जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

तिरंगा यात्रा पर इस बार राजनीति का रंग कुछ गहरा होकर पूरे देशभक्ति माहौल को फीका कर गया। बिहार के उप मुख्यमंत्री नंबर एक विजय चौधरी और उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव दोनों ने ही ‘तिरंगा यात्रा’ से दूरी बनाकर तिरंगा यात्रा को फीका कर गया। हालांकि कहने को लेकर यह भले कहा जा रहा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 11 अगस्त 2026, 05:46 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?
Photo: UB India News Archive

तिरंगा यात्रा पर इस बार राजनीति का रंग कुछ गहरा होकर पूरे देशभक्ति माहौल को फीका कर गया। बिहार के उप मुख्यमंत्री नंबर एक विजय चौधरी और उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव दोनों ने ही ‘तिरंगा यात्रा’ से दूरी बनाकर तिरंगा यात्रा को फीका कर गया। हालांकि कहने को लेकर यह भले कहा जा रहा है कि उप-मुख्यमंत्री नंबर वन पटना से कहीं बाहर हैं। उप-मुख्यमंत्री नंबर 2 विजेंद्र यादव स्वास्थ्य कारणों से तिरंगा यात्रा दूर रहे। पर इधर से लगातार सक्रिय रहे दोनों मंत्रियों की सफाई एक तरह से पेच वर्क ज्यादा लग रहा है।

तिरंगा यात्रा बीजेपी की नहीं, सरकारी थी

ऐसा नहीं कि यह तिरंगा यात्रा बीजेपी कोई निजी स्तर पर मना रही थी। यह पूरी तरह से राज्य सरकार का काम था, वजाफते केंद्रीय मंत्रिपरिषद से ‘तिरंगा यात्रा’ को सरकारी अमलीजामा पहनाते हुए पास कराया गया था। बिहार कैबिनेट ने ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के सफल आयोजन के लिए 6 करोड़ 12 लाख रुपये के व्यय को मंजूरी दी थी। कार्यक्रम यह बना कि पटना समेत पूरे राज्य में भव्य तिरंगा यात्रा और रैलियां निकाली जाएगी।

कला संस्कृति विभाग का था कार्यक्रम

इस कार्यक्रम का पूरा इंतजाम और कैसे निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा? उसका पूरा खाका तैयार किया गया था। यह कार्य कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से किया गया था। विभाग ने 10 अगस्त 2026 को राजधानी पटना में एक भव्य तिरंगा यात्रा भी निकाली। इस यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की। जे.पी. गोलंबर (गांधी मैदान के पास) से निकल कर यह कारगिल चौक तक गया।

गठबंधन की खुली पोल?

अब अंदरूनी वजह क्या रही जो ‘तिरंगा यात्रा’ में जदयू खास कर उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और उप-मुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव तिरंगा यात्रा की शोभा बढ़ाने नहीं आए। यह सवाल तो है? मंच पर उनके नाम के नेम प्लेट लगे हुए थे, यानि स्वीकृति मिली होगी। पर बीजेपी की फजीहत यह हुई कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने से दोनों ही अनुपस्थित उप-मुख्यमंत्रियों के नाम की नेम प्लेट भी हटानी पड़ी। जदयू नेताओं की दूरी के कारण विपक्ष का शिकार होना पड़ा।

वर्ष 2025 तिरंगा यात्रा बीजेपी ने निकाली थी

यही एक साल पहले वर्ष 2025 में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। पर यह विशुद्ध बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से निकाली गई थी। तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे और उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा थे। बीजेपी सूत्रों की माने तो उस साल भी बीजेपी ‘तिरंगा यात्रा’ के लिए फंड चाहती थी। बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने तत्कालीन उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस यात्रा के लिए कुछ पैसों की डिमांड की थी, लेकिन तब सरकारी खर्च से ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने की इजाजत नहीं मिली थी। इसके बाद बीजेपी ने अपने स्तर से ‘तिरंगा यात्रा’ की तैयारी की थी और फिर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

जदयू का चरित्र सेक्युलर: अश्क

जेडीयू, बीजेपी के साथ सरकार में वर्षों से है। पर जहां कहीं भी उसके सेक्युलर छवि को नुकसान होते दिखेगा, वैसे कार्यक्रमों से जदयू अपनी दूरी बना कर रखती है। पिछले साल बीजेपी ने स्वयं इस यात्रा को निकाला था। ऐसा नहीं कि पिछली बार भी सरकारी खर्च से निकालने की कोशिश भाजपा ने नहीं की होगी। पर तब स्थितियां कुछ अलग होगी। और तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे तो बीजेपी के प्रदेश नेताओं ने या तो चर्चा की होगी या चर्चा ही नहीं की होगी। तब बात उप मुख्यमंत्री तक ही रह गई होगी। नतीजतन इसे भाजपा ने अपने तक ही रहने दिया और अपने दल के स्तर पर भी ‘तिरंगा यात्रा’ निकली होगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰