहार आने का न्योता दिया. सवाल है कि तेजस्वी दोनों नेताओं को बिहार क्यों बुलाना चाहते हैं और इसके पीछे उनकी सियासी रणनीति क्या है?
बिहार में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग का मामला अब सिर्फ पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रहा है. यह मुद्दा बिहार की राजनीति से निकलकर राष्ट्रीय विपक्ष के एजेंडे में पहुंच गया है. तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को नये सिरे से उठाने की पहल कर दी है और इसमें वह राहुल गांधी और अखिलेश यादव का भी साथ चाहते हैं. दरअसल, बीते 25 जुलाई को सीवान में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी के AK-47 से फायरिंग करने का वीडियो सामने आया था. इसके बाद संबंधित पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया गया और विभागीय जांच शुरू की गई. पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने अपनी और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए हवा में चार राउंड फायर किए थे. वहीं, विपक्ष का आरोप है कि छात्रों पर पुलिस कार्रवाई जरूरत से ज्यादा थी.

तेजस्वी यादव की डीजीपी से डिमांड

तेजस्वी यादव के मुताबिक पुलिस के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरुद्ध आज पुलिस महानिदेशक से मिलकर संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उच्च पदाधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करते हुए अविलम्ब कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा निम्न मांगों को लेकर डीजीपी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बिहार पुलिस ने छात्रों पर AK-47 से गोलियां क्यों चलाई? Trigger Happy बिहार पुलिस के द्वारा निशाना लेकर बच्चों पर Shoot to Kill की सोच के साथ गोलियां बरसाई जो अत्यंत दुखद और अलोकतांत्रिक है।

तेजस्वी यादव ने सौंपा ज्ञापन

तेजस्वी यादव ने अपने ज्ञापन में तीसरी मांग के तहत बताया कि बिहार पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ प्रोटोकॉल के SPO का पालन क्यों नहीं किया? फायरिंग का आदेश देने वाले वरीय पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई? छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की न्यायिक जांच करायी जाए। उन्होंने डीजीपी को अपने पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर एक ज्ञापन सौंपा और जांच की मांग की।

नीट पेपर लीक मामले पर एक्टिव हुए तेजस्वी

तेजस्वी यादव के साथ आरजेडी के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, मंगनीलाल मंडल और विधान पार्षद सुनील सिंह के अलावा भोला यादव मौजूद रहे। उन्होंने डीजीपी से मांग की कि बिहार की बदहाल विधि व्यवस्था को दुरुस्त कर, पुलिस प्रशासन की मनमानी पर अंकुश लगाया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाए। अगर बिहार सरकार छात्रों पर गोलियां बरसाने वाले मनबढ़ पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो विपक्ष का विरोध प्रर्दशन होगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰