तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले का मुद्दा उठाकर एक साथ साधे तीन निशाने …………….

‘सृजन घोटाले का जिन्न’ एक बार फिर से बिहार की सियासत में कुलांचे मारने को तैयार है। तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाला के जिन्न को जनमत के सामने रखने की कोशिश की है। बिहार सरकार को घेरने का बिगुल फूंक दिया। इस खास समय में जब तेजस्वी यादव राजनीतिक गलियारों में आलोचना के शिकार हो […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 10 अगस्त 2026, 08:08 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले का मुद्दा उठाकर एक साथ साधे तीन निशाने …………….
Photo: UB India News Archive

‘सृजन घोटाले का जिन्न’ एक बार फिर से बिहार की सियासत में कुलांचे मारने को तैयार है। तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाला के जिन्न को जनमत के सामने रखने की कोशिश की है। बिहार सरकार को घेरने का बिगुल फूंक दिया। इस खास समय में जब तेजस्वी यादव राजनीतिक गलियारों में आलोचना के शिकार हो रहे थे। लगातार उन पर ‘रण छोड़’ जैसे आरोप लगाए जा रहे थे। उन आरोपों से निकल कर अपनी जोरदार वापसी की।

तेजस्वी यादव ने संगठन की सारी इकाइयों को भंग कर दिया। अब सृजन घोटाला का शंख फूंक कर एक तीर से तीन-तीन शिकार कर डाले। सबसे पहले जाने कि क्या है सृजन घोटाला और क्यों तेजस्वी यादव को ये सृजन घोटाला नंबर दिलाने वाला लग रहा है।

क्या है सृजन घोटाला?

सृजन घोटाला बिहार के भागलपुर जिले में घटित एक चर्चित वित्तीय गबन का मामला है। इस घोटले में सरकारी योजनाओं के लगभग 1000 करोड़ रुपये अवैध रूप से एक एनजीओ (सृजन महिला विकास सहयोग समिति) के खातों में ट्रांसफर कर दिए गए थे। ये पूरा खेल जिला अधिकारियों, बैंक कर्मियों और एनजीओ के कर्मचारियों की मिलीभगत से चलता था।

सरकारी खातों के असली बैंक स्टेटमेंट और पासबुक छिपाकर फर्जी स्टेटमेंट तैयार किए जाते थे ताकि विभागों को लगे कि उनका पैसा सुरक्षित है। वर्ष 2004 से 2014 के बीच सरकारी विभागों (विशेषकर भू-अर्जन और कल्याण योजनाओं) के बैंक खातों से भारी-भरकम राशि धोखाधड़ी कर इस एनजीओ के खातों में ट्रांसफर की जाने लगी। और यहीं से शुरू हुआ धोखाधड़ी का अनूठा खेल।

क्या है जांच की स्थित?

लगभग 1000 करोड़ रुपये (या अधिक) का घोटाला भागलपुर स्थित ‘सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड’ नाम के एनजीओ के जरिए सरकारी फंड की अवैध निकासी को लेकर सीबीआई की जांच अभी खत्म नहीं हुई है। नवंबर 2025 में पटना की विशेष सीबीआई अदालत ने इस बहुचर्चित घोटाले में अपना पहला फैसला सुनाया, जिसके तहत तत्कालीन नाजिर अमरेंद्र कुमार यादव और बैंककर्मी अजय कुमार पांडे को 4-4 साल और बैंक ऑफ इंडिया के तत्कालीन मैनेजर राकेश कुमार को 3 साल की सजा सुनाई गई थी।

सीबीआई ने मुख्य आरोपी रजनी प्रिया को पहले ही गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था और घोटाले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों (जैसे सतीश कुमार झा) की धर-पकड़ व रिमांड पर पूछताछ की कार्रवाई समय-समय पर जारी है। अभी सीबीआई की फाइनल जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

तेजस्वी के निशाने पर कौन कौन?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यूं ही नहीं सृजन घोटाले के जिन्न निकाला है। दरअसल, इन्होंने एक साथ केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार, बिहार में सम्राट चौधरी सरकार और सुशासन/विकास पुरुष नीतीश कुमार पर निशाना साधा हैं। सृजन घोटाले जांच के 9 वर्ष बाद भी इस घोटाले के मुख्य अभियुक्त कौन है, इसका खुलासा सीबीआई क्यों नहीं कर रही है? इस घोटाले के मामूली किरदार को आरोपी कर सलाखों के पीछे पहुंचाकर वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार किसे बचाने का प्रयास कर रही है?

इन सारे सवालों के साथ तेजस्वी यादव सुशासन की सरकार को जनता के कठघरे में खड़ा करना चाहते हैं। सीबीआई की धीमी चाल और मुख्य अभियुक्त तक को अभी तक नहीं ढूंढ पाने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जिम्मेदार बताकर तेजस्वी यादव अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं। साथ ही विपक्ष की राजनीति को धार भी देना चाहते हैं। ये घोटाला नीतीश सरकार के ऊपर लगा एक बड़ा दाग है, इसलिए तेजस्वी यादव नीतीश कुमार को भी जनता के न्यायालय में खड़ा करना चाहते हैं।

तेजस्वी यादव ने ‘सृजन’ पर क्या कहा?

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘आज से ठीक 9 वर्ष पूर्व बिहार में 5500 करोड़ रुपए के सृजन घोटाले का पर्दाफाश हुआ था, सरकारी खजाने के 5500 करोड़ रुपए तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के चहेते नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों ने अपने नजदीकियों के निजी खातों में ट्रांसफर किए थे। कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के घोटालेबाजों के साथ लेनदेन और घनिष्ठता के स्पष्ट साक्ष्य मिले थे लेकिन जांच एजेंसियों ने सब पर मिट्टी डाल दी।

9 साल बाद भी लूटे गए 55,00 करोड़ का कोई हिसाब-किताब नहीं, लेखा-जोखा नहीं। बीजेपी की भ्रष्टाचारी रूपी गंगोत्री में डुबकी लगाकर पापियों के सब पाप धुल जाते है। बोलो जय सियाराम। 5500 करोड़ लूट सृजन के दुर्जन कर रहे आराम!’

सुशासन की सरकार पर निशाना: बागी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा सृजन घोटाला के मसले को उठाना अप्रासंगिक भी नहीं मानते हैं। वैसे भी सृजन घोटाला परिणति तक नहीं पहुंची है। कुछ लोगों पर आरोप गठित हुए। कुछ लोग जेल गए। मगर, जब तक सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट नहीं देती तब तक मुख्य अभियुक्त के बारे में पता नहीं चलेगा। तेजस्वी यादव इसी को टारगेट कर रहे हैं। ऐसा कर तेजस्वी एक साथ केंद्र एवं राज्य सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰