विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव दोनों नेता एक दूसरे पर जुबानी वार करने से नहीं चूकते. एक बार फिर मौका था सम्राट चौधरी के एक दावे का. आरजेडी ने सम्राट चौधरी का एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियों में सम्राट चौधरी को यह कहते हुए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 8 अगस्त 2026, 06:17 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….
Photo: UB India News Archive
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव दोनों नेता एक दूसरे पर जुबानी वार करने से नहीं चूकते. एक बार फिर मौका था सम्राट चौधरी के एक दावे का. आरजेडी ने सम्राट चौधरी का एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियों में सम्राट चौधरी को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने नालन्दा में विक्रमशिला को फिर से ज़मीन पर उतारा. सम्राट चौधरी की इन्हीं बातों का वीडियो शेयर करते हुए आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पलटवार किया है.
आरजेडी ने सम्राट चौधरी के उस बात पर सवाल उठाया जिसमें वह कहते हैं कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने नालंदा में विक्रमशिला को फिर से जमीन पर उतारा..इस पर आरजेडी ने लिखा कि- कैसे उतारा? AI से उतारा? इसके आगे आरजेडी ने लिखा है कि विक्रमशिला भागलपुर में है, नालंदा में नहीं.
आपको बता दें कि सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव राज्य के दो प्रमुख और परस्पर विरोधी राजनीतिक चेहरे हैं, जिनके बीच कानून-व्यवस्था, अपराध और प्रशासनिक मुद्दों पर लगातार तीखा राजनीतिक टकराव देखने को मिलता है.
आपको बता दें कि सम्राट चौधरी पहले आरजेडी में ही थे. वह साल 2000 और 2010 में परबत्ता से विधायक बने थे. इसके बाद जब नरेंद्र मोदी पीएम पद की रेस में बढ़ते दिखे उस बीच नीतीश कुमार ने नाराज़ होकर बीजेपी से नाता तोड़ लिया था. इस दौरान सम्राट चौधरी ने भी आरजेडी के 13 विधायकों को तोड़ कर नीतीश की पार्टी जेडीयू का साथ दिया और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) में चले गए. हम में सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी पिता प्रदेश अध्यक्ष बने. इनके पिता शकुनी चौधरी समता पार्टी के संस्थापकों में से भी एक रहे हैं. सम्राट चौधरी के पिता खुध सांसद और विधायक रहे हैं. सम्राट चौधरी की मां पार्वती चौधरी भी विधायक रही हैं. इसके बाद साल 2017 के अंत में सम्राट चौधरी ने जेडीयू से भी किनारा कर लिया और उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰