बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा काफी खुश हैं। खुशी से गदगद शत्रुघ्न सिन्हा ने पीके को लेकर बड़ी सियासी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रशांत किशोर का आना आज बिहार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 8 अगस्त 2026, 06:20 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा काफी खुश हैं। खुशी से गदगद शत्रुघ्न सिन्हा ने पीके को लेकर बड़ी सियासी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रशांत किशोर का आना आज बिहार की राजनीति में और जिस तरह से आना हुआ है। वो बहुत ही क्रांतिकारी रहा है। हमारी अपेक्षा के अनुसार जरूर हुआ है। लेकिन बहुत गतिरोध और बहुत अवरोध के बाद। जिस तरह तमाम लोग लगे हुए थे। प्रशांत किशोर को पछाड़ने के लिए।

बिहारी बाबू को दिख रहा पीके में भविष्य
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लेकिन शायद प्रशांत किशोर को पिछली बार, उनको और उनकी पार्टी को जिस तरह से हराया गया। जिस तरह से दिखाया गया था कि वो हार गए। सैकड़ों सीटों पर उनकी जमानत जब्त हो गई। उन सारी बातों का इस बार ना सिर्फ खुलासा हुआ है। उसका पूरा बदला हो गया। पीके ने जो किया है, वो बहुत ही सराहनीय है। बहुत ही प्रशंसनीय है। जो लोग अच्छे इरादों से राजनीति में आना चाहते हैं। उनके लिए बहुत ही अनुकरणीय है।

जनता के हीरो बने हैं प्रशांत किशोर- शत्रुघ्न सिन्हा
उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर सही मायने में एक युवा बन के उभरे हैं। जनता के हीरो बनकर उभरे हैं। जिस तरह से उन्होंने अपनी जीत हासिल की। जिस तरह से उनके ऊपर युवा वर्ग का। मध्यम वर्गीय परिवार का और जेन जेड ने जिस तरह से मिलकर भरपुर सहयोग दिया है। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया है। वो बहुत ही प्रभावित करता है। इस जीत के साथ पीके ऐसे उभर कर आए हैं। ये सीट बहुत ही महत्वपूर्ण सीट थी। तीस सालों से ये किला ध्वस्त नहीं हुआ था।

‘PK राजनीति के काले बादलों में सिल्वर लाइनिंग ‘
उन्होंने बताया कि मैं भी जब पटना का सांसद रहा, दो बार लगातार। बांकीपुर हमारे ही पटना साहिब क्षेत्र के अंतर्गत आता था। इसकी जो इस बार उन्होंने भरपाई की है। वो तो आने वाले भूतो न भविष्यतो वो हमेशा लोग याद रखेंगे। इनको रे ऑफ होप। आज की राजनीति में खासकर। जिस तरह से चल रहा है। उस राजनीति के घने काले बादलों के बीच सुनहरी चमकती किरण बनकर। सिल्वर लाइनिंग ऑन क्लाउड बनकर। आज ये प्रशांत किशोर उभरे हैं। मैं इन्हें बधाई देता हूं।

मैंने हमेशा पीके को सपोर्ट किया- शत्रुघ्न सिन्हा
उन्होंने कहा कि मैंने अपने ट्विट के जरिए। अपने लोगों के जरिए उनको पहले भी समर्थन दिया था। आज भी मेरा आशीर्वाद प्रशांत किशोर के साथ है। जिस तरह से तमाम नेता गण आए और छाने की कोशिश की। बीजेपी गली- गली तक पहुंच रही थी। जिस तरह से वे लोग कुप्रचार कर रहे थे। प्रशांत किशोर को बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे। जितना प्रशांत किशोर को दबाने की कोशिश की। न्यूटन के तीसरे लॉ के तहत जितने जोर से उसको पटकने की कोशिश की। उतनी ही जोर के साथ पीके उभरकर सामने आए हैं। इसके लिए हम उनको बधाई देते हैं।

बांकीपुर का विकास पीके के हाथ
उन्होंने कहा कि बांकीपुर के साथ बिहार की जनता के उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। ये मेरी कामना, मनोकामना और शुभकामना और प्रार्थना है। शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रशांत किशोर के उस दावे को सपोर्ट किया, जिसमें उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को हत्यारा और आरोपी बताते हुए बिहार के लिए पढ़ा लिखा और योग्य मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। बिहारी बाबू ने कहा कि मैं उनकी मांगों का समर्थन करता हूं। मैं उन्हें ध्यान से सुनता आया हं। उनकी बातों में सत्य है, तथ्य है। उनकी बातों में दम है और खम है। वो जिस तरह से बात कर रहे हैं। उससे यूथ को प्रभावित ही नहीं कर रहे हैं। बल्कि प्रोत्साहित भी कर रहे हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰