मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

बिहार की राजनीति में सरकारी खर्च और सुविधाओं को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट जारी कर एनडीए सरकार पर निशाना साधा है. आरजेडी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश का खजाना खाली होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन सरकार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 10 अगस्त 2026, 08:36 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजनीति में सरकारी खर्च और सुविधाओं को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट जारी कर एनडीए सरकार पर निशाना साधा है. आरजेडी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश का खजाना खाली होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन सरकार के मंत्री और अधिकारियों के लिए महंगी गाड़ियों की खरीद की जा रही है.

आरजेडी ने अपने पोस्ट में लिखा कि बीजेपी सरकार के मंत्री अब 37 लाख रुपये तक की गाड़ी खरीद सकते हैं. पार्टी ने आरोप लगाया कि इसी तरह अन्य पदाधिकारियों के लिए भी वाहन खरीद की सीमा बढ़ाई गई है. आरजेडी ने इसे जनता के पैसों का दुरुपयोग बताते हुए सरकार पर हमला बोला है.

RJD ने साधा NDA सरकार पर निशाना

आरजेडी ने अपने पोस्ट में तंज कसते हुए कहा कि एनडीए के मंत्रियों को ऐशो-आराम की जरूरत है, चाहे प्रदेश के लोगों को पेंशन और वेतन मिले या नहीं. पार्टी ने दावा किया कि सरकार एक तरफ आर्थिक स्थिति खराब होने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ सरकारी सुविधाओं पर खर्च बढ़ाया जा रहा है. आरजेडी की ओर से शेयर किए गए पोस्ट में अलग-अलग पदों के लिए वाहन खरीद की राशि का विवरण भी दिया गया है. हालांकि, इन दावों को लेकर सरकार या बीजेपी की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस

आरजेडी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं. कई यूजर्स ने सरकार पर सवाल उठाते हुए खर्चों को लेकर नाराजगी जताई. कुछ लोगों ने बिहार में जमीन विवाद और कथित कब्जे जैसे मुद्दों को भी उठाया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि बिहार में जमीन से जुड़े मामले सबसे बड़ा मुद्दा हैं और चंपारण-मोतिहारी क्षेत्र इससे प्रभावित है. वहीं कुछ लोगों ने राजनीतिक नेतृत्व और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए.।

सरकारी खर्च को लेकर आमने-सामने सियासी दल

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. विपक्ष लगातार सरकार की नीतियों और खर्चों को लेकर सवाल उठा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष विकास और प्रशासनिक जरूरतों का हवाला देता रहा है. वाहनों की खरीद को लेकर उठे इस मुद्दे ने एक बार फिर सरकारी खर्च बनाम जनकल्याण की बहस को हवा दे दी है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰